WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जनप्रतिनिधि कर्ण सिंह की गिरफ्तारी पर आजसू का पुलिसिया दुरुपयोग को लेकर तीखा हमला

SHARE:

  • आजसू ने घाटशीला पुलिस की कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या करार दिया, मांगी कर्ण सिंह की रिहाई

फतेह लाइव, रिपोर्टर

आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर घाटशीला क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि और जिला परिसद सदस्य कर्ण सिंह की नाटकीय गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि बिना जांच-पड़ताल के कर्ण सिंह और उनके सहयोगी को जेल भेजना स्पष्ट रूप से राजनैतिक दबाव में की गई कार्रवाई है. कन्हैया सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस वर्तमान में सत्ता पक्ष के बड़े नेताओं के प्रभाव में आकर निष्पक्षता खो चुकी है, जो लोकतंत्र की हत्या के समान है. उन्होंने कहा कि पुलिस का काम निष्पक्ष जांच करना और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करना होता है, लेकिन यहां ऐसा नहीं हो रहा है. उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक से मामले का संज्ञान लेने और कर्ण सिंह को तुरंत रिहा करने की मांग की.

इसे भी पढ़ें : Dhanbad : भाजपा किसान मोर्चा की “एक राष्ट्र, एक चुनाव” संगोष्ठी का भव्य आयोजन

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जनप्रतिनिधि की गिरफ्तारी पर राजनीतिक विवाद बढ़ा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों पक्ष आपसी समझौता करने वाले थे, लेकिन पुलिस ने निजी रंजिश के कारण कर्ण सिंह को जेल भेजा. शिकायतकर्ता द्वारा जबरन 164 का बयान न्यायालय में दर्ज करवाए जाने की भी बात कही गई है. कन्हैया सिंह ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कर्ण सिंह की रिहाई नहीं हुई तो आजसू पार्टी इस मामले पर कड़ा एक्शन लेगी. उन्होंने पुलिस की इस कार्यवाही को घाटशीला क्षेत्र और राज्य के पुलिसिया व्यवस्था के लिए काला अध्याय बताया. उन्होंने सभी सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि से इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर