Breaking News
Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video Sikh Fedration Uk : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਕੇਸਾਂ ’ਚੋਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਸਰਕਾਰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਲਈ ਕਰੇ ਦਖ਼ਲ : ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਯੂਕੇ Panthic organizations in Germany : ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ ’ਤੇ ਭੜਕੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ Sindri : इंकलाबी नौजवान सभा की बैठक में 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य, 27 सितंबर को नगर सम्मेलन की तैयारी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : पच्चीसवीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह टीम का शानदार प्रदर्शन

SHARE:

  • 10 स्वर्ण, 5 रजत और 2 कांस्य पदक हासिल किये, खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन कर झारखंड का नाम रोशन किया

फतेह लाइव, रिपोर्टर

झारखंड के धनबाद के पेमिया ऋषिकेश पब्लिक स्कूल में 27 से 29 मई तक आयोजित पच्चीसवीं झारखंड राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 10 स्वर्ण, 5 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर सबका दिल जीता. इस प्रतियोगिता में राज्य के 600 से अधिक सबजूनियर और जूनियर ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि टीम में 16 खिलाड़ी कोच आकाश स्वर्णकार और रोहित राय के मार्गदर्शन में शामिल थे, जिन्होंने सभी मुकाबलों में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया.

इसे भी पढ़ें : patna Saheb : तख्तों की तल्खी को दूर करने पहुंची एसजीपीसी की टीम, बैठक में कमेटी का स्पष्ट संदेश

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

झारखंड ताइक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने दी उपलब्धियों की जानकारी

प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में गिरिडीह के खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए. रेगुलर ग्रुप के सबजूनियर वर्ग में काव्या सिंह ने अंडर 22 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, नव्या सिंह ने 24 किलोग्राम में कांस्य पदक प्राप्त किया. वहीं जूनियर एज ग्रुप में नयन भट्टाचार्य ने क्यूरोगी और पूमसे दोनों में स्वर्ण पदक जीता. तनीषा आर्या ने 59 किलोग्राम वर्ग में क्यूरोगी में कांस्य और पूमसे में रजत पदक हासिल किया. इसके अतिरिक्त फ्रेशर प्लेयर्स केटेगरी के कई खिलाड़ियों ने भी स्वर्ण और रजत पदक जीतकर अपनी ताकत दिखाई.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बोड़ाम में अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी, पैर की हड्डी टूटी

नयन भट्टाचार्य और तनीषा आर्या का उत्कृष्ट प्रदर्शन

गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि गिरिडीह में ताइक्वांडो एकमात्र खेल संघ है, जो बिना सरकारी सहायता के खिलाड़ियों की मेहनत और जिला संघ के सहयोग से राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर लगातार पदक जीतकर जिले का नाम रोशन कर रहा है. उन्होंने कहा कि आगामी जून में हरिद्वार में होने वाली राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भी ये खिलाड़ी झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे. इस उपलब्धि पर गिरिडीह के ताइक्वांडो खिलाड़ियों और पदाधिकारियों में खुशी की लहर है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बोड़ाम में ईंट भट्ठा के मुंशी ने की आत्महत्या, बेटे ने थाने में यह दिया आवेदन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे गिरिडीह के खिलाड़ी

इस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों और कोच आकाश कुमार स्वर्णकार, रोहित राय को ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारियों समेत “द बैलेंस पाथ एकेडमी मोहनपुर” के खिलाड़ियों ने बधाई दी. सभी ने उम्मीद जताई है कि आगामी राष्ट्रीय स्तर पर भी गिरिडीह की टीम बेहतर प्रदर्शन कर पूरे झारखंड का नाम रोशन करेगी. खिलाड़ियों के इस शत-प्रतिशत प्रदर्शन ने राज्य के ताइक्वांडो प्रेमियों में नई उमंग जगाई है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर