Giridih : राधा स्वामी संगठन ने जरूरतमंदों के लिए मुफ्त आवास योजना का किया भूमि पूजन

SHARE:

  • समाजसेवी अनीशा सिन्हा की मौजूदगी में भूमि पूजन सम्पन्न हुआ

फतेह लाइव, रिपोर्टर

राधा स्वामी संगठन के आवास योजना के अंतर्गत 29 मई 2025 को गिरिडीह जिले के तेलोडीह पंचायत में लाभुक अफसाना खातून पति आसिफ अंसारी के लिए भूमि पूजन का आयोजन किया गया. यह आयोजन संगठन द्वारा जरूरतमंदों को मुफ्त आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इससे पूर्व संगठन के माध्यम से दो आवास बनाए जा चुके हैं, जबकि दो आवास निर्माणाधीन हैं और जल्द ही लाभुकों को चाबी सौंप दी जाएगी. भूमि पूजन समारोह में गिरिडीह जिला प्रभारी एवं मीडिया प्रभारी झारखंड की समाजसेवी अनीशा सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं. निबंधन संगठन की पंचायत प्रतिनिधि शकुंतला देवी ने भूमि पूजन का विधिवत कार्य संपन्न कराया.

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में एएसजी हॉस्पिटल के सहयोग से निशुल्क नेत्र जाँच शिविर आयोजित

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

राधा स्वामी संगठन पिछले 15 वर्षों से समाज के विभिन्न वर्गों के लिए बेटियों की शादी में सहयोग, आवास निर्माण, बच्चों की शिक्षा और सामुदायिक कार्यक्रमों में मदद जैसे कई सामाजिक कार्य करता आ रहा है. इस अवसर पर अनीशा सिन्हा ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार शर्मा तथा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा को आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम में पांच जिलों के जोन प्रभारी अमित कुमार, गिरिडीह नगर अध्यक्ष व जामतारा जिला प्रभारी जितेंद्र कुमार उर्फ सुबोध सिंह सहित कई ग्रामीण भी मौजूद थे. इस आयोजन ने स्थानीय समुदाय में संगठन की विश्वसनीयता और सेवा भावना को और मजबूत किया.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें