Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
ASMITA लक्ष्य के अंतर्गत भारतीय वस्त्रों की विविधता पर आधारित विशेष कार्यक्रम का आयोजन फतेह लाइव, रिपोर्टर IWC गिरिडीह सनशाइन ने ASMITA लक्ष्य के तहत अपने 10वें जनरल बॉडी मीटिंग (GBM) का आयोजन एक अनोखे और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध अंदाज में किया. इस कार्यक्रम का संचालन क्लब की अध्यक्ष सोनाली तरवे के नेतृत्व में हुआ, जिसमें डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन अलोकनंदा बक्शी ने मार्गदर्शन प्रदान किया. सभी सदस्यों ने भारत की विविध और समृद्ध वस्त्र परंपरा को दर्शाते हुए विभिन्न पारंपरिक कपड़े जैसे कलमकारी, कांथा वर्क, क्रेप सिल्क, लहरिया, इकट, चिकनकारी, मटका सिल्क, बोरली आर्ट, झारखंड प्रिंट आदि धारण किए. सदस्यों…
अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, चालक वाहन छोड़कर फरार अज्ञात वाहन चालक की गिरफ्तारी के लिए बगोदर पुलिस ने शुरू की खोज फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड के यमुनानगर के पास शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे बिनोद ठाकुर (42) को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में बिनोद ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही बगोदर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. इसे भी पढ़ें…
धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर निरस्त हुई पुरानी चुनाव प्रक्रिया, नई कमिटी करेगी चुनाव फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के चुनाव विवादों में फंस गए हैं. इस मामले को लेकर धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर अब तक की सारी चुनावी प्रक्रिया को सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने निरस्त कर दिया है. कमिटी के प्रधान भगवान सिंह ने बताया कि चुनाव पक्ष और विपक्ष के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि मामला अनुमंडल पदाधिकारी तक पहुंचा. उनके निर्देशानुसार अब चुनाव सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी की देखरेख में संपन्न करवाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur/Potka…
गंगा मेमोरियल हॉस्पिटल के तत्वावधान में तेंतला पंचायत भवन में निशुल्क चिकित्सा शिविर 8 जून को लगेगा विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम तेंतला में स्वास्थ्य शिविर में सेवाएं देगी फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका विधायक संजीव सरदार के पहल पर गंगा मेमोरियल हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर डिमना रोड-शांकोसाईं मानगो की ओर से आगामी 8 जून 2025 को तेंतला पंचायत भवन परिसर में एक दिवसीय मेगा स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा. यह निशुल्क शिविर सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक चलेगा. इस चिकित्सा शिविर में मुख्य सहयोगी की भूमिका वीर शहीद गंगा नारायण सिंह मेमोरियल सोशल वेलफेयर ट्रस्ट की…
पतंजलि के माध्यम से योग, आयुर्वेद और स्वदेशी चिकित्सा सेवा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई जाएगी फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह के मोंगिया स्कूल में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी नवीन कान्त सिंह ने बताया कि 1 जून से 6 जून तक हरिद्वार आपके द्वार चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पतंजलि के माध्यम से गिरिडीह के लोगों को योग, आयुर्वेद और स्वदेशी चिकित्सा की सेवा दी जा रही है, लेकिन अब पहली बार यह प्रयास किया गया है कि हरिद्वार जाकर चिकित्सा सेवा लेने वाले लोग समय और आर्थिक…
पर्व को सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने पर जोर, अधिकारियों और समाज के प्रतिनिधि हुए मौजूद फतेह लाइव, रिपोर्टर बकरीद पर्व को लेकर पोटका और कोवाली थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. पोटका थाना में यह बैठक अंचलाधिकारी निकीता बाला की अध्यक्षता में हुई, जबकि कोवाली थाना में डीएसपी संदीप भगत ने बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में बकरीद पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द और हर्षोल्लास के साथ मनाने पर चर्चा हुई. वक्ताओं ने कहा कि बकरीद पर्व 7 जून को मनाया जाएगा, जिसमें नमाज़ के बाद कुर्बानी की रस्म अदा की जाएगी.…
10 स्वर्ण, 5 रजत और 2 कांस्य पदक हासिल किये, खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन कर झारखंड का नाम रोशन किया फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड के धनबाद के पेमिया ऋषिकेश पब्लिक स्कूल में 27 से 29 मई तक आयोजित पच्चीसवीं झारखंड राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 10 स्वर्ण, 5 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर सबका दिल जीता. इस प्रतियोगिता में राज्य के 600 से अधिक सबजूनियर और जूनियर ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि टीम में 16 खिलाड़ी कोच आकाश स्वर्णकार और…
जिला पार्षद कर्ण सिंह से जुड़े विवाद में रोशन लाल गुप्ता के अता-पता न मिलने से परिजन परेशान फतेह लाइव, रिपोर्टर पूर्वी सिंहभूम के विधायक सरयू राय ने वरीय पुलिस अधीक्षक से फोन पर संपर्क कर रोशन लाल गुप्ता के whereabouts के बारे में जानकारी मांगी. गुप्ता ने घाटशिला के जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह पर दर्ज एफआईआर को लेकर सुलह के लिए खुद अपनी गाड़ी चलाकर घाटशिला थाना पहुंचे थे. विधायक ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे रोशन लाल गुप्ता उनके निवास आए थे और सुलह की इच्छा जताई थी, लेकिन जैसे ही वे थाने पहुंचे, पुलिस के…
जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में महिला-बाल और जनजाति मामलों का होगा समन्वय फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शिक्षिका मंजू सिंह को महिला एवं बाल विकास का प्रतिनिधि और प्रकाश कोया को अनुसूचित जनजाति मामलों का प्रतिनिधि नियुक्त किया है. दोनों प्रतिनिधि केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को विधानसभा क्षेत्र में लागू कराने के लिए ज़िला प्रशासन के संबंधित विभागों के साथ समन्वय करेंगे. इसके साथ ही वे क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार नई योजनाओं के निर्माण का भी प्रयास करेंगे. इसे भी पढ़ें : Bokaro : तेनुघाट में पिट्स मॉर्डन हाई स्कूल की लापरवाही से…
स्कूल प्रबंधन की अनदेखी से बढ़ी छात्रा की बीमारी, अस्पताल में तोड़ा दम फतेह लाइव, रिपोर्टर पिट्स मॉर्डन हाई स्कूल गोमिया के एनसीसी कैंप के दौरान छात्रा आरोही रानी की अनदेखी और लापरवाही की बड़ी कीमत चुकानी पड़ी. 14 वर्षीय आरोही रानी, जो क्लास नौ की छात्रा थी, पिछले सप्ताह हजारीबाग में स्कूल के एनसीसी कैंप में शामिल हुई थी. परंतु कैंप में किसी भी शिक्षक की उपस्थिति नहीं थी, जिससे छात्रा की तबियत खराब होने पर भी सही देखभाल नहीं हो सकी. 21 और 22 मई को उसकी सेहत बिगड़ने लगी, लेकिन स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के कारण इलाज…
