Bokaro : तेनुघाट अनुमंडल कार्यालय में दो कर्मियों का सेवा निवृत्ति समारोह आयोजित

SHARE:

  • देवराज पासवान एवं कुलेश्वर रविदास को सम्मानित कर किया गया विदाई समारोह

फतेह लाइव, रिपोर्टर

तेनुघाट अनुमंडल कार्यालय में अनुसेवक पद पर कार्यरत देवराज पासवान एवं कुलेश्वर रविदास ने सेवा निवृत्त होने का गौरव हासिल किया. दोनों कर्मियों ने अपने जीवन के बीस वर्ष इस कार्यालय को समर्पित किए, जो 2005 से अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा पूर्वक निर्वाह कर रहे थे. उनकी सेवाओं को सम्मानित करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ की अध्यक्षता में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया. अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने अपने संबोधन में दोनों कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि बीस वर्षों तक बिना किसी दोष के सेवा देना बेहद प्रशंसनीय है. उन्होंने दोनों के उज्ज्वल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. समारोह में कार्यालय के प्रधान सहायक, भूमि सुधार उपसामाहर्ता, अनुमंडल नजीर समेत कई अन्य कर्मचारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जनप्रतिनिधि कर्ण सिंह की गिरफ्तारी पर आजसू का पुलिसिया दुरुपयोग को लेकर तीखा हमला

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर