WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Dhanbad : BIT Sindri में M.Tech प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का इंडक्शन प्रोग्राम संपन्न

SHARE:

शैक्षणिक व्यवस्था, रिसर्च, लैब, स्कॉलरशिप और हॉस्टल सुविधाओं की दी गई जानकारी

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

धनबाद के बीआईटी सिंदरी परिसर में 25 सितंबर 2026 को एमटेक प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुसंधान, प्रयोगशालाओं, छात्रवृत्ति, छात्रावास और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों से परिचित कराना तथा उनके आगामी शैक्षणिक जीवन के लिए उचित मार्गदर्शन प्रदान करना था।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीआईटी सिंदरी के निदेशक प्रो. पंकज राय ने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, निरंतर सीखने और संस्थान का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डॉ. जितेंद्र नाथ महतो, प्रभारी पदाधिकारी अधिविधि ने संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था और अकादमिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को GATE Scholarship के अलावा उपलब्ध अन्य छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में भी बताया।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने विभागों की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुसंधान के अवसरों और प्रयोगशालाओं की उपयोगिता की जानकारी विद्यार्थियों के साथ साझा की। इनमें प्रो. विजय पाण्डेय, विभागाध्यक्ष, यांत्रिक अभियांत्रिकी; डॉ. मो. अबुल कलाम, विभागाध्यक्ष, विद्युत अभियांत्रिकी; प्रो. प्रकाश कुमार, विभागाध्यक्ष, उत्पादन; डॉ. अमित कुमार गुप्ता, विभागाध्यक्ष, रासायनिक अभियांत्रिकी; प्रो. प्रफुल्ल कुमार शर्मा, विभागाध्यक्ष, असैनिक अभियांत्रिकी; डॉ. अमर प्रकाश सिन्हा, विभागाध्यक्ष, ECE तथा डॉ. एस.सी. दत्ता, विभागाध्यक्ष, CSE शामिल रहे।

वहीं प्रो. मनोज कुमार, जनरल वार्डन ने विद्यार्थियों को छात्रावास की व्यवस्था, नियमों एवं विनियमों की जानकारी देते हुए अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया।

समग्र रूप से इंडक्शन प्रोग्राम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों को बीआईटी सिंदरी की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को समझने तथा अपने आगामी शैक्षणिक जीवन के लिए दिशा प्राप्त करने का अवसर मिला।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर