WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jharkhand Politics : डुमरी से जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे जयराम महतो

SHARE:

छह विधानसभा के लिए उम्मीदवारों की घोषणा, सरायकेला में पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के खिलाफ भी उतार दिया उम्मीदवार 

चरणजीत सिंह.

आखिरकार जयराम महतो ने सारे कयासों पर विराम लगा दिया। वे गिरिडीह लोकसभा सीट के दायरे में आने वाले डुमरी विधानसभा सीट से अगला चुनाव लड़ेंगे। झारखंड टाइगर कहलाने वाले स्वर्गीय जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी के खिलाफ जय राम महतो अपनी जय का पताका फहराने के लिए उतरेंगे। यह घोषणा गुरुवार को खुद जयराम महतो ने राजधानी रांची में की। उन्होंने झामुमो से भाजपा में गए पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के निर्वाचन क्षेत्र सरायकेला से प्रेम मार्डी को प्रत्याशी घोषित किया है। जयराम महतो की पार्टी तुलनात्मक तौर पर छोटी है। उम्मीदवार घोषित करने में वह नंबर वन जरूर बन गई है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
डुमरी विधायक बेबी देवी

झारखंड की राजनीति में हलचल मचाने वाली जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांति मोर्चा ने विधानसभा चुनाव के लिए नवरात्र के पहले दिन छह उम्मीदवारों की घोषणा की है। पार्टी प्रमुख जयराम महतो डुमरी विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने जमुआ से रोहित कुमार दास, राजमहल से मोती सरकार, तमाड़ से दमंयती मुंडा, छतरपुर से प्रीति राज और सरायकेला से प्रेम मार्डी को उम्मीदवार बनाया है।

डुमरी विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा की बेबी देवी विधायक हैं। राज्य सरकार में मंत्री भी। गिरिडीह लोकसभा चुनाव के दौरान जयराम महतो को डुमरी क्षेत्र से करीब 90 हजार मतों से बढ़त मिली थी। इसीलिए जय राम महतो ने यहां से चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। गोमिया से भी जयराम महतो को बढ़त मिली थी। इसलिए संभव है कि वह गोमिया से भी चुनाव लड़ेंगे। पिछले दिनों उन्होंने कहा भी था कि वह दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे।

डुमरी से चुनाव लड़ने की घोषणा कर उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा को सीधे चुनौती दे दी हैl डुमरी झामुमो का गढ़ रहा है। दिवंगत जगरनाथ महतो की मेहनत के कारण झामुमो यहाँ मजबूत है। जगरनाथ महतो के निधन के बाद हुए उप चुनाव में बेबी देवी ने आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी को हराया था। भाजपा से गठबंधन के तहत डुमरी आजसू के खाते में है। उप चुनाव में यशोदा देवी ने झामुमो को तगड़ी टक्कर दी थी।

आजसू इस बार फिर से यशोदा देवी को मैदान में उतारेगी या हाल ही में तामझाम के साथ पार्टी में शामिल हुए दुर्योधन महतो को मौका देगी, यह साफ होना शेष है। चुनाव लड़ने के उद्देश्य से ही दुर्योधन महतो आजसू में शामिल हुए हैं। डुमरी कुडमी बहुल इलाका है। इसलिए यहां इस बार दिलचस्प चुनावी लड़ाई होने वाली है। कुडमी उम्मीदवारों के बीच ही मुख्य मुकाबला होगा।

जयराम महतो ने संथाल परगना, कोल्हान और पलामू प्रमंडल की कुछ सीटों पर भी उम्मीदवार उतारे हैं। कुछेक विधानसभा सीटों को छोड़ दे तो बाकी क्षेत्रों में जयराम महतो की पार्टी का खास जनाधार नहीं है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर