Top 10 Big News : देश-दुनिया की Top 10 बड़ी खबरें – बस एक क्लिक में

SHARE:

1️⃣ उत्तराखंड में बड़ा हादसा: केदारनाथ लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, 7 श्रद्धालुओं की मौत

गौरीकुंड के जंगलों में आर्यन एविएशन का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत सभी 7 यात्रियों की मौत हो गई, जिनमें एक बच्ची भी शामिल थी।


2️⃣ दिल्ली में नई शराब नीति की तैयारी, रेखा गुप्ता सरकार ने बनाई कमेटी

दिल्ली की बीजेपी सरकार जल्द लाएगी नई एक्साइज पॉलिसी। मुख्य सचिव धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में गठित कमेटी को 30 जून तक ड्राफ्ट तैयार करने का आदेश।


3️⃣ लुटेरी दुल्हन का कारनामा! शादी के एक घंटे बाद फरार, 2 लाख की ठगी

मध्यप्रदेश के राजगढ़ में मंदिर और कोर्ट में शादी करने के बाद दुल्हन फरार हो गई। गहने और नकदी लेकर भागी। पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

4️⃣ बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, ट्रैक्टर और ऑल्टो कार राख

हरपुर गांव में मोटर वायर के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटों ने दो वाहन पूरी तरह जला डाले, दूर तक धुएं का गुबार दिखा।


5️⃣ हरियाणा: ATM से 24 लाख की लूट, गैस कटर से काटा, 5 मिनट में फरार

नूंह जिले में फिरोजपुर रोड पर अज्ञात बदमाशों ने एटीएम को गैस कटर से काटकर 24 लाख रुपये लूट लिए। CCTV में पूरी वारदात कैद।


6️⃣ गुजरात में गिरी आकाशीय बिजली, परिवार के सामने घर धधका

पंचमहल जिले में बिजली गिरने से एक घर में लगी भीषण आग। परिवार बाल-बाल बचा, लेकिन सारा सामान जलकर राख हो गया।


7️⃣ हाथरस में मां के सामने बेटी की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बाइक सवार बदमाशों ने 24 वर्षीय युवती को उसकी मां के सामने गोली मार दी। पुलिस पारिवारिक रंजिश की जांच में जुटी।


8️⃣ राजस्थान: जल जीवन मिशन घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 47.80 करोड़ की संपत्ति जब्त

जयपुर में ईडी ने पदमचंद जैन समेत कई लोगों की संपत्ति जब्त की। जल जीवन मिशन में करोड़ों की अनियमितताओं का मामला।


9️⃣ रेलवे की नई पहल: हाथियों को बचाने चक्रधरपुर में लगेगा AI सिस्टम

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में AI आधारित इंट्रूजन डिटेक्शन सिस्टम लगाया जाएगा। 15 करोड़ की योजना से हाथी ट्रेन हादसों से बच सकेंगे।


🔟 हिमाचल के चंबा में भूस्खलन, सड़क बंद, बाल-बाल बचे लोग

कुंडी-सुनारा मार्ग पर पहाड़ दरकने से मलबा फैला, आवागमन ठप। गनीमत रही कि हादसे के वक्त सड़क पर कोई वाहन नहीं था।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें