Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर की सामाजिक संस्था नितारा फाउंडेशन द्वारा रविवार को छोटा गोविंदपुर आशीर्वाद भवन में त्रिनेत्रम हॉस्पिटल आदित्यपुर के सौजन्य से एक दिवसीय नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का बढ़ चढ़ कर लोगों ने लाभ उठाया. शिविर में 60 से अधिक लोगों ने अपनी नेत्र जांच करवाई. त्रिनेत्रम हॉस्पिटल के तरफ से मनीष कुमार, पुर्णिमा कुमारी, रमा कुमारी ने सहयोग किया, जबकि नितारा फाउंडेशन संस्था के तरफ से सभी सदस्यों ने उपस्थित रहकर शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया.

Read More

मां-बेटी के भावपूर्ण रिश्ते ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा फतेह लाइव, रिपोर्टर रविवार को स्मार्ट ड्रीम अकादमी द्वारा भरतनाट्यम के मेकअप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का सफल संचालन संस्थान की संचालक प्रतिभास्कर ने बेहद सुंदर तरीके से किया. गिरिडीह शहर के कई बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया, जिससे शहर के बच्चों का नया रंग देखने को मिला. खास बात रही कि कई मांओं ने अपनी बेटियों को खुद ही मेकअप कर तैयार किया, जिससे कार्यक्रम का माहौल अत्यंत मार्मिक हो गया और मां-बेटी के बीच के स्नेहिल रिश्ते ने सबके दिलों को छू लिया. अनुज्ञा,…

Read More

शिक्षा पर ध्यान देने और सहायता का संदेश बच्चों को दिया गया फतेह लाइव, रिपोर्टर रविवार को सिहोडीह स्थित सहयोग समिति द्वारा प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर बच्चों को मोमेंटो और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि चैंबर ऑफ कॉमर्स के राहुल बर्मन सहित मुन्ना कुशवाहा, विनीता कुमारी, प्रमिला मेहरा, मदन कुमार रत्न, कार्तिक वर्मा, नवीन सिंह और विजय कुमार भारती ने बच्चों को संबोधित किया. सभी ने बच्चों से अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने और बेसिक नॉलेज बढ़ाने पर जोर दिया. साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या होने…

Read More

पुराने अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी जारी, मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखकर बदलाव फतेह लाइव, रिपोर्टर साकची स्थित पुराने एमजीएम अस्पताल में चल रही सभी ओपीडी सेवाएं अब बंद कर दी गई हैं और इन्हें नए अस्पताल भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है. शनिवार को अस्पताल प्रबंधन ने शिशु रोग विभाग की ओपीडी को भी बंद कर दिया, जिसके साथ अब सभी विभागों की ओपीडी सेवाएं नए परिसर में संचालित होंगी. यह बदलाव सोमवार, 16 जून से प्रभावी होगा. हालांकि, पुराने अस्पताल भवन में इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी. प्रशासन ने बताया कि शिशु रोग,…

Read More

डिजिटल युग में बच्चों में पुस्तक पढ़ने की रुचि जगाने का प्रयास फतेह लाइव, रिपोर्टर संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन पिछले चार वर्षों से निशुल्क पुस्तक वितरण अभियान चला रही है. हाल ही में संस्था ने सीतारामडेरा के स्लैग बस्ती में 200 बच्चों को स्टोरी बुक वितरित की. संस्था की अध्यक्ष और सह संस्थापक मुनमुन चक्रवर्ती ने बताया कि आज के समय में डिजिटल मीडिया की बढ़ती लोकप्रियता के कारण बच्चों में पुस्तक पढ़ने की रुचि कम होती जा रही है, जिससे उनका शैक्षणिक विकास प्रभावित हो रहा है. इस चिंता को देखते हुए संस्कृति फाउंडेशन ने बच्चों में पढ़ने की…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. बोकारो जिला के एसपी कार्यालय बोकारो में 14 जून को मासिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता एसपी हरविंदर सिंह ने की. इसमें जिले के सभी थाना प्रभारियों ने भाग लिया. बताया जाता है कि बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में अपराध नियंत्रण, नशा मुक्ति अभियान और आगामी त्योहार मोहर्रम की तैयारी रहा. एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नशा मुक्त समाज की दिशा में पुलिस को गंभीरता से काम करना होगा. उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना हम सभी की प्राथमिकता है. कहा…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. बोकारो में बाँध पंचायत के लोगों को नियमित पानी नहीं मिल रहा है, जिससे उनकी दुश्वारियाँ बढ़ गई हैं. झारखंड सरकार के बाँध जलापूर्ति योजना का हाल बद से बदतर हो गया है. बाँध पंचायत अंतर्गत ग्राम महलीबाँध के विभिन्न टोलों के निवासियों ने बताया कि उन्हें नियमित पानी नहीं मिल रहा है. महलीबाँध ठाकुर टोला निवासी तालेश्वर ठाकुर, राजेंद्र नारायण सिंह, गौरी शंकर ठाकुर, ग्राम महलीबाँध रवानी टोला के राजेंद्र रवानी, सुंदर रवानी, जगदीश राम, ग्राम महलीबाँध बाबूराम टोला के रूपलाल यादव, दिनेश यादव, दुलारचंद यादव, सुरेश यादव, रामचंद्र यादव, ग्राम महलीबाँध भागलपुर के विश्वनाथ रजवार,…

Read More

वित्त मंत्री के निर्देश पर उपायुक्त ने मामले में लिया त्वरित संज्ञान फतेह लाइव, रिपोर्टर. बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय झुमरा पहाड़ में वर्ग 9 एवं 10 के पठन-पाठन को प्रभावित होने से रोकने हेतु एक अतिरिक्त शिक्षक की प्रतिनियुक्ति की गई है. इस संबंध में राजेश कुमार, विषय – हिन्दी, स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक, उत्क्रमित +2 विद्यालय चतरोचट्टी गोमिया को अगले आदेश तक राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय झुमरा पहाड़ में प्रतिनियोजित किया गया है. गौरतलब है कि विगत दिनों राज्य के राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने…

Read More

1️⃣ उत्तराखंड में बड़ा हादसा: केदारनाथ लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, 7 श्रद्धालुओं की मौत गौरीकुंड के जंगलों में आर्यन एविएशन का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत सभी 7 यात्रियों की मौत हो गई, जिनमें एक बच्ची भी शामिल थी। 2️⃣ दिल्ली में नई शराब नीति की तैयारी, रेखा गुप्ता सरकार ने बनाई कमेटी दिल्ली की बीजेपी सरकार जल्द लाएगी नई एक्साइज पॉलिसी। मुख्य सचिव धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में गठित कमेटी को 30 जून तक ड्राफ्ट तैयार करने का आदेश। 3️⃣ लुटेरी दुल्हन का कारनामा! शादी के एक घंटे बाद फरार, 2 लाख की ठगी मध्यप्रदेश के…

Read More

मानगो में भी चलंत भोजनालय खोलने की योजना फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने उनकी पहल पर चलाए जा रहे चलंत मध्याह्न भोजन योजना का औचक निरीक्षण किया और जरूरतमंद लाभुकों के साथ दोपहर का भोजन ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि चलंत मध्याह्न भोजन योजना विगत 4 जून, 2025 को आरंभ की गई। इसका दस दिन पूरा होने के अवसर पर विधायक सरयू राय ने योजना के संचालन का निरीक्षण किया और पाया कि परोसा जा रहा भेजन साफ-सूधरा और स्वादिष्ट है। सरयू राय ने बताया कि मात्र 5 रुपए देकर कोई भी व्यक्ति श्री बालाजी…

Read More