फतेह लाइव, रिपोर्टर।
जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू एवं महासचिव नसीम अंसारी के संयुक्त नेतृत्व एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गोलमुरी बाजार पहुंचकर बंद को समर्थन दिया। इस अवसर पर हरविंदर सिंह मंटू एवं नसीम अंसारी ने संयुक्त रूप से कहा की गोलमुरी बाजार में शुक्रवार की रात आरती ज्वेलर्स नामक ज्वेलरी दुकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। दुकान के वेंटीलेटर काटकर अंदर प्रवेश कर पूरे ज्वेलरी दुकान को खाली कर दिया।

व्यापारी की पाई पाई एकत्रित की गई जिंदगी भर की कमाई को चोरों ने उड़ा लिया। व्यापारी भयभीत है और गुस्से में भी।गोलमुरी प्रशासन को नींद से जगाने के लिए आज गोलमुरी बाजार बंद करना पड़ा। उन्होंने आगे कहा कि यह घटना इस बात को दर्शाता है कि प्रशासन का खौफ अब अपराधियों में नहीं है। जिला प्रशासन से उन्होंने मांग करते हुए कहा था कि जल्द से जल्द चोरों को पकड़ कर दुकानदार का आभूषण वापस दिलाया जाए, ताकि व्यापारियों में प्रशासन के प्रति विश्वास बना रहे, लेकिन दो दिन बाद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकला।
इस अवसर मुख्य रूप से सुभाष गांधी उर्फ काले, दुर्गा दास साहू, रंजन सिंह, निर्मल दास, संतोष साहू, राजेश गुप्ता, शंकर प्रसाद, धर्मेश अडेसरा, सरवर आलम, निखिल कुमार, संतोष अग्रवाल आदि लोग शामिल थे।




































