Corona Update : 24 घंटे में कोरोना के 269 नए मरीज मिले, देश में 87 मौतें, 7400 सक्रिय केस

SHARE:

  • राजस्थान में दो मौतें, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 25 जानें गईं

फतेह लाइव, रिपोर्टर

देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति फिर से गंभीर होती जा रही है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 269 नए मामले सामने आए हैं, जिससे देश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 7400 हो गई है. वहीं, कोरोना से अब तक कुल 87 मौतें दर्ज की जा चुकी हैं. महाराष्ट्र में इस दौरान सबसे ज्यादा 25 मौतें हुई हैं. राजस्थान और केरल में शुक्रवार को दो लोगों की मौत हुई, जिसमें राजस्थान की 70 वर्षीय महिला और केरल के 82 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं. दोनों की मौत सांस लेने में तकलीफ के कारण हुई.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : बोकारो थर्मल अस्पताल में विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

देश में कोरोना की वर्तमान स्थिति और बढ़ते मामलों की समीक्षा

राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना के 34 नए मामले सामने आए. उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज के अटैच हॉस्पिटल में भर्ती 70 वर्षीय महिला की कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु हुई. यह इस साल राजस्थान में कोरोना से दूसरी मौत है. केरल में भी 82 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से मौत हुई, जहां जनवरी से अब तक 23 लोगों की जान जा चुकी है. केरल में इस समय देश में सबसे ज्यादा 2109 एक्टिव कोविड मरीज हैं, जो गुरुवार के 2165 से कुछ कम हैं.

इसे भी पढ़ें : Potka : उत्क्रमित मध्य विद्यालय टांगराईन की खूबसूरती और नवाचारों की मिली सराहना

राजस्थान और केरल में कोरोना की स्थिति पर नजर

उत्तर प्रदेश में कोरोना मामलों के बढ़ने के मद्देनजर सरकार ने सभी अस्पतालों को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं. स्वास्थ्य अधिकारियों को जरूरी दवाएं, पीपीई किट, जांच सुविधाएं, आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, आईसीयू और वेंटिलेटर जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है. वहीं गुजरात में भी कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 1358 हो गए हैं. राज्य में हाल के दिनों में नए केसों की संख्या बढ़ती जा रही है.

इसे भी पढ़ें : Potka : गाजुड़ के संस्थापक जनमेंजय सरदार वकील बनकर जनता की सेवा करेंगे

उत्तर प्रदेश और गुजरात में कोरोना नियंत्रण के प्रयास

देश में कोरोना वायरस के चार नए वैरिएंट भी सामने आए हैं, जिन्हें ICMR ने निगरानी में रखा है. दक्षिण और पश्चिम भारत से मिले वैरिएंट LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 सीरीज के हैं. WHO ने इन्हें फिलहाल चिंताजनक नहीं माना है, लेकिन सतर्क रहने की सलाह दी गई है. NB.1.8.1 वैरिएंट तेजी से फैलता है और कोविड के खिलाफ बनी इम्यूनिटी पर असर नहीं करता. JN.1 वैरिएंट भारत में सबसे आम है, जो आधे से ज्यादा सैंपलों में पाया जा रहा है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें