Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम में पहली बार आयोजित हुआ मैंगो फेस्ट 2025, आम की खेती को मिलेगा बड़ा बाजार

SHARE:

  • जिला प्रशासन की पहल से किसानों को आम के बेहतर उत्पादन और विपणन का अवसर
  • किसानों को आम के उन्नत बीज और तकनीक से लैस करने की तैयारी

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पूर्वी सिंहभूम जिले के किसानों के आम की खेती को नए स्तर तक पहुंचाने और उसे देश-विदेश तक पहुँचाने के उद्देश्य से पहली बार जमशेदपुर में मैंगो फेस्ट 2025 का आयोजन किया गया. जिले के सुदूरवर्ती इलाकों से किसान इस आयोजन में शामिल हुए और अपने आम के विभिन्न प्रकारों की प्रदर्शनी लगाई. इस मैंगो फेस्ट में आम्रपाली, लंगड़ा, हिमसागर, फजली, दशहरी जैसे लोकप्रिय ब्रीड के आम प्रमुख रूप से प्रदर्शित किए गए.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : नशा मुक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आम की खेती को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन का विशेष प्रयास

जिला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान समेत कई वरिष्ठ अधिकारी इस प्रदर्शनी में उपस्थित हुए और किसानों के फसलों का निरीक्षण कर उनकी गुणवत्ता की जानकारी हासिल की. मुख्य उद्देश्य उन किसानों को बड़ा बाजार उपलब्ध कराना है जो अब तक अपनी अच्छी फसल को कम कीमत में बेचते रहे हैं. अब इन आमों को गुणवत्ता के अनुसार दूसरे राज्यों तथा विदेशों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा. साथ ही किसानों को बेहतर उत्पादन के लिए प्रशिक्षण भी प्रदान किए जाएंगे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें