Potka : उत्क्रमित उच्च विद्यालय शंकरदा ने दी शत प्रतिशत सफलता

SHARE:

  • माध्यमिक परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम, 101 विद्यार्थियों ने हासिल किया सफलता

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पोटका प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय शंकरदा ने इस बार भी माध्यमिक परीक्षा में शत प्रतिशत सफलता का गौरव हासिल किया है. विद्यालय के 102 विद्यार्थियों में से 101 सफल रहे, जबकि एक विद्यार्थी अनुपस्थित था. इस बार प्रथम स्थान पर 74, द्वितीय स्थान पर 27 विद्यार्थी थे. टॉप फाइव में देव कुमार भकत (90%), पायल भकत (89.4%), देवाश्री भकत (87.4%), करण भकत (86.8%) और पूर्णिमा भकत (86.6%) शामिल हैं. 450 अंकों के साथ देव कुमार भकत स्कूल टॉपर रहे.

इसे भी पढ़ें : Giridih : उपायुक्त रामनिवास यादव ने PM-JANMAN एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की समीक्षा की

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और सफलता के कारण

पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल ने इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यालय के शिक्षकों के अथक प्रयास और बच्चों की सीखने की लगन का परिणाम है. उन्होंने सभी शिक्षकों को धन्यवाद दिया और सफल विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में भी विद्यालय ने शत प्रतिशत सफलता हासिल की थी, जो विद्यालय की निरंतर उत्कृष्टता को दर्शाता है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर