Jamshedpur : रॉबिन हुड आर्मी और गीता थियेटर ने विशेष समर कैंप का सफल समापन

SHARE:

  • कुष्ठ प्रभावित बच्चों के लिए समर्पित समर कैंप में हुआ सांस्कृतिक और जागरूकता कार्यक्रम

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर में रॉबिन हुड आर्मी और गीता थियेटर द्वारा कुष्ठ प्रभावित बच्चों के लिए आयोजित विशेष समर कैंप का भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ. इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा दिनेश कुमार और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. समापन समारोह में बच्चों ने नृत्य, सड़क सुरक्षा पर नाटक, गायन सहित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें मुख्य अतिथियों ने खूब सराहा. दिनेश कुमार ने बच्चों के साथ संवाद करते हुए उनकी हौसला अफजाई की और प्रश्नोत्तरी के माध्यम से उनमें उत्साह बढ़ाया.

इसे भी पढ़ें : Dhanbad : भाजपा किसान मोर्चा की “एक राष्ट्र, एक चुनाव” संगोष्ठी का भव्य आयोजन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

समाजिक कार्यों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की पहल

पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने नशा मुक्ति अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला और जागरूकता फैलाई. इस कार्यक्रम में रॉबिन हुड आर्मी, गीता थियेटर, लियो क्लब और हिंद क्लब के स्वयंसेवक भी शामिल हुए. उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने इस पहल को समाज से वंचित बच्चों के सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया. इस समर कैंप ने बच्चों को न केवल कला एवं संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया, बल्कि उनके सामाजिक जागरूकता को भी बढ़ावा दिया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर