WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : कोलीमारन ग्राम में भाकपा-माले की ब्रांच कमिटी का गठन, तबारक खान बने सचिव

SHARE:

  • सड़क से संसद तक पार्टी के आंदोलनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का संकल्प

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह मुफ्फसिल के कोलीमारन ग्राम में भाकपा-माले की नई ब्रांच कमिटी का गठन एक दिवसीय सम्मेलन के माध्यम से किया गया. सम्मेलन में पार्टी के जिला सदस्य महताब अली मिर्जा, शंकर पाण्डेय, राजकुमार राय सहित ग्रामवासियों ने भाग लिया. तबारक खान उर्फ चुन्नु की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में उन्होंने गांव की मूलभूत समस्याओं पर चर्चा की. इसके बाद प्रखंड सदस्य राजकुमार राय, मनोहर ठाकुर, दिलीप राय और जिला सदस्य महताब अली मिर्जा ने पार्टी के संविधान, लोकतंत्र की रक्षा एवं ग्रामीण गरीबों के हित में चल रहे आंदोलनों की जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें : Giridih : नगर भवन में HMT हंट का दो दिवसीय एजुकेशन मेला आयोजित, छात्रों को मिला बेहतर करियर मार्गदर्शन

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कोलीमारन में भाकपा-माले का ग्रामीण समस्याओं पर फोकस

सम्मेलन में सर्वसम्मति से 8 सदस्यीय ब्रांच कमिटी गठित की गई, जिसमें तबारक खान सचिव चुने गए. सचिव के रूप में तबारक खान के साथ जनाब अली, शमशुल अंसारी, सलीम अंसारी, वारिस अली, नासिर अंसारी, इमामुद्दीन अंसारी और मुर्तजा अली सदस्य बने. ब्रांच कमिटी ने सीसीएल क्षेत्र के सैकड़ों वर्षों से बसे लोगों के आवासीय, जातीय प्रमाण पत्र, स्थायी पेयजल व्यवस्था, आबू आवास, राशन की कालाबाजारी पर रोक तथा स्वास्थ्य-शिक्षा जैसे मुद्दों पर निरंतर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया.

इसे भी पढ़ें : Giridih : लोक माता अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सुवर्ण प्राशन संस्कार

कोलीमारन ब्रांच कमिटी ने पेयजल समस्या पर बड़ा आंदोलन करने का जताया इरादा

पूर्व लोकसभा चुनाव में माले नेता राजेश सिन्हा की पहल से बिजली की समस्या कई गांवों में हल हो चुकी है, लेकिन पेयजल की समस्या अब भी गंभीर बनी हुई है. पार्टी ने सीसीएल क्षेत्र में इस मुद्दे पर बड़े आंदोलन का आयोजन करने की बात कही है ताकि जनता को स्थायी समाधान मिल सके. ब्रांच कमिटी ग्रामीणों की समस्याओं के निवारण हेतु हर स्तर पर सक्रिय रहने का आश्वासन देती है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर