Giridih : अटका थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, बिनोद ठाकुर की मौके पर मौत

SHARE:

  • अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, चालक वाहन छोड़कर फरार
  • अज्ञात वाहन चालक की गिरफ्तारी के लिए बगोदर पुलिस ने शुरू की खोज

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड के यमुनानगर के पास शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे बिनोद ठाकुर (42) को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में बिनोद ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही बगोदर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें : Giridih : मोंगिया स्कूल में 1 जून से शुरू होगा हरिद्वार आपके द्वार चिकित्सा शिविर

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बगोदर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे का सिलसिला जारी

बताया गया कि मृतक अटका पंचायत के गांधीटांड का निवासी था और वह रोड किनारे पैदल जा रहा था. इसी दौरान बगोदर की ओर से बरकट्ठा की ओर जा रही अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारी. वाहन चालक ने वाहन छोड़कर फरार होने की सूचना है. पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें