Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
“लाइटनिंग रेजिलिएंट इंडिया कैंपेन” के तहत क्लाइमेट रेजिलिएंट आपदा प्रबंधन को बढ़ावा फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर में सिविल डिफेंस ने रोटरी क्लब जमशेदपुर मिडटाउन, जिला आपदा प्रबंधन विभाग पूर्वी सिंहभूम और एलबीएम कॉलेज के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के सहयोग से “आपदा लचीलापन और स्थिरता” विषय पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया. यह कार्यक्रम “लाइटनिंग रेजिलिएंट इंडिया कैंपेन” के समर्थन से हुआ, जो भारत सरकार की विभिन्न एजेंसियों की संयुक्त पहल है. सेमिनार का शुभारंभ डीडीसी अनिकेत सचन, कर्नल प्रोफेसर संजय श्रीवास्तव, रोटरी क्लब की अध्यक्ष प्रीति सैनी, सिविल डिफेंस के प्रमुख अरुण कुमार और एलबीएम कॉलेज के…
कुष्ठ प्रभावित बच्चों के लिए समर्पित समर कैंप में हुआ सांस्कृतिक और जागरूकता कार्यक्रम फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर में रॉबिन हुड आर्मी और गीता थियेटर द्वारा कुष्ठ प्रभावित बच्चों के लिए आयोजित विशेष समर कैंप का भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ. इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा दिनेश कुमार और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. समापन समारोह में बच्चों ने नृत्य, सड़क सुरक्षा पर नाटक, गायन सहित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें मुख्य अतिथियों ने खूब सराहा. दिनेश कुमार ने बच्चों के साथ संवाद करते हुए उनकी हौसला अफजाई की और प्रश्नोत्तरी…
किसान मोर्चा ने एकता और विकास के लिए एक साथ चुनाव की जरूरत पर किया जोर फतेह लाइव, रिपोर्टर धनबाद के पूर्वी टुंडी में आज भाजपा किसान मोर्चा द्वारा “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष समीर साव ने की जबकि संचालन जिला महामंत्री सुरेश महतो ने संभाला. मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष पवन साहू थे. मंच पर भाजपा नेत्री तारा देवी, मोर्चा प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रांत उपाध्याय, कार्यक्रम प्रभारी सुरेश महतो, ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष मोहन कुंभकार एवं जिला महामंत्री मनोज मिश्रा ने…
गुरुद्वारा श्री सिंह सभा ने गर्मी में राहगीरों को राहत पहुंचाई फतेह लाइव, रिपोर्टर बोकारो थर्मल स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के तत्वावधान में मुख्य सड़क पर हनुमान मंदिर के समीप शुक्रवार को सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि स्वरूप चना और ठंडा मीठा शर्बत का वितरण किया गया. इस अवसर पर राहगीर लोगों को श्रद्धाभाव से चना और शर्बत पिलाकर गर्मी से राहत प्रदान की गई. लोग खुद रुककर इस सेवा में भाग लेकर इस पावन अवसर का आनंद उठा रहे थे. इसे भी पढ़ें : Giridih : विश्व तंबाकू निषेध दिवस…
फतेह लाइव, रिपोर्टर बोकारो के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ उसके पति को बंधक बनाकर उसके सामने ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में दिलीप कुमार (22), अजय कुमार (26), जय कुमार (27) व एक अन्य शामिल हैं. पीड़ित धनबाद जिला के महुदा थाना क्षेत्र के एक ठेकेदार के अधीन मजदूरी करता है और वहीं झोपड़ी बनाकर रहता है. वह पिछले एक सप्ताह से बीमार था तो उसने अपनी पत्नी (36) को बुला लिया था. 29 मई की रात दंपती सेक्टर-12 ए…
सदर अस्पताल और विभिन्न प्रखंडों में धूम्रपान के खतरे और तंबाकू निषेध पर व्यापक जागरूकता अभियान फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार और माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आदेशानुसार आज 31 मई 2025 को सदर अस्पताल और जिले के विभिन्न प्रखंडों व पंचायतों में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरा लीगल वॉलिंटियर्स ने भी प्रतिनियुक्ति के माध्यम से लोगों को तंबाकू के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों से अवगत कराया. सिविल सर्जन ने बताया कि यह दिवस पहली बार 1988 में विश्व…
धातुकर्म अभियंत्रण विभाग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया सम्मानित फतेह लाइव, रिपोर्टर धातुकर्म अभियंत्रण विभाग, बीआईटी सिंदरी में आज ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 में सफल छात्रों के लिए भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. पंकज राय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. ए. के. रजक ने की. निदेशक ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और देश के तकनीकी विकास में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति…
थाना प्रभारी ने अफवाहों से बचने और शांतिपूर्ण पर्व मनाने का दिया संदेश फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के टेल्को थाना में शनिवार को ईद उल फितर (बकरीद) पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक प्रशांत कुमार ने की. बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी रिंकू कुमारी, टाटा मोटर्स टाउन डिविजन के बीके चतुर्वेदी सहित कई अधिकारी और शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे. थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने कहा कि प्रशासन का मुख्य लक्ष्य इस पवित्र पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है. इसके लिए आपसी प्रेम, सौहार्द…
शिक्षक और कर्मचारी वर्ग ने सेवानिवृत्त कर्मियों को दी शुभकामनाएं फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह कॉलेज में सेवा निवृत्त हुए तीन कर्मियों — अर्जुन मंडल, बसंत सिंह और दिलीप श्रीवास्तव को कॉलेज प्रशासन ने भावभीनी विदाई दी. प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने तीनों का सम्मान किया. प्राचार्य ने कहा कि सेवा समाप्ति के बाद भी कर्मियों के स्वभाव और कार्यशैली की यादें सदैव बनी रहती हैं. डॉ. बलभद्र सिंह ने तीनों के कार्यकाल का वर्णन करते हुए उनके योगदान को सराहा. इसे भी पढ़ें : Giridih : लोक माता अहिल्याबाई होल्कर की…
सड़क से संसद तक पार्टी के आंदोलनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का संकल्प फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह मुफ्फसिल के कोलीमारन ग्राम में भाकपा-माले की नई ब्रांच कमिटी का गठन एक दिवसीय सम्मेलन के माध्यम से किया गया. सम्मेलन में पार्टी के जिला सदस्य महताब अली मिर्जा, शंकर पाण्डेय, राजकुमार राय सहित ग्रामवासियों ने भाग लिया. तबारक खान उर्फ चुन्नु की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में उन्होंने गांव की मूलभूत समस्याओं पर चर्चा की. इसके बाद प्रखंड सदस्य राजकुमार राय, मनोहर ठाकुर, दिलीप राय और जिला सदस्य महताब अली मिर्जा ने पार्टी के संविधान, लोकतंत्र की…
