Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर

अल्टो कार भी जब्त, शराब पार्टी के दौरान हुआ विवाद, लोगों ने घायल को तड़पता देख पुलिस को दी सूचना फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के करबला के पास बीती देर रात लॉजिस्टिक कारोबारी पर हुए जानलेवा हमले ने शहर को दहला दिया. सोनारी संगम बिहार के रहने वाले 50 वर्षीय रितेश सिंह पर शराब पार्टी के बाद हुए विवाद में बेरहमी से हमला किया गया और अधमरी हालत में उन्हें खरकई नदी किनारे फेंक दिया गया. गंभीर रूप से घायल रितेश सिंह की हालत फिलहाल टीएमएच में बेहद नाजुक बनी हुई है. डॉक्टरों ने उनकी स्थिति…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के त्रिवेणी टावर चौक स्थित एक बुक स्टोर में बीती रात चोरों ने धावा बोलकर 20 हजार रुपये नगद चोरी कर लिया. गुरुवार सुबह करीब 9 बजे जब दुकानदार अजय कुमार दुकान खोलने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ था. घटना की जानकारी तुरंत परसुडीह थाना को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का पता लगाया जा सके. इस घटना से इलाके में दहशत और व्यापारियों में आक्रोश का माहौल है. पुलिस…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम को जानकारी प्राप्त हुई है कि अज्ञात व्यक्ति के द्वारा श्री कर्ण सत्यार्थी, उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम का प्रोफाइल फोटो लगाकर व्हाट्सएप पर पैसे भेजने हेतु दबाव बनाया जा रहा है। जिला प्रशासन इस प्रकार की गतिविधि को साइबर ठगी का प्रयास मानते हुए आम नागरिकों से अपील करता है कि वे ऐसे किसी भी कॉल या संदेश के झांसे में न आएं एवं किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी अज्ञात व्यक्ति से साझा न करें। न ही रकम ट्रांसफर करें। यह एक सुनियोजित साइबर फ्रॉड प्रतीत हो रहा है। जिला प्रशासन नागरिकों से…

Read More

🔴 मेष (Aries): आज आपकी सोच रचनात्मक रहेगी। कामकाज में नयापन लाने की कोशिश करें, सफलता मिलेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। संतान से जुड़ी कोई शुभ खबर मिल सकती है। 🟢 वृषभ (Taurus): धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें, अनावश्यक खर्चों से बचें। घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। दिन थोड़ा व्यस्त रह सकता है। 🟡 मिथुन (Gemini): आज आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। नौकरी में प्रशंसा और व्यापार में लाभ मिल सकता है। पुराने दोस्तों से मिलना होगा। यात्रा से लाभ संभव है। 🔵 कर्क (Cancer): परिवार और…

Read More

स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान, छात्रों में दिखा उत्साह संगठन मंत्री ने युवाओं से जुड़ने की अपील की, आंदोलनों का किया जिक्र पेपर लीक के खिलाफ हालिया आंदोलन का भी किया उल्लेख शिक्षा, समाज और सेवा के लिए प्रतिबद्ध संगठन का दिखा जुनून फतेह लाइव, रिपोर्टर घाटशिला महाविद्यालय में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का 75वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला संयोजक हर्ष राय ने किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को साझा किया। हर्ष राय ने…

Read More

शपथ ग्रहण समारोह में छात्रों में दिखा उत्साह, लोकतंत्र की समझ बढ़ाने का प्रयास लोकतंत्र की भावना से ओतप्रोत रहा माहौल, शिक्षकों और अभिभावकों ने सराहा फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड सरकार के शिक्षा विभाग के निर्देश पर बुधवार को गिरीश चंद्र झुरो देवी हाई स्कूल, मुसाबनी में बाल संसद का गठन किया गया। इस मौके पर विद्यालय सभागार में चयनित प्रधानमंत्री, मंत्रिमंडल के सदस्य, उप मंत्री और सांसदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के संस्थापक ने की और बच्चों को लोकतंत्र के मूल्यों व जिम्मेदारियों से अवगत कराया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस…

Read More

कक्षा में जाकर छात्रों से पूछा सवाल, बताया शिक्षा का असली उद्देश्य व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच, खामियों पर जताई नाराजगी प्राथमिक विद्यालय का भी किया निरीक्षण, मिड-डे मील की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी विद्यालय परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर शिक्षा को केवल औपचारिकता न मानते हुए बुधवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय द्वारिका (चास) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए कक्षा-8 में जाकर छात्रों से संवाद किया। कक्षा में उस समय यूरोप में राष्ट्रवाद के उदय से संबंधित अध्याय पढ़ाया जा…

Read More

म्यूटेशन, सीमांकन, परिशोधन और विवाद समाधान कार्यों में सुधार के निर्देश विकास योजनाओं के लिए भूमि अधियाचना प्रस्तावों पर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर समाहरणालय सभागार में मंगलवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में राजस्व, निबंधन और भूमि सुधार से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में म्यूटेशन, भूमि सीमांकन, परिशोधन, सर्टिफिकेट केस, ऑनलाइन लगान, भूमि विवाद समाधान दिवस, सीओ मुलाकात कार्यक्रम सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि म्यूटेशन के प्रत्येक आवेदन का निपटारा 30 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि 30…

Read More

विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने उठाया एहतियाती कदम आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी जिला प्रशासन ने जारी की सतर्कता और निगरानी की अपील फतेह लाइव, रिपोर्टर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त पूर्वानुमान के आधार पर बुधवार 10 जुलाई को जिले के कक्षा 12 तक के सभी सरकारी, निजी और अल्पसंख्यक विद्यालयों को बंद रखने का आदेश दिया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भीषण और लगातार भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे जन-जीवन और विद्यार्थियों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।…

Read More

घटना के वक्त पति से कर रही थी मोबाइल पर बात, 8 माह की गर्भवती थी सरस्वती फतेह लाइव, रिपोर्टर पेटरवार थाना क्षेत्र के लावागढ़ा मांझी टांड़ में सोमवार रात 20 वर्षीय सरस्वती मुर्मू ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर जान दे दी। सरस्वती की शादी पिछले साल मई में प्रकाश टुडू से हुई थी और वह 8 महीने की गर्भवती थी। परिजनों के मुताबिक, रात में वह पति से मोबाइल पर बात कर रही थी, जिसके बाद यह घटना हुई। मंगलवार सुबह जब सरस्वती बाहर नहीं आई तो ससुर ईशर मांझी ने कमरे में जाकर देखा कि वह कपड़े…

Read More