Bokaro : झुमरा पहाड़ विद्यालय में की गयी अतिरिक्त शिक्षक की प्रतिनियुक्ति

SHARE:

वित्त मंत्री के निर्देश पर उपायुक्त ने मामले में लिया त्वरित संज्ञान

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय झुमरा पहाड़ में वर्ग 9 एवं 10 के पठन-पाठन को प्रभावित होने से रोकने हेतु एक अतिरिक्त शिक्षक की प्रतिनियुक्ति की गई है. इस संबंध में राजेश कुमार, विषय – हिन्दी, स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक, उत्क्रमित +2 विद्यालय चतरोचट्टी गोमिया को अगले आदेश तक राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय झुमरा पहाड़ में प्रतिनियोजित किया गया है. गौरतलब है कि विगत दिनों राज्य के राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने उक्त विद्यालय का निरीक्षण किया था.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शिक्षकों की कमी को देखते हुए उन्होंने एक अतिरिक्त शिक्षक की आवश्यकता जताई थी. इस पर उपायुक्त झा ने त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया, जिसके फलस्वरूप यह प्रतिनियुक्ति की गई है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें