Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
Jamshedpur : जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह की गिरफ्तारी से राजनीतिक हलचल तेज, निष्पक्ष जांच की मांग तेज
जिप अध्यक्ष और सदस्यों ने एसएसपी से किया ज्ञापन, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरफ्तारी के बाद कर्ण सिंह के समर्थन में जिले में व्यापक प्रतिक्रिया देखने को मिली है. शुक्रवार को जिला परिषद की अध्यक्ष बारी मुर्मू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मुलाकात कर इस मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की. ज्ञापन सौंपते हुए बारी मुर्मू ने पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए और कहा कि यदि जांच में कोई पुलिस अधिकारी दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी…
विधायक सरयू राय ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई को बताया लोकतंत्र की हत्या फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने घाटशिला के जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह को जबरन जेल भेजे जाने का कड़ा विरोध किया है. उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया. एक बयान में सरयू राय ने कहा कि करन सिंह के खिलाफ मारपीट और रंगदारी मांगने की शिकायत दर्ज कराने वाले सज्जन ने गुरुवार सुबह उनसे संपर्क किया और बताया कि वे उनके परिचित हैं और शिकायत वापस लेना चाहते हैं. हालांकि, जब वह शिकायत वापस लेने थाने गए, तो वहां के थानेदार…
जुगसलाई पुलिस ने लाखों रुपये की नकली अगरबत्ती और रैपर जप्त कर की छापेमारी फतेह लाइव, रिपोर्टर पूरे शहर में नकली सामग्री की खरीद-फरोख्त बढ़ते ही जुगसलाई पुलिस ने डुप्लीकेट हाई वोल्टेज अगरबत्ती का उत्पादन करने वाली कंपनी का भंडाफोड़ किया है. जुगसलाई राम टेकरी स्कूल रोड स्थित बजाज अगरबत्ती कंपनी में छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में नकली हाई वोल्टेज अगरबत्ती, उसके रैपर और डब्बे जब्त किए. यह कार्रवाई जुगसलाई निवासी विमल अग्रवाल की शिकायत पर की गई, जिनका कहना था कि वृंदा अगरबत्ती कंपनी के प्रोडक्ट हाई वोल्टेज के नकली संस्करण बाजार में बेचे जा रहे हैं.…
समाज ने पहचान संरक्षण के लिए सामूहिक शुद्धिकरण की तैयारी की फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका के कोवाली पंचायत अंतर्गत कूटसुरी गांव में आदिवासी भूमिज समाज ने ठेकेदार द्वारा हास्ताक़िली उकशासन पत्थर पर छेड़छाड़ के मामले को लेकर एक महत्वपूर्ण सामाजिक बैठक आयोजित की. हास्ताक़िली, डोड़ा किली और साड़ी किली में स्थित उकशासन (हाड़साली) भूमिज समाज की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक हैं. बैठक में बड़ी संख्या में आदिवासी भूमिज समाज के लोग मौजूद थे. ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण के दौरान उकशासन पत्थर को उखाड़े जाने की जानकारी मिलने पर गांव के लोगों ने मेट, मजदूर और मुंशी से पूछताछ कर सटीक…
Giridih : पूनम बरनवाल को स्वास्थ्य एवं समाजसेवा में राष्ट्रीय महिला गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया
32वें राष्ट्रीय एक्यूप्रेशर सम्मेलन में पटना में आयोजित समारोह में मिला प्रतिष्ठित सम्मान फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह की पूनम बरनवाल को स्वास्थ्य, योग एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित “राष्ट्रीय महिला गौरव अवार्ड” से सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन्हें पटना स्थित अधिवेशन भवन में आयोजित 32वें राष्ट्रीय एक्यूप्रेशर एवं एक्यूपंक्चर सम्मेलन के अवसर पर प्रदान किया गया. समारोह का आयोजन बिहार एक्यूप्रेशर योग कॉलेज, भारतीय एक्यूप्रेशर योग परिषद और स्वास्थ्य जागरूकता मिशन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ. बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, पर्यावरण मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, पथ निर्माण मंत्री…
जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ सतत् विकास लक्ष्यों पर समन्वित रणनीति तैयार की गई फतेह लाइव, रिपोर्टर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिला उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में सतत् विकास लक्ष्यों (SDG) की प्राप्ति के लिए कार्य योजना बनाने संबंधी बैठक आयोजित की गई. बैठक में सतत् विकास लक्ष्यों के सभी मानकों की विस्तृत समीक्षा की गई और जिले में इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि बेहतर रणनीतियों के तहत विभागवार योजनाओं को सतत् विकास लक्ष्यों से जोड़कर क्रियान्वयन करना आवश्यक है, जिससे…
प्रख्यात सर्जन और मर्सी हॉस्पिटल के सीएमडी को याद कर भावुक हुए परिजन और चिकित्सा जगत फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह शहर के प्रसिद्ध मर्सी हॉस्पिटल के सीएमडी स्वर्गीय डॉ. अमित गौड़ को उनकी पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर शहर के गणमान्य लोग, चिकित्सक, अस्पताल कर्मचारी और उनके इलाज कराकर स्वस्थ हुए मरीज एकत्रित होकर उन्हें याद करते हुए भावुक हो गए. अस्पताल के स्टाफ सदस्य हीरा सिंह, संजय सिन्हा, अजय गौड़ और ज्योति वर्मा ने भी उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इसे भी पढ़ें : Ghatsila : रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में एएसजी हॉस्पिटल के…
समाजसेवी अनीशा सिन्हा की मौजूदगी में भूमि पूजन सम्पन्न हुआ फतेह लाइव, रिपोर्टर राधा स्वामी संगठन के आवास योजना के अंतर्गत 29 मई 2025 को गिरिडीह जिले के तेलोडीह पंचायत में लाभुक अफसाना खातून पति आसिफ अंसारी के लिए भूमि पूजन का आयोजन किया गया. यह आयोजन संगठन द्वारा जरूरतमंदों को मुफ्त आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इससे पूर्व संगठन के माध्यम से दो आवास बनाए जा चुके हैं, जबकि दो आवास निर्माणाधीन हैं और जल्द ही लाभुकों को चाबी सौंप दी जाएगी. भूमि पूजन समारोह में गिरिडीह जिला प्रभारी एवं मीडिया प्रभारी झारखंड की…
Ghatsila : रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में एएसजी हॉस्पिटल के सहयोग से निशुल्क नेत्र जाँच शिविर आयोजित
छात्र-छात्राओं और समुदाय के लिए नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता का विशेष आयोजन फतेह लाइव, रिपोर्टर रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह और ए एस जी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में कॉलेज परिसर में निशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ फैकल्टी सदस्य और आसपास के समुदाय के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए. शिविर का दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन किया गया, जिसमें प्रिंसिपल डॉ. कल्याणी कबीर ने चिकित्सकों का स्वागत करते हुए प्रतीक चिह्न भेंट किए. ए एस जी हॉस्पिटल की ओर से ऑप्टोमेट्रिस्ट हेवन ए, तकनीशियन करण कुमार, उप महाप्रबंधक श्याम बिहारी शर्मा, सलाहकार नाजमुल…
मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर नन्हे फरिश्ते टीम ने बचाई दो किशोरों की जान फतेह लाइव, रिपोर्टर रांची रेल मंडल में मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देशानुसार आरपीएफ ने 28 मई 2025 को दो नाबालिग बालकों का सफल रेस्क्यू किया. सूचना मिलने पर RPF पोस्ट रांची के अधिकारी एवं कर्मचारी “नन्हे फरिश्ते” टीम के सहयोग से तुरंत खोज अभियान चलाए. रांची रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से दोनों बालकों को सकुशल बरामद किया गया. बालकों ने अपनी पहचान बिट्टू कुमार (14 वर्ष) और आदित्य सैनी (15 वर्ष), दोनों वैशाली (बिहार) के निवासी बताई. उन्होंने बताया कि माता-पिता द्वारा…
