बारी मेंशन के रिनोवेशन की प्रक्रिया तेज, जल्द आयोजित होगा समारोह; तीन निदेशक फिर नियुक्त
फतेह लाइव, रिपोर्टर।
जमशेदपुर में मजदूर पेपर्स लिमिटेड की 79वीं वार्षिक आमसभा (AGM) शनिवार को माइकल जॉन प्रेक्षागृह में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। आमसभा में कंपनी की प्रगति, पिछले वित्तीय वर्ष के आय-व्यय तथा बारी मेंशन के रिनोवेशन से संबंधित गतिविधियों की जानकारी शेयरधारकों को दी गई।
चेयरमैन संजीव कुमार चौधरी उर्फ टुन्नू चौधरी ने बारी मेंशन के रिनोवेशन की प्रगति तथा पिछले एक वर्ष के दौरान लिए गए विभिन्न निर्णयों की जानकारी शेयरधारकों के साथ साझा की। उन्होंने बताया कि रिनोवेशन से जुड़ी प्रक्रिया आगे बढ़ रही है और इसके पूरा होने के बाद समारोह आयोजित किया जाएगा।
डायरेक्टर इंचार्ज नित्यानंद सिंह ने अब तक हुई प्रगति, भाड़ेदारों से उत्पन्न बाधाओं तथा उनके समाधान के लिए अपनाई जा रही प्रक्रिया की जानकारी दी। बैठक में पिछले वित्तीय वर्ष का आय-व्यय का ब्योरा भी प्रस्तुत किया गया।
आमसभा में सुनील कुमार सिंह, रमेश कुमार सिंह और सतीश सिंह को पुनः निदेशक नियुक्त किया गया। वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट फर्म मेसर्स बी. गुप्ता एंड कंपनी को भी पुनः नियुक्त किया गया।
बैठक में डायरेक्टर बी.के. डिंडा, सुनील कुमार सिंह, आर.एन. मिश्रा के अलावा आर.बी.बी. सिंह, एस.एन. सिंह, शिवदयाल शर्मा, एम. भास्कर राव, अनिल कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, डॉ. आशुतोष झा, आर.के. मिश्रा समेत सैकड़ों शेयरधारक उपस्थित थे।




































