Breaking News
Jamshedpur : गुरु ग्रंथ साहिब जी की बाणी से जुड़ें युवा, शब्द गुरु के संदेश को जीवन में उतारें : जमशेदपुरी Tribute to Jharkhand Minister : गिरिडीह समाहरणालय में मंत्री सुदिव्य कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति की प्रार्थना Jamshedpur : Tata Steel Hot Strip Mill JDC ने डोबो स्कूल में बच्चों संग बांटी खुशियां, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी का दिया संदेश Delhi/Jamshedpur : धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की राह होगी आसान! सांसद विद्युत महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की अहम मुलाकात Sikhism in Tamil Nadu : ਤਾਮਿਲ ਭਾਸ਼ਾ ਵਿੱਚ ਸਿੱਖ ਦਰਸ਼ਨ ਅਤੇ ਵਿਚਾਰਧਾਰਾ ਨੂੰ ਪੇਸ਼ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਕਿਤਾਬ ‘ਕੈਪਟਿਵੇਟਿੰਗ ਸਿੰਪਲ ਹਾਰਟਸ’ ਹੋਈ ਜਾਰੀ Delhi Gurudwara : ਸਰਨਾ ਦੇ ਦਾਅਵਿਆਂ ’ਤੇ ਕਾਲਕਾ-ਕਾਹਲੋਂ ਦਾ ਤਿੱਖਾ ਪਲਟਵਾਰ, ਸੰਗਤ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਨਕਾਰ ਚੁੱਕੀ, ਹੁਣ ਫਿਰ ਹਾਰ ਲਈ ਰਹਿਣ ਤਿਆਰ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : एसएसपी से मिले AISMJWA के पदाधिकारी, अवैध धंधों को बंद करवाने और पत्रकारों को सुरक्षा की रखी मांग

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

आज ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया जमशेदपुर के नए एसएसपी पीयूष पांडे से उनके कार्यालय में गुरुवार को मिले. उन्होंने नये एसएसपी का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया. जहां उनके साथ ऐसोसिएशन के बंगाल प्रभारी अरूप मजूमदार, झारखंड प्रदेश सचिव चरणजीत सिंह और जमशेदपुर जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह भी मौजूद थे.

मौके पर ऐसोसिएशन द्वारा एसएसपी को शहर में चल रहे जुए के अड्डों को सख्ती से बंद करवाने और पत्रकारों को सुरक्षित माहौल में पत्रकारिता करने में सहयोग का निवेदन किया. इस पर एसएसपी द्वारा ऐसोसिएशन को आश्वस्त किया गया कि पत्रकारों को हमारे कार्यकाल में हर संभव मदद के साथ रिपोर्टिंग के लिए सुरक्षित माहौल मिलेगा. उन्होने कहा कि मीडिया समाज का आईना है और बहुत सारे मामले आप सभी के सहयोग से ही पुलिस को बताया जाता है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

ये भी पढ़ें : Jamshedpur : अवैध धंधों के समर्थक बने तथाकथित पत्रकार,जुए के संचालक को मोबाइल देकर पत्रकार को ही दिलवाई धमकी,थाने में हुई शिकायत, जांच शुरू

राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने कहा कि वैसे पत्रकार जो खोजी पत्रकारिता कर रहे हैं, उनको धमकियां दी जाए, तो पुलिस के लिए भी चुनौती है और चरणजीत सिंह ऐसे ही निर्भिक पत्रकार हैं जो फतेह लाईव के बैनर तले आये दिन नये-नये खुलासे कर रहे हैं. उन्होने कहा कि दो दिन से कुछ लोग चरणजीत सिंह की रेकी कर रहे हैं और उनका पूरा संदेह अवैध धंधे वालों पर ही है.

ये भी पढ़ें : When will Jamshedpur police put a stop to gambling? : लॉटरी-मटका के साथ हब्बा-डब्बा को भी मिला अघोषित लाईसेंस?, देखें : एमजीएम थाना क्षेत्र का – Video

ऐसोसिएशन के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि चरणजीत सिंह के साथ यह लगातार दूसरा मामला है और ऐसे में परसुडीह थाना प्रभारी को इनकी सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए ताकि फिर ऐसा न हो. उन्होंने कहा कि परसुडीह थाना प्रभारी को चरणजीत सिंह द्वारा की गई शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई करनी चाहिए. इस पर एसएसपी ने आश्वासन दिया है कि इस संदर्भ में थाना प्रभारी को उचित कार्रवाई का निर्देश दिया जाएगा.

ऐसोसिएशन के प्रदेश सचिव और फतेह लाईव के संपादक चरणजीत सिंह ने एसएसपी से कहा कि वह तथ्यों के साथ समाचार का प्रकाशन करते हैं और उनकी खबरों पर कई बार प्रशासन ने संज्ञान भी लिया है.

ऐसोसिएशन के बंगाल प्रभारी और साई विजन के सह संपादक अरूप मजूमदार ने कहा कि अवैध धंधों और नशाखोरी के कारण शहर में चोरी और छिनताई की घटनाएं बढ़ रही हैं और ऐसे में पत्रकारों को खबर लिखने पर टारगेट किया जाना अनुचित है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर