- भगवान महावीर मेडिका सुपरस्पेशलिट अस्पताल के सहयोग से आयोजित हुआ सफल रक्तदान कार्यक्रम
फतेह लाइव, रिपोर्टर
बोकारो थर्मल अस्पताल में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर भगवान महावीर मेडिका सुपरस्पेशलिट अस्पताल रांची के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन बोकारो थर्मल के एचओपी सुशील कुमार अरजरिया, जीएम मधुकर श्रीवास्तव, डीजीएम स्वास्थ्य सेवा डॉ एस के झा, डीसी सीआईएसएफ अरुण ई, और वरिष्ठ प्रबंधक सीएसआर मनीष चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान दर्जनों लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम में पहली बार आयोजित हुआ मैंगो फेस्ट 2025, आम की खेती को मिलेगा बड़ा बाजार
रक्तदान के महत्व पर बोकारो थर्मल अस्पताल के अधिकारियों का संदेश
एचओपी सुशील कुमार अरजरिया ने कहा कि रक्तदान महा कल्याण है और इससे किसी की जान बचाई जा सकती है. उन्होंने सभी से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की. इस मौके पर डीवीसी के कई पदाधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिन्होंने इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा में भाग लिया.



































