Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर रविवार को बंगाली समाज में “जमाई षष्ठी” का त्योहार धूमधाम से मनाया गया, जो दामाद के सम्मान और पारिवारिक स्नेह को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण पर्व है. भारतीय मानवधिकार एसोसिएशन पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष एसएन पाल के ससुराल में यह परंपरा पिछले 21 वर्षों से बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजित की जा रही है. इस अवसर पर ससुराल पक्ष विशेष पकवानों जैसे भात, दाल, मटन, चिकन, शुक्तो, माछेर झोल, चिंगड़ी मालाई करी, मिष्टी दोई आदि से दामाद का भव्य सत्कार करते हैं. दामाद को नए कपड़ों से भी सम्मानित किया जाता है, जिससे यह…
नामकुम थाना क्षेत्र में सड़क हादसे से इलाके में हड़कंप, प्रदर्शन से यातायात बाधित फतेह लाइव, रिपोर्टर राँची जिले के नामकुम थाना क्षेत्र में रविवार को एक तेज रफ्तार मिल्क वैन ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद स्थानीय लोग गुस्साए और मुख्य सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगे. इससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया. घटना की सूचना मिलते ही नामकुम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया. पुलिस ने मिल्क वैन को जब्त कर चालक की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू…
‘ऑपरेशन सिंदूर’ विवाद पर निशाना साधा, ममता बनर्जी पर भड़काऊ टिप्पणी फतेह लाइव, रिपोर्टर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के दौरे के दौरान तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कड़ा हमला किया. भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर ममता और उनकी सरकार की आलोचना की. अमित शाह ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले पर ममता बनर्जी ने चुप्पी साध ली, जबकि भारतीय सेना ने हमला का बदला लिया. इस पर ममता और उनके नेताओं ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का अपमान किया. उन्होंने बंगाल की जनता से ममता को सिंदूर की ताकत…
पतंजलि गिरिडीह की ओर से पहली बार प्राकृतिक चिकित्सा का आवासीय शिविर आयोजित फतेह लाइव, रिपोर्टर मोंगिया स्कूल में रविवार को 1 से 6 जून तक चलने वाले 6 दिवसीय आवासीय पच कर्म योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया. पतंजलि गिरिडीह के मुख्य संरक्षक डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया, भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी नवीन कांत सिंह, त्रिलोचन कौर और प्रेमा केडिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर इस शिविर की शुरुआत की. उद्घाटन के बाद प्रथम दिन योग सत्र आयोजित किया गया, जिसके बाद पंचकर्म, षट्कर्म, जलनेति, सूत्र नीति एवं एनिमा जैसी प्राकृतिक चिकित्सा प्रक्रियाओं…
शहर के विभिन्न इलाकों में बकरा बाजार सज चुके, कीमतों में वृद्धि के बीच उत्साह बरकरार फतेह लाइव, रिपोर्टर 7 जून को देशभर में ईद-उल-अजहा या बकरीद का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा. इसको लेकर जमशेदपुर के कई इलाकों में बकरा बाजार सज चुके हैं, जिनमें आम बागान, जुगसलाई, मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड, धतकीडीह और रामदास भट्ठा प्रमुख हैं. इनमें से सबसे बड़ा बकरा बाजार आम बागान में लगा है, जहां ₹20 हजार से लेकर ₹2 लाख तक के बकरे बिक रहे हैं. खास नस्लों के बकरे लोगों की पसंद बने हुए हैं. व्यापारी सलमान हुसैन के पास ₹1 लाख…
वन विभाग की कार्रवाई के खिलाफ भाकपा माले और मजदूर मोर्चा ने जताया विरोध फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के खेतको में वन विभाग द्वारा तारा देवी के अबुआ आवास को गिराने के विरोध में रविवार को असंगठित मजदूर मोर्चा एवं भाकपा माले ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में उपस्थित नेताओं ने वन विभाग पर आरोप लगाया कि गरीब गुरुवा अपने जीवन यापन के लिए वन क्षेत्र में रहकर घर बनाते हैं, लेकिन उन घरों को विभाग द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के ध्वस्त किया जा रहा है. वहीं, बड़े पूंजीपति वन विभाग की…
मुहूलडिहा के समाजसेवी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका प्रखंड अंतर्गत मुहूलडिहा गांव के वरिष्ठ समाजसेवी और सेवानिवृत्त शिक्षक असित कुमार मंडल का सुबह 11:45 बजे अस्पताल में निधन हो गया. वे 86 वर्ष के थे. असित कुमार मंडल सूंड़ी समाज उत्थान समिति के उपदेष्टा समिति सदस्य थे. उन्होंने समाज सेवा के साथ-साथ अपने परिवार का भरा-पूरा ध्यान रखा. उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर कृतिवास मंडल की सुरक्षा सुनिश्चित करे राज्य सरकार : रामचंद्र साहिस सूंड़ी समाज…
फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका एवं राजनगर क्षेत्र के अंतर्गत समाज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का निर्णय सूंड़ी समाज उत्थान समिति की कार्यकारणी समिति की शनिवार को हुई बैठक में लिया गया. समिति अध्यक्ष सोमन मंडल ने बताया कि आगामी 6 जुलाई 2025 को पोटका प्रखंड के शरमंदा गांव में विशेष साधारण सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शैक्षणिक सत्र 2024-2025 के दौरान सीबीएसई, आईसीएसई और जैक बोर्ड से मैट्रिक में 70% से अधिक अंक और इंटरमीडिएट में 60% अंक प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा. इसके लिए संबंधित…
देवराज पासवान एवं कुलेश्वर रविदास को सम्मानित कर किया गया विदाई समारोह फतेह लाइव, रिपोर्टर तेनुघाट अनुमंडल कार्यालय में अनुसेवक पद पर कार्यरत देवराज पासवान एवं कुलेश्वर रविदास ने सेवा निवृत्त होने का गौरव हासिल किया. दोनों कर्मियों ने अपने जीवन के बीस वर्ष इस कार्यालय को समर्पित किए, जो 2005 से अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा पूर्वक निर्वाह कर रहे थे. उनकी सेवाओं को सम्मानित करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ की अध्यक्षता में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया. अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने अपने संबोधन में दोनों कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता की प्रशंसा की. उन्होंने कहा…
आजसू ने घाटशीला पुलिस की कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या करार दिया, मांगी कर्ण सिंह की रिहाई फतेह लाइव, रिपोर्टर आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर घाटशीला क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि और जिला परिसद सदस्य कर्ण सिंह की नाटकीय गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि बिना जांच-पड़ताल के कर्ण सिंह और उनके सहयोगी को जेल भेजना स्पष्ट रूप से राजनैतिक दबाव में की गई कार्रवाई है. कन्हैया सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस वर्तमान में सत्ता पक्ष के बड़े नेताओं के प्रभाव में आकर निष्पक्षता खो चुकी है, जो लोकतंत्र की हत्या के…
