Jamshedpur : आजसू के सैकड़ों कार्यकर्ता जद(यू) में शामिल, विधायक सरयू राय ने सदस्यता दिलाई

SHARE:

  • हेमंत पाठक के नेतृत्व में युवाओं का बड़ा जनाधार जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल

फतेह लाइव, रिपोर्टर

रविवार को बिष्टुपुर जे रोड स्थित विधायक सरयू राय के आवासीय कार्यालय परिसर में आजसू के युवा नेता हेमंत पाठक की अगुवाई में सैकड़ों युवाओं ने जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ली. इस मौके पर विधायक सरयू राय, जद (यू) के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव समेत अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे. विधायक सरयू राय ने कहा कि हेमंत पाठक ने छात्र राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई है और उनके पार्टी में शामिल होने से जमशेदपुर क्षेत्र में जनहित के कार्यों को गति मिलेगी. उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आदर्शों को याद करते हुए कहा कि जद (यू) अब एक राष्ट्रीय दल के रूप में सक्रिय है और इसके सुप्रीमो नितीश कुमार भ्रष्टाचार एवं परिवारवाद से दूर एक लोकप्रिय नेता हैं.

इसे भी पढ़ें : Sindri : कॉमरेड एके राय की 91वीं जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सरयू राय ने नितीश कुमार की दूरदर्शिता और झारखंड के विकास पर प्रकाश डाला

विधायक सरयू राय ने बिहार के विकास की मिसाल देते हुए कहा कि झारखंड राज्य बनने के बाद भी विकास के मामले में पिछड़ा हुआ है, लेकिन जद (यू) के प्रयासों से बिहार ने विकास की नई राह चुनी है. उन्होंने झारखंड की विभिन्न भाषाओं जैसे मगही, भोजपुरी, अंगिका, मैथिली, हो, मुंडा, संथाली आदि का समान सम्मान करने की बात कही. उन्होंने कहा कि जद (यू) समरसता और सभी वर्ग, जाति व समुदाय के सम्मान को प्राथमिकता देती है. उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड में समरसता का वातावरण बनाने के लिए जद (यू) निरंतर काम कर रही है. इस अवसर पर जद (यू) के युवा प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह ने दल के नीति सिद्धांतों का परिचय दिया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बागबेड़ा में मेधावी छात्राओं का सम्मान, पंचायतों में जारी रहेगा अभियान

सरयू राय ने झारखंड में समरसता और विकास पर जोर दिया

कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव कौशल कुमार, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज सिंह, पिंटू सिंह, मुन्ना सिंह समेत कई नेता उपस्थित थे. सदस्यता समारोह का संचालन विजय सिंह ने किया जबकि स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने दिया. धन्यवाद ज्ञापन हेमंत पाठक ने किया. कार्यक्रम में शामिल प्रमुख युवाओं में लक्ष्मण बाग, साहेब भागती, साकेत सरकार, जगदीप सिंह, अभिमन्यु सिंह, गोपाल लोहार, मंटू सतुआ, राहुल गुप्ता, शेख शाहीन सुल्ताना, शुभम कुमार, सूरज सिंह, रितेश कुमार, रोशन कुमार, उत्तम सत्या, अर्चना कुमारी, पूजा कुमारी, चेतन मेहरा, पवन भागती, भीम सरकार आदि थे. इस जुड़ाव से पार्टी की युवा शक्ति और मजबूत हुई है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें