Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Firing Update : मरीन ड्राइव बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में तीन लोगों को लगी गोली, Dig भी पहुंचे, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

SHARE:

झामुमो नेता डोम्निक सैमसंग समेत दिलशाद, रिजवान और कृष्णा चौधरी घायल, पुलिस जांच में जुटी

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव के बिंदल मॉल परिसर में शनिवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मॉल परिसर स्थित यूडीपी रेस्टोरेंट में हथियारबंद अपराधियों द्वारा गोलीबारी किए जाने की सूचना है। घटना में झामुमो नेता डोम्निक सैमसंग समेत कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रेस्टोरेंट में कुछ लोग बैठे हुए थे। इसी दौरान हथियारबंद अपराधी वहां पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी के बाद रेस्टोरेंट और मॉल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

फायरिंग की घटना में डोम्निक सैमसंग, दिलशाद, रिजवान और कृष्णा चौधरी के घायल होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, घायलों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। सभी घायलों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही जमशेदपुर पुलिस में हड़कंप मच गया। कोल्हान डीआईजी समेत जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। जमशेदपुर के एसएसपी, संबंधित थाना प्रभारी और डीएसपी ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस अधिकारियों ने रेस्टोरेंट और मॉल परिसर का निरीक्षण किया तथा वहां मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

जमीन कारोबार से जुड़े विवाद की आशंका

घायल लोगों में कुछ के जमीन कारोबार से जुड़े होने की बात सामने आ रही है। ऐसे में पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए घटना की जांच कर रही है। हालांकि, फायरिंग की वास्तविक वजह क्या है और हमलावरों का मकसद क्या था, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

पुलिस की टीम हमलावरों की पहचान, घटना में इस्तेमाल हथियार और फायरिंग के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। दिनदहाड़े मॉल जैसे भीड़भाड़ वाले स्थान पर हुई गोलीबारी के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अधिकारियों की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर