Breaking News
Wave of grief in Jamshedpur : काशीडीह की सामाजिक पहचान से जुड़ा एक चेहरा खामोश, निर्भय सिंह का निधन Former Minister’s convoy meets with an accident : छह शिकायतें, सरकारी पत्र और फिर हादसा! चौका में अर्जुन मुंडा के सुरक्षा काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, अब व्यवस्था पर सवाल Jamshedpur : जुगसलाई पार्क में पटाखा बाजार पर प्रशासन की चुप्पी! SDO के आदेशों की अनदेखी, DC कार्यालय पहुंची स्थानीय लोगों की लिखित शिकायत Jamshedpur : न्यू सीरीज के 7,500 कर्मचारियों के एरियर पर यूनियन में उठे सवाल, भुगतान में देरी से ₹37.48 करोड़ के नुकसान का दावा Tata Steel Canteen New Rate : टाटा स्टील कैंटीन में 1.50 रुपये की कॉफी, 20 रुपये में डबल एग लंच; 16 नवंबर से नया मेनू लागू Jamshedpur : भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली पर कांग्रेस का पलटवार, परविंदर सिंह बोले—सत्ता में रहते हुए संविधान की रक्षा क्यों नहीं?
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bokaro : समाप्त हुई कथारा महाप्रबंधक कार्यालय के सामने मजदूरों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

SHARE:

  • मजदूरों की नियोजन मांग पर वार्ता सफल, बेरमो बीडीओ की भूमिका अहम रही

फतेह लाइव, रिपोर्टर

कथारा क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय के सामने मजदूरों द्वारा नियोजन की मांग को लेकर शुरू की गई अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल सफल वार्ता के बाद दूसरे दिन समाप्त हो गई. बेरमो बीडीओ की मध्यस्थता में हुई इस वार्ता में मजदूरों और प्रबंधन के बीच आपसी समझौता हुआ. बीडीओ ने निष्पक्षता और सूझबूझ का परिचय देते हुए प्रबंधन से मजदूरों के न्याय की मांग को लेकर बातचीत करायी और हड़ताल स्थगित कराने का आग्रह किया. सीसीएल प्रबंधक ने मजदूरों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए नियोजन से संबंधित एक लिखित कार्यवृत्त सौंपने का आश्वासन दिया. इसके बाद मजदूरों ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी.

इसे भी पढ़ें : Fateh Live : हिंदी पत्रकारिता के 200 साल – मूल्यबोध और राष्ट्रहित बने मीडिया का आधार

Gambhir Car Associate Motion Ads

वार्ता में सीसीएल कथारा के महाप्रबंधक संजय कुमार, कार्मिक विभागाध्यक्ष माधुरी मडके और कार्मिक प्रबंधक गुरु प्रसाद मंडल ने भी मजदूरों के साथ सकारात्मक भूमिका निभाई. वार्ता के दौरान तीनों अधिकारियों ने हड़ताली मजदूरों को कोल्ड्रिंक पिलाकर भूख हड़ताल स्थगित करने में मदद की. मजदूरों ने 27 मई से भूख हड़ताल शुरू की थी, जिसका पहला दिन विफल रहा था और एक महिला हड़ताली गंगुबाई की तबियत खराब हो गई थी. हड़ताली मजदूरों का आरोप था कि प्रबंधन दोषी नेताओं और फर्जी मजदूरों को बचा रहा है, इसलिए वे अपनी मांगों पर अड़े रहे. वार्ता के बाद मजदूरों ने संतुष्टि जताई और तत्काल हड़ताल समाप्त कर दी.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एसएसपी से मिले AISMJWA के पदाधिकारी, अवैध धंधों को बंद करवाने और पत्रकारों को सुरक्षा की रखी मांग

मजदूर प्रतिनिधि मुमताज आलम ने वार्ता में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए मजदूरों की मांगों को प्रभावी ढंग से प्रबंधन के सामने रखा. परशुराम महतो ने मुमताज आलम को एक निश्चल और प्रखर मजदूर नेता बताया, जो मजदूरों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं. प्रबंधन ने यह आश्वासन भी दिया कि न्यायालय के निर्देशानुसार दोषी नेताओं पर कार्रवाई की जाएगी. मजदूरों ने चेतावनी दी कि अगर सीसीएल प्रबंधन अपने वादों पर कायम नहीं रहता है तो भविष्य में और भी बड़ा और उग्र आंदोलन हो सकता है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पुराने सिस्टम से ही लागू हो जाति प्रमाण पत्रः मुखी समाज झारखंड

इस अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के सफल समापन में बेरमो बीडीओ की भूमिका को मजदूर और प्रबंधन दोनों ने सराहा है. उनकी सूझबूझ और निष्पक्षता ने बिना किसी अप्रिय घटना के एक बड़े आंदोलन को शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त करवाया. इस वार्ता के बाद दोनों पक्षों में विश्वास बढ़ा है और उम्मीद जताई जा रही है कि भविष्य में मजदूरों के न्याय के लिए बेहतर प्रयास होंगे. मजदूरों ने कहा कि वे अपने हक के लिए किसी भी क़ीमत पर संघर्ष जारी रखेंगे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर