WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bokaro : नशा मुक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

  • स्वास्थ्य कर्मियों को नशा मुक्ति व मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देशानुसार और सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद की अध्यक्षता में 13 जून को सदर अस्पताल बोकारो के सभागार में नशा मुक्ति अभियान और मानसिक स्वास्थ्य विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न नर्सिंग कॉलेजों के प्रशिक्षु नर्स एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया. सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद ने कहा कि नशा मुक्ति और मानसिक स्वास्थ्य आज के समाज की बड़ी चुनौतियां हैं. मानसिक स्वास्थ्य के बिना शारीरिक स्वास्थ्य अधूरा होता है, इसलिए दोनों को समान रूप से महत्व देना जरूरी है. उन्होंने सामुदायिक भागीदारी और सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया. इस अवसर पर मनोरोग चिकित्सक डॉ. प्रशांत कुमार मिश्रा ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग से उत्पन्न मानसिक विकारों की जानकारी दी. उन्होंने अवसाद, भय, अनिद्रा, हिंसक प्रवृत्ति और प्रेरणा की कमी जैसे मानसिक प्रभावों पर विस्तार से बताया.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : जनता दरबार में डीसीएलआर ने नामांतरण अपील समेत कई मामलों का किया निष्पादन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

स्वास्थ्य कर्मियों को नशा छोड़ने के इच्छुक व्यक्तियों को सहायता देने का प्रशिक्षण

जिला परामर्शी मो. असलम ने बताया कि तम्बाकू नशे का गेटवे पदार्थ है और युवाओं की नशे की शुरुआत अक्सर इसी से होती है, खासकर दोस्तों के बीच. उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को नशा छोड़ने के इच्छुक व्यक्तियों को परामर्श सेवा, निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी और तम्बाकू नशा मुक्ति केन्द्रों से जोड़ने का प्रशिक्षण दिया. इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान के तहत टोल फ्री नंबर 1800-11-2356 के दीवार लेखन की भी सलाह दी. इस प्रशिक्षण में उपाधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार, जिला परामर्शी छोटेलाल समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों को नशा मुक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रशिक्षित कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर