Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
केंद्रीय कारागार में बंदियों के लिए कानूनी जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित पारा लीगल वालंटियर्स की भूमिका से बंदियों को मिल रही बेहतर सहायता लीगल एड डिफेंस काउंसिल की सहायता से बंदियों को निःशुल्क अधिवक्ता फतेह लाइव, रिपोर्टर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह की ओर से केंद्रीय कारागार गिरिडीह में 15 जून 2025 को जेल अदालत सह कानूनी जागरूकता कार्यक्रम एवं बंदियों का मेडिकल हेल्थ चेकअप आयोजित किया गया. माननीय झालसा, रांची के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ. कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक…
गुरूद्वारा गुरू सिंह सभा में शबद-कीर्तन और लंगर सेवा का भव्य आयोजन फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह में रविवार को स्टेशन रोड स्थित गुरूद्वारा गुरू सिंह सभा परिसर में सिक्खों के छठे गुरू, हरगोबिंद साहिब जी के 430वें प्रकाश पर्व को बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. एक सप्ताह से चल रहे सहज पाठ का समापन इस शुभ अवसर पर किया गया. अंबाला से आए रागी जत्था भाई सतनाम सिंह एवं उनकी टीम ने कई भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए, जिनमें ‘धन्य-धन्य हमारे भाग्य’, ‘घर आया मेरा पीर’, ‘अमृत जीवहु सदा’, ‘चीर जीवहु’, ‘हरि सिमरत अनद अनंत’, ‘कारज सतिगुरू आप समारिया’…
जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से मेडिको लीगल अवेयरनेस एवं सर्विस कैंप का आयोजन फतेह लाइव, रिपोर्टर जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के नेतृत्व में 15 जून 2025 को वृद्धा आश्रम “स्नेहदीप” में विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर मेडिको लीगल अवेयरनेस एवं सर्विस कैंप का सफल आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम माननीय झालसा रांची एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मार्तंड प्रताप मिश्रा के निर्देशानुसार आयोजित किया गया. सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह, श्री सफदर अली नैयर ने बताया कि वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा…
सुभाष कटरियार के नेतृत्व में गिरिडीह में नई कमिटी के पुनर्गठन की तैयारियां तेज फतेह लाइव, रिपोर्टर बोकारो जिला के सहायक संरक्षक रतन कुमार सिन्हा और AISM के प्रदेश कानूनी सलाहकार सुभाष कटरियार की अगुवाई में अरगाघाट स्थित सामुदायिक भवन में 15 जून को AISM की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में गिरिडीह कमिटी के पुनर्गठन एवं विस्तार पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया. इस दौरान गिरिडीह के वरिष्ठ पत्रकार तजेंद्र सिंह डिम्पल, अभिषेक कुमार सहाय और संजय लाल ने भी अपने सुझाव और विचार साझा किए. उन्होंने बताया कि गिरिडीह कमिटी का पुनर्गठन जल्द ही किया जाएगा और…
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर बुजुर्गों के अधिकारों की रक्षा हेतु विशेष प्रयास फतेह लाइव, रिपोर्टर धनबाद में जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार तिवारी के निर्देशानुसार रविवार को बुजुर्गों के प्रति दुर्व्यवहार रोकने के लिए एकदिवसीय जागरूकता अभियान चलाया गया. इसी क्रम में अवर न्यायाधीश मयंक तुषार टोपलों ने जिले के दो प्रमुख वृद्धाश्रमों – ओल्ड ऐज होम सबलपुर और लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम आसनडाबर, कदैया, टुंडी रोड का दौरा किया. उन्होंने यहां रह रहे 70 बुजुर्गों से मुलाकात कर उनकी स्थिति जानी और आश्रम संचालक नौशाद गद्दी को बुजुर्गों की भलाई और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं से…
हेमंत पाठक के नेतृत्व में युवाओं का बड़ा जनाधार जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल फतेह लाइव, रिपोर्टर रविवार को बिष्टुपुर जे रोड स्थित विधायक सरयू राय के आवासीय कार्यालय परिसर में आजसू के युवा नेता हेमंत पाठक की अगुवाई में सैकड़ों युवाओं ने जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ली. इस मौके पर विधायक सरयू राय, जद (यू) के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव समेत अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे. विधायक सरयू राय ने कहा कि हेमंत पाठक ने छात्र राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई है और उनके पार्टी में शामिल होने से जमशेदपुर क्षेत्र में जनहित के कार्यों को गति…
दागियों का भौतिक सत्यापन और होटल-लॉज की कड़ी जांच संपन्न फतेह लाइव, रिपोर्टर वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार जिले में रात्रि 8 बजे से व्यापक समकालीन अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत दागियों का भौतिक सत्यापन किया गया और विगत पांच वर्षों के फायरिंग काण्डों के अभियुक्तों का भी निरीक्षण किया गया. कुल 365 दागियों और 159 फायरिंग काण्ड के अभियुक्तों का भौतिक सत्यापन इस अभियान के दौरान संपन्न हुआ. साथ ही, 77 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर क़ानून की कठोर कार्रवाई की गई. अभियान में सभी थाना प्रभारी, अंचल निरीक्षक और पुलिस उपाधीक्षकों ने पूरी जिम्मेदारी…
कविता और शायरी से सजी महफिल, वतन प्रेम का भाव गूंजा फतेह लाइव, रिपोर्टर फरोग-ए-अदब गिरिडीह के तत्वावधान में कार्यालय बरवाडीह में एक भव्य कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता फरोग-ए-अदब के सरपरस्त हाजी अनीस साहब ने की, जबकि मंच संचालन सरफराज चांद ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत कश्मीर के पहलगाम में शहीद हुए वीर जवानों तथा अहमदाबाद गुजरात में विमान दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वालों को दो मिनट के मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई. महफिल में मशहूर कवि अल्हाज मशकूर मैकश, तसव्वुर वारसी, जावेद हुसैन जावेद, राशिद जमील, मुख्तार हुसैनी और सरफराज चांद…
रेलवे स्टेशन पर नशीली वस्तु की तस्करी को नाकाम किया फतेह लाइव, रिपोर्टर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की फ्लाइंग टीम और सीआईबी रांची की संयुक्त कार्रवाई में ऑपरेशन “NARCOS” के तहत 14 जून 2025 को रांची रेलवे स्टेशन पर भारी मात्रा में गांजा जब्त किया गया. रांची आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के नेतृत्व में निरीक्षक शिशुपाल कुमार की देखरेख में ट्रेन संख्या 15027 (संभलपुर–गोरखपुर) के प्लेटफॉर्म नंबर 01 पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया. कोच A1 की सीट नंबर 15 और 17 पर बैठे चार संदिग्ध युवकों अरविंद यादव, विकाश कुमार, पंकज कुमार और जयराम कुमार के पास से भारी…
प्रथम स्थान पाने वाली छात्राओं को मिला मेडल और सम्मान पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रियता से शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा फतेह लाइव, रिपोर्टर बागबेड़ा नया बस्ती में उप मुखिया मुकेश सिंह के नेतृत्व में मेधावी छात्राओं के लिए एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम जैक बोर्ड की दसवीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं के लिए था. पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने इस मौके पर संध्या दास, रिया कुमारी, मुस्कान कुमारी और श्रुति मिश्रा को मेडल, अंग वस्त्र और चित्र देकर सम्मानित किया. इस दौरान छात्राओं को मिठाई खिलाकर खुशी भी व्यक्त की गई. चारों…
