Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और सेवाओं की गुणवत्ता जांचने के लिए जिला स्तर पर लगातार निरीक्षण अभियान जारी फतेह लाइव, रिपोर्टर पूर्वी सिंहभूम जिले में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार सरकारी योजनाओं की प्रगति एवं नागरिकों को मिलने वाली सेवाओं की वास्तविक स्थिति की जांच हेतु प्रत्येक शनिवार को सभी प्रखंडों और नगर निकायों में नोडल पदाधिकारियों द्वारा सघन निरीक्षण किया जा रहा है. आज भी नोडल पदाधिकारियों ने पंचायतों एवं नगर क्षेत्रों का दौरा कर विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की समीक्षा की. इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, स्वास्थ्य उपकेन्द्र, जन वितरण प्रणाली की दुकानें, मनरेगा कार्यस्थल और पंचायत भवनों…
जिले की जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा और शीघ्र समाधान का आश्वासन प्राप्त किया फतेह लाइव, रिपोर्टर शनिवार को भारतीय मानवधिकार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने नव नियुक्त उपयुक्त महोदय से शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष एसएन पाल ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं. बैठक में जिला में व्याप्त नशा, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल आपूर्ति, यातायात एवं महिला सुरक्षा जैसी जनसमस्याओं को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा गया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में शशि भूषण प्रसाद बने नये अध्यक्ष उपयुक्त महोदय ने संगठन की…
सीपीआईएम सिंदरी बलियापुर लोकल कमिटी ने आसनबनी, सरसाकुडी व कालीपुर मोज़ा के किसानों के समर्थन में संघर्ष जारी रखने का लिया फैसला फतेह लाइव, रिपोर्टर सिंदरी के रंगामाटी में सीपीआईएम सिंदरी बलियापुर लोकल कमिटी की बैठक सूर्य कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में टासरा प्रोजेक्ट द्वारा आसनबनी, सरसाकुडी और कालीपुर मोज़ा की रैयत किसानों की जमीन का जबरन अधिग्रहण किए जाने के मुद्दे पर गंभीर चर्चा हुई. उपस्थित सदस्यों ने इस अधिग्रहण का कड़ा विरोध किया और निर्णय लिया कि किसी भी सूरत में किसानों की जमीन को जबरन अधिग्रहित नहीं होने दिया जाएगा. काली सेन गुप्ता…
पूर्व अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने नए अध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत और जताई शुभकामनाएं फतेह लाइव, रिपोर्टर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने नये अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद का जोरदार स्वागत किया. उन्होंने कहा कि यूनियन के सभी कमेटी मेंबर, पदाधिकारी और मजदूरों का स्नेह पाकर वे बेहद खुश हैं. विदाई समारोह के दौरान प्रबंधन, यूनियन और मजदूरों के प्रेम को शब्दों में बयान करना मुश्किल है. गुरमीत सिंह ने शशि भूषण प्रसाद, आरके सिंह और सभी को अपनी ओर से ढेरों शुभकामनाएं दीं. इसे भी पढ़ें : Ranchi : 5 जून को देवनद दामोदर महोत्सव, राज्यपाल…
Jamshedpur : मनरेगा मजदूरों की उपस्थिति दर्ज करने हेतु NMMS मोबाइल एप पर बीपीओ को दिया गया प्रशिक्षण
फतेह लाइव, रिपोर्टर समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान की अध्यक्षता में मनरेगा योजना के अंतर्गत नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम (NMMS) मोबाइल एप के उपयोग को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह प्रशिक्षण जिले के सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों (BPO) के लिए आयोजित था. प्रशिक्षण में बताया गया कि NMMS मोबाइल एप मनरेगा योजना में काम करने वाले मजदूरों की उपस्थिति को रियल टाइम में दर्ज करने का एक आधुनिक और प्रभावी माध्यम है. मजदूरों की उपस्थिति अब दो पाली में ली जाएगी और पंचायत स्तर पर मैप्ड मेट के माध्यम से सीधे…
परियोजना प्रधान राणा रंजीत सिंह के नेतृत्व में निकाली गई प्रभात फेरी में बच्चों, कर्मचारियों और नगर वासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया फतेह लाइव, रिपोर्टर डीवीसी कोनार डैम में स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के तहत परियोजना प्रधान राणा रंजीत सिंह के नेतृत्व में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया. इस प्रभात फेरी में स्कूली बच्चे, डीवीसी कर्मचारी एवं नगर वासियों ने भाग लिया. प्रभात फेरी डीवीसी मध्य एवं उच्च विद्यालय से शुरू होकर कालोनियों से होते हुए मुख्य कार्यालय पर समाप्त हुई. प्रतिभागियों ने सफाई को लेकर विभिन्न नारे लगाए और जागरूकता फैलाई. इसे भी पढ़ें : Ranchi : 5 जून को…
एनसीसी कैंप में स्कूल की अनदेखी से 14 वर्षीय छात्रा की मौत, अनुमंडल पदाधिकारी ने किया परिवार से बातचीत फतेह लाइव, रिपोर्टर तेनुघाट पंचायत की 14 वर्षीय छात्रा आरोही रानी की मौत ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है. आरोही रानी पिट्स मॉर्डन हाई स्कूल गोमिया की कक्षा नौ की छात्रा थी, जिसे एनसीसी ट्रेनिंग के लिए हजारीबाग ले जाया गया था. परिजनों ने बताया कि स्कूल प्रबंधन की लापरवाही और कैंप की खराब व्यवस्था के कारण उनकी बेटी की तबियत बिगड़ गई. 19 मई से छात्रा की तबियत खराब होने लगी, लेकिन कैंप में कोई शिक्षक मौजूद…
जेल भेजे गए कर्ण सिंह के परिवार से सांसद ने की बातचीत, मामले में हरसंभव मदद का किया वादा फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर लोकसभा सांसद विद्युत वरण महतो शुक्रवार को घाटशिला पहुंचे और जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह के आवास पर उनके परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान कर्ण सिंह के बड़े भाई अधिवक्ता शैलेश सिंह ने सांसद को मामले की विस्तार से जानकारी दी. सांसद ने परिजनों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. सांसद महतो के साथ भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष कौशिक कुमार, दिनेश साहू, हेमंत नारायण देव, सुबोध सिंह, मंटू प्रजापति, सत्यनारायण पुष्टि सहित कई भाजपा नेता भी…
संगठन ने कुशल प्रशासन से जनता को लाभ मिलने की जताई उम्मीद, पूर्ण सहयोग का दिया आश्वासन फतेह लाइव, रिपोर्टर ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम ने गिरिडीह के नव पदस्थापित उपायुक्त रामनिवास यादव से कार्यालय में भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. पूर्व जिप सदस्य और फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव के नेतृत्व में 5:30 बजे की इस मुलाकात में संगठन की ओर से उपायुक्त को अभिनंदन पत्र सौंपा गया. पत्र में संगठन ने उम्मीद जताई कि उनके कुशल नेतृत्व में जिले की जनता को बेहतर प्रशासनिक लाभ मिलेगा. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एसडीओ का फैसला एक…
रामजन्म नगर में 2 से 14 वर्ष तक के बच्चों को स्वस्थ खानपान के प्रति जागरूक किया गया फतेह लाइव, रिपोर्टर सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट ने अपने पोषण अभियान के तहत कदमा स्थित रामजन्म नगर में 2 से 14 वर्ष तक के बच्चों के बीच पोषण सामग्री का वितरण किया. अध्यक्ष पल्लवी दीप ने बताया कि वालंटियर निकिता आनंद और जोसेफ मारिया आंगनवाड़ी, बस्ती और सरकारी स्कूलों में जाकर बच्चों को पौष्टिक भोजन और जंक फूड की पहचान समझा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : Sindri : बीआईटी सिंदरी के प्रयास इंडिया के छात्रों ने सीबीएसई और जेएसी बोर्ड परीक्षाओं में किया…
