Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
मेष (Aries): आज आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। करियर में तरक्की के संकेत हैं। नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। वृषभ (Taurus): धन निवेश सोच-समझकर करें। पारिवारिक तनाव से मन विचलित हो सकता है, लेकिन संयम से काम लें। जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। पेट से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। मिथुन (Gemini): किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा। छोटी यात्रा का योग है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। कर्क (Cancer): आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है।…
जल्द करेंगे बाक़ी कमिटी का विस्तार: निशान सिंह साकची गुरुद्वारा साहिब के नवनिर्वाचित प्रधान सरदार निशान सिंह ने शनिवार को शमशेर सिंह सोनी को महासचिव बनाया जबकि दमनजीत सिंह हनी को कोषाध्यक्ष और सुखदेव सिंह को अंकेक्षक बनाया है। सरदार अमरप्रीत सिंह काले को कमिटी में सरंक्षक बनाया है। शनिवार को निशान सिंह ने सदस्यों के साथ बैठक कर शमशेर सिंह सोनी को महासचिव पद की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी है जबकि दमनजीत सिंह हनी को कोषाध्यक्ष और सुखदेव सिंह को अंकेक्षक (ऑडिटर) मनोनीत किया है। इन सदस्यों के महत्वपूर्ण पदों पर पदाधिकारियों के मनोनयन पर सबने अपनी सहमति जतायी है।…
फ़तेह लाइव,डेस्क साकची गुरुद्वारा में हरविंदर सिंह मंटू द्वारा स्वयं को प्रधान बनाने की घोषणा के बीच जसबीर सिंह गांधी ने भी “मुझे भी प्रधान बनाया जाए” का दावा ठोंक दिया है। सीजीपीसी एवं पांच सदस्य चुनाव समिति को पत्र लिख उम्मीदवार जसवीर सिंह गांधी ने प्रधान घोषित करने की मांग की है। शनिवार को जसवीर सिंह गांधी ने सीजीपीसी को पत्र लिख अपनी व्यथा व्यक्त की है। प्रत्याशी जसबीर सिंह गांधी ने खुद के प्रधान बनने के लिए दो प्रमुख कारण गिनाए हैं। पहला उम्मीदवार हरविंदर सिंह मंटू चुनाव प्रक्रिया पूरी करने से पहले ही खुद को प्रधान घोषित…
राजस्थान में दो मौतें, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 25 जानें गईं फतेह लाइव, रिपोर्टर देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति फिर से गंभीर होती जा रही है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 269 नए मामले सामने आए हैं, जिससे देश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 7400 हो गई है. वहीं, कोरोना से अब तक कुल 87 मौतें दर्ज की जा चुकी हैं. महाराष्ट्र में इस दौरान सबसे ज्यादा 25 मौतें हुई हैं. राजस्थान और केरल में शुक्रवार को दो लोगों की मौत हुई, जिसमें राजस्थान की 70 वर्षीय महिला और केरल के 82 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं. दोनों…
ऑस्ट्रेलिया को हराकर लॉर्ड्स में मनाया ऐतिहासिक जीत का जश्न फतेह लाइव, रिपोर्टर दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को लॉर्ड्स स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया को हराकर ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया. ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 282 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे दक्षिण अफ्रीका ने एडन मार्करम के शतक और कप्तान तेम्बा बावुमा के साथ 147 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी के दम पर 5 विकेट से हासिल कर लिया. दक्षिण अफ्रीका ने चौथी पारी में 83.4 ओवर में 5 विकेट गंवा कर यह मुकाबला अपने नाम किया. यह दक्षिण अफ्रीका की पहली बार…
संघर्ष और मेहनत से बने प्रेरणास्रोत, अब न्याय के क्षेत्र में करेंगे योगदान फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका प्रखंड के माटकू पंचायत के निवासी जन्मेजय सरदार ने जीवन में संघर्ष और समर्पण की एक मिसाल कायम की है. बचपन में पिता के साया से दूर होने के बावजूद, पिता की दूरदर्शिता और परिवार की आर्थिक मदद से श्यामा प्रसाद उच्च विद्यालय से शिक्षा प्राप्त की. 1983 में माध्यमिक विद्यालय उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने भारतीय जीवन बीमा निगम में 36 वर्षों तक बंगाल, बिहार, झारखंड में सेवाएँ दीं. नौकरी के दौरान स्नातक की डिग्री हासिल की और प्रशासनिक अधिकारी के पद…
डीसीएलआर गौतम कुमार के नेतृत्व में निरीक्षण, विद्यालय के कार्यों से प्रभावित हुए अधिकारी फतेह लाइव, रिपोर्टर पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त के निर्देश पर पोटका प्रखंड के टांगराईन पंचायत का निरीक्षण डीसीएलआर गौतम कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ. इस दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टांगराईन की खूबसूरती, स्वच्छता और नवाचारों की टीम ने खासा सराहना की. डीसीएलआर ने हेडमास्टर अरविंद तिवारी की मेहनत, रिकॉर्ड कीपिंग, और विद्यालय के वातावरण को साफ-सुथरा बनाए रखने की तारीफ की. उन्होंने विद्यालय के विजिट बुक में अपने विचार दर्ज किए. निरीक्षण के दौरान गौतम कुमार ने अमरूद का पौधा रोपित किया और विद्यालय के…
पेटरवार में सेंगेल अभियान की बैठक में तय हुआ 30 जून को हूल दिवस आयोजन फतेह लाइव, रिपोर्टर बोकारो जिले के पेटरवार में आदिवासी सेंगेल अभियान की एक महत्वपूर्ण बैठक पेटरवार +2 हाईस्कूल मैदान में शनिवार को आयोजित हुई. बैठक में आगामी 30 जून 2025 को चरगी में हूल दिवस मनाने का निर्णय लिया गया. इसके लिए गांव-गांव प्रचार प्रसार की योजना बनाई जाएगी. इसे भी पढ़ें : Giridih : जमुआ पुलिस ने छह लुटेरों को किया गिरफ्तार, देशी पिस्टल व मोटरसाइकिल बरामद आदिवासी संगठनों की एकजुटता से बढ़ेगा सांस्कृतिक जागरूकता बैठक की अध्यक्षता पेटरवार सेंगेल वीडियो विजय कुमार मरांडी ने…
राज कुमार सोनी और सलिल सेतु प्रसाद ने ऑल इंडिया रैंक में बेहतर प्रदर्शन किया फतेह लाइव, रिपोर्टर पेटरवार प्रखंड के लीला जानकी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने NEET 2025 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है. राज कुमार सोनी ने ऑल इंडिया स्तर पर 5775 वां रैंक प्राप्त किया, जबकि सलिल सेतु प्रसाद ने 6170 वां रैंक हासिल किया. राज कुमार ने अपने विद्यालय के हॉस्टल में रहकर दसवीं तक की पढ़ाई पूरी की है. दोनों छात्र अपने विद्यालय का नाम देशभर में रोशन करने में सफल रहे हैं. इसे भी पढ़ें : Giridih : जमुआ पुलिस ने छह लुटेरों…
भगवान महावीर मेडिका सुपरस्पेशलिट अस्पताल के सहयोग से आयोजित हुआ सफल रक्तदान कार्यक्रम फतेह लाइव, रिपोर्टर बोकारो थर्मल अस्पताल में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर भगवान महावीर मेडिका सुपरस्पेशलिट अस्पताल रांची के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन बोकारो थर्मल के एचओपी सुशील कुमार अरजरिया, जीएम मधुकर श्रीवास्तव, डीजीएम स्वास्थ्य सेवा डॉ एस के झा, डीसी सीआईएसएफ अरुण ई, और वरिष्ठ प्रबंधक सीएसआर मनीष चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान दर्जनों लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम में पहली बार आयोजित…
