Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर

श्री कृष्ण के मंदिर में भक्तों को मिल रही शांति और सकारात्मक ऊर्जा फतेह लाइव, रिपोर्टर सिंदरी, जो एशिया की औद्योगिक नगरी के रूप में प्रसिद्ध है, अब धीरे-धीरे आध्यात्मिक केन्द्र के रूप में भी उभर रहा है. 2 मई को सिंदरी के एल टाइप कॉलोनी में द्वापरयुग के देव श्री कृष्ण के मंदिर का निर्माण पूरा हुआ और इसे दिवंगत माता तथा वर्तमान पिता के नाम पर ‘मीरा मोहन धाम’ नाम दिया गया. यहाँ प्रतिदिन सैकड़ों भक्तजन दर्शन और पूजा के लिए आते हैं. भक्तगण बताते हैं कि धनबाद में कई मंदिर हैं, लेकिन इस मंदिर की शांति और…

Read More

94.44 प्रतिशत सफलता के साथ स्कूल ने हासिल किया उत्कृष्ट रिजल्ट फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह जिला स्कूल के +2 विद्यार्थियों ने मैट्रिक परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. कुल 414 परीक्षार्थियों में से 391 छात्र सफल हुए, जिसमें 188 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. विद्यालय का कुल रिजल्ट 94.44 प्रतिशत रहा. स्कूल के टॉपर सागर प्रसाद वर्मा ने 93.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए. इसके अलावा सुमन कुमारी (92.80%), अमरजीत कुमार शर्मा (91%), निकिता शर्मा (91%), पूनम कुमारी (89.80%) सहित कई छात्रों ने शानदार अंक हासिल किए. इस उपलब्धि पर प्राचार्य डेगन रबिदास ने सभी सफल विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित…

Read More

त्योहार को शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने का लिया संकल्प फतेह लाइव, रिपोर्टर रविवार को पचम्बा थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता मंटु कुमार ने की. इस दौरान सभी समुदाय के गणमान्य बुद्धिजीवियों ने भाग लिया. थाना प्रभारी राजीव कुमार ने लोगों से उनकी आसपास की समस्याओं के बारे में चर्चा की. इंस्पेक्टर मंटु कुमार ने क्षेत्रवासियों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और त्योहार को शांति से मनाने की अपील की. इसे भी पढ़ें : Potka : खैरपाल में बांग्ला क्लब का 55वां स्थापना दिवस एवं जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित…

Read More

बांग्ला भाषा-संस्कृति संरक्षण के लिए समाज में बढ़ी जागरूकता फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका के खैरपाल गांव में बांग्ला क्लब के 55वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भव्य जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बांग्ला भाषा, संस्कृति और बांग्लाभाषी समुदाय के अधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति सामाजिक चेतना बढ़ाना था. कार्यक्रम में ‘अपूर पाठशाला’ के समर्पित शिक्षकों को समिति की ओर से उपहार, अंगवस्त्र एवं सामाजिक संस्था गाजूर के संस्थापक जन्मजय सरदार द्वारा वृक्ष प्रदान कर सम्मानित किया गया. इस मौके पर समाज के कई बुद्धिजीवियों ने बांग्ला भाषा की वर्तमान दयनीय स्थिति पर…

Read More

गिरिडीह के 10 गांवों की 50 किशोरियों ने लिया भाग, स्वास्थ्य व जागरूकता पर दिया जोर फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह में जागो फाउंडेशन एवं रिबिल्ड इंडिया, मुंबई के आर्थिक सहयोग से कुपोषण एवं एनीमिया मुक्त समाज निर्माण में किशोरियों की भूमिका विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई. इस कार्यशाला में गिरिडीह प्रखंड के जीतपुर, अलगुंदा एवं सेनादोनी पंचायत के लगभग 10 गांव की 50 किशोरियों ने भाग लिया. जागो फाउंडेशन के सचिव बैद्यनाथ ने कहा कि संस्था किशोरियों के शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं समग्र विकास के लिए निरंतर कार्यरत है. उनके प्रयासों से बाल विवाह में कमी आई…

Read More

पुलिस जांच में जुटी, ग्रामीणों ने शव निकाला, कारण अभी अज्ञात पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए की खोजबीन जारी फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के कोदईबाक डेम में रविवार की सुबह अज्ञात युवती का शव तैरता मिला. यह पता नहीं चल पाया है कि यह युवती कौन है और वह कहां की रहने वाली है. सूचना मिलते ही तिसरी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई. इस दौरान भाजपा नेता सुनील साहू, JMM नेता रिंकू, उमर फारुख समेत कई ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए. ग्रामीणों के सहयोग से डेम से…

Read More

धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन, मेडिकल वैन देने की घोषणा फतेह लाइव, रिपोर्टर कोयला नगर के अनपूर्णा परिषद में समर्पण एक नेक पहल का 5वां स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस मौके पर संस्था के सभी जिलों के पदाधिकारी उपस्थित थे. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन धनबाद लोकसभा सांसद माननीय ढुल्लू महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने संस्था द्वारा पिछले पांच वर्षों में किए गए कार्यों की स्मारिका भी प्रस्तुत की. कार्यक्रम में बाघमारा विधायक सरद महतो, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद और राज सिन्हा भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे. सभी…

Read More

उपायुक्त सहित अन्य पदाधिकारियों ने दी सुखद एवं स्वस्थ सेवानिवृत्ति की शुभकामनाएं फतेह लाइव, रिपोर्टर समाहरणालय सभागार में आयोजित एक समारोह में सेवानिवृत्त हो रहे तीन कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने उनके उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए दीर्घायु, सुखद, स्वस्थ एवं सक्रिय सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दीं. इस बार सेवानिवृत्त कर्मियों में अनुसेवी सुषमा देवी, चालक सुचाँद दास गोस्वामी और लक्ष्मण राम मांझी शामिल थे. उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार, एडीसी भगीरथ प्रसाद समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से रेस्क्यू…

Read More

स्वर पंचम स्टूडियो के बैनर तले भजन की संगीत यात्रा शुरू फतेह लाइव, रिपोर्टर भजन सम्राट अनूप जलोटा का नया भजन ‘राधे राधे बोल’ यूट्यूब चैनल स्वर पंचम स्टूडियो में रिलीज हो चुका है. इस भजन का निर्माण स्वर पंचम क्रियेशंस के बैनर तले हुआ है, जिसके निर्माता श्रेयस काले हैं. बॉलीवुड के द्रोण राम नारायण ने इस भजन के संगीत निर्देशन का जिम्मा संभाला है, जबकि गीतकार सुनील काले ने भजन के बोल लिखे हैं. इस परियोजना के पीआरओ बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म प्रचारक शिव कुमार राजपूत हैं. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से रेस्क्यू हुए तीन…

Read More

चांडिल आरपीएफ के ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत बच्चों को सुरक्षित घर लौटाया गया फतेह लाइव, रिपोर्टर दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा डिवीजन अंतर्गत चांडिल आरपीएफ पोस्ट ने ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते अभियान के तहत शुक्रवार को पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से तीन नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया था. बच्चों को बाल कल्याण समिति (सी डब्लू सी) सरायकेला के समक्ष प्रस्तुत कर जमशेदपुर स्थित बाल गृह में रखा गया था. इसके बाद बाल कल्याण समिति की पहल पर बच्चों के घरवालों तक संदेश पहुंचाया गया. इसे भी पढ़ें : Kolkata : अमित शाह ने कोलकाता में टीएमसी सरकार पर कसा तंज, भाजपा की सरकार…

Read More