Breaking News
Saraikela : झामुमो युवा नेता सन्नी सिंह की मां अमृत कौर की अंतिम अरदास में श्रद्धांजलि देने उमड़े खास और आम, सिख समाज की गणमान्य हस्तियों ने भी अरदास में की शिरकत Guru Nanak Jayanti 2026 : सिंदरी में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर पहली प्रभात फेरी निकली JDU Jharkhand : जदयू के राष्ट्रीय संगठन में धर्मेंद्र तिवारी की एंट्री, पश्चिम बंगाल की कमान भी सौंपी Press Club Off Jamshedpur : 21 नवंबर को जुटेंगे कोल्हान के पत्रकार, माइकल जॉन ऑडिटोरियम में सजेगा सम्मान समारोह Jamshedpur : लाला लाजपत राय और शहीद करतार सिंह सराभा को नमन परिवार ने दी श्रद्धांजलि Jamshedpur : छठ महापर्व पर अर्पण परिवार का सेवा शिविर, श्रद्धालुओं के बीच पूजन सामग्री एवं प्रसाद का वितरण
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सोनारी के लॉजिस्टिक कारोबारी को बेरहमी से मारपीट कर किया अधमरा, बिष्टुपुर में नदी किनारे फेंका, तीन हमलावर साथी गिरफ्तार

SHARE:

अल्टो कार भी जब्त, शराब पार्टी के दौरान हुआ विवाद, लोगों ने घायल को तड़पता देख पुलिस को दी सूचना

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के करबला के पास बीती देर रात लॉजिस्टिक कारोबारी पर हुए जानलेवा हमले ने शहर को दहला दिया. सोनारी संगम बिहार के रहने वाले 50 वर्षीय रितेश सिंह पर शराब पार्टी के बाद हुए विवाद में बेरहमी से हमला किया गया और अधमरी हालत में उन्हें खरकई नदी किनारे फेंक दिया गया.

Gambhir Car Associate Motion Ads

गंभीर रूप से घायल रितेश सिंह की हालत फिलहाल टीएमएच में बेहद नाजुक बनी हुई है. डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को लेकर चिंता जताई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना रात क़रीब 11 बजे की है. स्थानीय लोगों ने नदी किनारे एक व्यक्ति को लहूलुहान हालत में तड़पते देखा और तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी. जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, रितेश लगभग आधे घंटे तक बेसुध और घायल अवस्था में तड़पते रहा.

पुलिस ने उन्हें तत्काल टीएमएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें गहन चिकित्सा इकाई आईसीयू में भर्ती किया. टीएमएच सूत्रों के अनुसार, रितेश सिंह को सिर में गंभीर चोटें आई हैं और शरीर के कई नाजुक अंगों में भी गहरे घाव हैं. डॉक्टर्स की टीम उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, “उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर नहीं है और अगले 24 घंटे बेहद महत्वपूर्ण है.

इस मामले में बिष्टुपुर पुलिस ने रितेश सिंह के बड़े भाई राजेश सिंह के बयान पर आदित्यपुर निवासी सूरज कुमार राय, प्रशांतो और उनके स्टाफ सुमित के खिलाफ मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में यह बात सामने आई है कि घटना से पहले चारों ने साथ में शराब पी थी. इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो मारपीट में तब्दील हो गई.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तीनों आरोपी जिस ऑल्टो कार से घटनास्थल से फरार हुए थे, उसे भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि कार के भीतर खून के धब्बे और टूटे कांच के टुकड़े मिले हैं, जिससे यह पुष्टि होती है कि हमले की शुरुआत वाहन के अंदर ही हुई थी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर