फतेह लाइव, रिपोर्टर।
जमशेदपुर की सड़कों में बेलगाम दौड़ रहे भारी वाहनों ने शुक्रवार देर रात बागबेड़ा थाना इलाके के स्टेशन मुख्य सड़क स्थित चाईबासा बस स्टैंड के सामने एक युवक की जान ले ली। घटना रात एक बजे के आसपास की है। जहां हाता की ओर से आ रहे एक तेज रफ़्तार टेलर संख्या एनएल01एडी – 8913 की चपेट में सड़क पार कर रहे युवक को चपेट में ले लिया। इससे मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की पहचान संजय नगर निवासी कल्लू यादव (25) के रूप में हुई है।
वह स्टेशन क्षेत्र में रहकर मजदूरी करता था। उसके माता पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। दो भाई व बहन का वह सहारा था। जिस वाहन से दुर्घटना घटी उसमें पन्नू कार्गो मूवर्स लिखा है। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम हॉउस भिजवाया, जबकि टेलर को जब्त कर लिया गया है। चालक मौके से फरार हो गया था।
आपको बता दें कि गुरुवार को ही मेरिन ड्राइव में दर्दनाक हादसा हुआ था। जिस प्रकार भारी वाहनों पर प्रशासन की स्पीड लिमिट पर कोई रोक टोक निर्धारित नहीं है। उसके कारण आये दिन ये ख़ूनी खेल सड़कों पर जारी रहेगा। स्टेशन से हाता की ओर से आने वाले वाहन और जाने वाले भारी वाहन रात में सर में कफन बांधकर चल रहे हैं।




































