Breaking News
National Nutrition Month Special : भूख से उपचार तक—‘प्रोजेक्ट पोषण’ ने हजारों जिंदगियों तक पहुंचाई पोषण की रोशनी Jamshedpur : अंकिता बोस ने ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, झारखंड का नाम किया रोशन Jamshedpur/Kolkata : ਸਿੱਖ ਫੋਰਮ ਕੋਲਕਾਤਾ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ CGPC ਦਫ਼ਤਰ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਦਿੱਤਾ ਗੁਰਮਤ ਸਿੱਖਿਆ ਕੈਂਪ ਦਾ ਸੱਦਾ Dera Mukhi : ਕਰੋੜਾਂ ਪੈਰੋਕਾਰਾਂ ਦਾ ਦਾਅਵਾ ਕਰਨ ਵਾਲਾ ਰਾਮ ਰਹੀਮ ਚੋਣ ਮੈਦਾਨ ਵਿੱਚ ਆ ਕੇ ਆਪਣਾ ਅਸਲ ਜਨ-ਆਧਾਰ ਕਰੇ ਸਾਬਤ : ਭਾਈ ਰਤਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਇੰਦੌਰ Vancouver : ਸਿੱਖਾਂ ਦੇ ਜ਼ਖ਼ਮਾਂ ’ਤੇ ਚੁੱਪ ਕਿਉਂ.? 18 ਸਤੰਬਰ ਨੂੰ ਹੋਵੇਗਾ ਭਾਰਤੀ ਅੰਬੈਸੀ ਮੂਹਰੇ ਭਾਰੀ ਮੁਜ਼ਾਹਰਾ : ਟੀਮ ਸ਼ਹੀਦ ਨਿੱਝਰ Uk News : ਸਿੱਖੀ ਤੇ ਖਾਲਿਸਤਾਨ ਦੇ ਵਿਰੋਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਯੂਕੇ ਦੀ ਲਲਕਾਰ—ਹੁਣ ਸਮਝੌਤਾ ਨਹੀਂ, ਹਰ ਮੋਰਚੇ ’ਤੇ ਹੋਵੇਗਾ ਸਖ਼ਤ ਜਵਾਬ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सरयू राय ने कर्ण सिंह को खुन्नस में जबरन जेल भेजने का लगाया आरोप, जताया गहरा विरोध

SHARE:

  • विधायक सरयू राय ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई को बताया लोकतंत्र की हत्या

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने घाटशिला के जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह को जबरन जेल भेजे जाने का कड़ा विरोध किया है. उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया. एक बयान में सरयू राय ने कहा कि करन सिंह के खिलाफ मारपीट और रंगदारी मांगने की शिकायत दर्ज कराने वाले सज्जन ने गुरुवार सुबह उनसे संपर्क किया और बताया कि वे उनके परिचित हैं और शिकायत वापस लेना चाहते हैं. हालांकि, जब वह शिकायत वापस लेने थाने गए, तो वहां के थानेदार ने उन्हें बाहर भिजवा कर मोबाइल बंद करा दिया. सरयू राय ने पुलिस के रवैये को गैरजिम्मेदाराना बताया और कहा कि शिकायतकर्ता के परिवार वाले लगातार उनसे संपर्क कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि वे कहां हैं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुगसलाई राम टेकरी स्कूल रोड बजाज अगरबत्ती कंपनी में नकली हाई वोल्टेज अगरबत्ती बनाने का खुलासा

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

करन सिंह की गिरफ्तारी पर विधायक का तीखा हमला

सरयू राय ने कहा कि उन्होंने कई बार सीनियर एसपी और ग्रामीण एसपी से बात कर पूरी स्थिति बताई, ताकि मामले का समाधान निकले. उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता समझौता करना चाहते हैं, लेकिन पुलिस ने इस पर ध्यान नहीं दिया और करन सिंह को जेल भेज दिया. उन्होंने कहा कि यह पुलिस मैनुअल के खिलाफ है और पुलिस का काम मुकदमों का निपटारा करना होता है, न कि मुकदमेबाजी बढ़ाना. सरयू राय ने इस घटना से गहरा सदमा व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के गैरजिम्मेदाराना व्यवहार से जनप्रतिनिधि डरेंगे और आम जनता पुलिस प्रशासन के पास जाने में हिचकिचाएगी.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur/Potka : कूटसुरी गांव में आदिवासी भूमिज समाज ने ठेकेदार द्वारा हास्ताक़िली उकशासन पत्थर पर छेड़छाड़ को लेकर बैठक की

पुलिस रवैये पर जमशेदपुर में बढ़ती असंतोष की लहर

विधायक ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस अपना आचरण नहीं सुधारेगी तो स्थिति बिगड़ सकती है और आम जनता में भय का माहौल पैदा हो जाएगा. उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा टूटा तो बड़ा हंगामा हो सकता है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपेक्षा जताई कि वे अपने व्यवहार में सुधार करें ताकि लोकतंत्र की मूल भावना कायम रहे और जनता सुरक्षित महसूस कर सके.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर