Breaking News
Jamshedpur Rail Court : आरपीएफ से लड़ने वाला लड़ाकू विमान सही जगह पर हुआ लैंड, टाटानगर के पूर्व पोस्ट इंस्पेक्टर एमके साहू को बड़ा झटका Tatanagar Breaking : रेलवे की जमीन पर खोली गई चार शराब दुकानें होगी बंद Jamshedpur : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ EYA Foundation का 12वां रक्तदान शिविर, 270 यूनिट रक्त संग्रह Jamshedpur : खासमहल संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल में विज्ञान एवं विषय आधारित प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने मॉडल से दिखाई प्रतिभा Jamshedpur : रिफ्लेक्शन नेटवर्क का दो दिवसीय डांडिया उत्सव 17-18 अक्टूबर को, भोजपुरी स्टार आस्था सिंह बिखेरेंगी जलवा Jamshedpur : जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को लगातार पांचवें सीजन रद्द करने पर सिख समाज में बढ़ रहा रोष, सांसद विद्युत महतो से मिले सिख भाजपाई
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Adityapur : सरायकेला में ब्राउन शूगर की बड़ी बरामदगी – जेल में बंद ड्रग पैडलर का बेटा समेत दो गिरफ्तार 

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सरायकेला जिला में आदित्यपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने 113 पुड़िया ब्राउन शूगर के साथ एक महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में शाहबाज खान उर्फ गुड्डू और आसुरन बीबी शामिल हैं। शाहबाज, जेल में बंद ड्रग पैडलर डॉली परवीन का बेटा है। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार रात आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान पुलिस ने 113.44 ग्राम ब्राउन शूगर और लगभग 1.50 लाख रुपये नकद बरामद किए। यह पहली बार है जब जिले में इतनी बड़ी मात्रा में ब्राउन शूगर पकड़ी गई है।

अवैध कारोबार की जिम्मेदारी संभाली

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

एसपी ने बताया कि डॉली परवीन के जेल जाने के बाद उसका बेटा शाहबाज अवैध कारोबार को संभालने लगा। पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में ब्राउन शूगर का धंधा तेजी से चल रहा है। शाहबाज इस नशे की बिक्री करता था, जबकि आसुरन उसे छोटे-छोटे पुड़िया में पैक करने में मदद करती थी।

पिछले दो महीनों में 14 गिरफ्तारियां

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, पिछले दो महीनों में ब्राउन शूगर से संबंधित मामलों में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें कई ऐसे व्यक्ति भी शामिल हैं, जो पहले भी एनडीपीएस मामलों में जेल जा चुके हैं। इन पर पुलिस की नजर रखी जाएगी।

डॉली पर एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई

एसपी लुणायत ने बताया कि डॉली परवीन के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ इलीसिट ट्रैफिक इन नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस एक्ट) के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। यह एक्ट उन अपराधियों पर लागू होता है जो लगातार नशे के कारोबार में लिप्त पाए जाते हैं। इस एक्ट के तहत अपराधी को एक साल तक जमानत नहीं मिलती।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर