Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
स्वर्ण व्यवसायी-पुलिस प्रशासन की संयुक्त सभा पुनः आयोजित करने की मांग फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर में राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार ने जिले के नए वरीय पुलिस अधीक्षक का गरिमामय स्वागत किया. साथ ही उन्होंने स्वर्ण व्यवसायी एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त सभा पुनः आयोजित करने की मांग की. उन्होंने कहा कि शहर में चोरी, छीनतई और लूट की घटनाएं लगातार हो रही हैं, साथ ही पुलिस का रवैया सोना-चांदी के व्यापारियों के प्रति उचित नहीं है, जिससे दुकानदारों में भय का माहौल बन गया है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जनता दल(यू) पूर्वी सिंहभूम जिला समिति का हुआ विस्तार, तीन…
पार्टी की मजबूती के लिए तीन अहम जिम्मेदारी सौंपी गई फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर में जनता दल (यू) पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने संगठन के विस्तार की घोषणा की है. उन्होंने तीन महत्वपूर्ण पदों पर नए पदाधिकारियों को मनोनीत किया है. कदमा निवासी पूर्व भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह को जिला सचिव बनाया गया है, जबकि कदमा रामजन्मनगर निवासी दिनेश कुमार सिंह को श्रमिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इसके अलावा, बारीडीह निवासी पूर्व भाजमो नेता विजय राव को क्रीड़ा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पुराने सिस्टम से ही लागू…
क्षत्रिय समाज के प्रति अभद्र टिप्पणी पर उठे गहरे सवाल, उग्र आंदोलन की चेतावनी भाजपा की चुप्पी पर उठे सवाल, राजनीतिक दलों को मिली चेतावनी फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर में आजसू पार्टी के आईटी सेल के लॉबिन चंद्र महतो द्वारा क्षत्रिय समाज एवं सनातन धर्म के खिलाफ की गई आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी से क्षेत्र में विवाद गहराता जा रहा है. इस बयान को लेकर क्षत्रिय समाज और अन्य संस्थाओं में गुस्सा व्याप्त है. इस मसले पर क्षत्रिय महासंघ के टेल्को इकाई अध्यक्ष संजय सिंह हितैषी ने कड़ा विरोध जताया है. उन्होंने आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो की इस…
मजदूरों की नियोजन मांग पर वार्ता सफल, बेरमो बीडीओ की भूमिका अहम रही फतेह लाइव, रिपोर्टर कथारा क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय के सामने मजदूरों द्वारा नियोजन की मांग को लेकर शुरू की गई अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल सफल वार्ता के बाद दूसरे दिन समाप्त हो गई. बेरमो बीडीओ की मध्यस्थता में हुई इस वार्ता में मजदूरों और प्रबंधन के बीच आपसी समझौता हुआ. बीडीओ ने निष्पक्षता और सूझबूझ का परिचय देते हुए प्रबंधन से मजदूरों के न्याय की मांग को लेकर बातचीत करायी और हड़ताल स्थगित कराने का आग्रह किया. सीसीएल प्रबंधक ने मजदूरों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए नियोजन…
अजय मंडल ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपील की फतेह लाइव, रिपोर्टर राष्ट्रीय सुढी समाज के युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष और कांग्रेस जिला महासचिव अजय कुमार मंडल ने कृतिवास मंडल को फोन पर धमकी देने की घटना की कड़ी निंदा की. उन्होंने प्रशासन से धमकी देने वाले को चिन्हित कर अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की. अजय मंडल ने कहा कि लोकतंत्र में आरटीआई कार्यकर्ताओं की आवाज को धमकी से दबाया नहीं जा सकता. उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त और वरिष्ठ एसपी से राष्ट्रीय सुढी समाज के प्रतिनिधि मंडल द्वारा ज्ञापन सौंपा जाएगा.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर चाईबासा में कोल्हान रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर अनुरंजन किस्पोट्टा ने निवर्तमान मनोज रतन चौथे से पदभार ग्रहण किया. अनुरंजन किस्पोट्टा भारतीय पुलिस सेवा 2011 बैच के अधिकारी हैं और इससे पहले विशेष शाखा में कार्यरत थे. पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने कहा कि पुलिस तंत्र को मजबूत करना और क्षेत्र में शांति-सौहार्द बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने क्षेत्रवासियों से सहयोग की भी अपील की. इसे भी पढ़ें : Giridih : उपायुक्त रामनिवास यादव ने PM-JANMAN एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की समीक्षा की
89 वर्ष की उम्र में हुआ स्वर्गवास, सिंदरी फर्टिलाइजर कॉलोनी के संरक्षण में निभाया महत्वपूर्ण योगदान फतेह लाइव, रिपोर्टर स्वर्गीय सुखदेव सिंह ढींसा, जो केंद्रीय सरकार में भूतपूर्व उर्वरक मंत्री थे, का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उनका सिंदरी फर्टिलाइजर कॉलोनी को बचाने में बड़ा योगदान रहा. ऑल इंडिया एफसीआई विएसएस इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवा सिंह से उनकी कई बार मुलाकात हुई थी. उनकी सोच और कार्यशैली ने सिंदरी के प्रति उनका सकारात्मक झुकाव दर्शाया. इसे भी पढ़ें : Giridih : उपायुक्त रामनिवास यादव ने PM-JANMAN एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की समीक्षा की…
माध्यमिक परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम, 101 विद्यार्थियों ने हासिल किया सफलता फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय शंकरदा ने इस बार भी माध्यमिक परीक्षा में शत प्रतिशत सफलता का गौरव हासिल किया है. विद्यालय के 102 विद्यार्थियों में से 101 सफल रहे, जबकि एक विद्यार्थी अनुपस्थित था. इस बार प्रथम स्थान पर 74, द्वितीय स्थान पर 27 विद्यार्थी थे. टॉप फाइव में देव कुमार भकत (90%), पायल भकत (89.4%), देवाश्री भकत (87.4%), करण भकत (86.8%) और पूर्णिमा भकत (86.6%) शामिल हैं. 450 अंकों के साथ देव कुमार भकत स्कूल टॉपर रहे. इसे भी पढ़ें : Giridih : उपायुक्त…
विकासात्मक योजनाओं की समयबद्ध प्रगति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के कल्याण पर विशेष फोकस फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह जिला के उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में PM-JANMAN एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA JGUA) के तहत कार्यान्वित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई. इस बैठक में अभियान से जुड़ी सभी योजनाओं की बारीकी से समीक्षा की गई और लक्ष्य अनुरूप शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. उपायुक्त ने पारदर्शिता और प्राथमिकता के साथ अनुसूचित जनजाति समुदाय और बिरहोर परिवारों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का भी निर्देश दिया. उन्होंने संबंधित…
प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील फतेह लाइव, रिपोर्टर घाटशिला थाने में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी यूनिका शर्मा की अध्यक्षता में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. बैठक में बकरीद को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई. उपस्थित सदस्यों ने सोशल मीडिया पर सतर्क रहने तथा किसी भी अफवाह की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करने का आग्रह किया. इस दौरान घाटशिला थाना प्रभारी मधुसूदन दे मऊ भंडार ओपी प्रभारी पंकज कुमार महतो सहित कई स्थानीय लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : वह सिख…
