Jamshedpur/Dhanbad : ताईक्वांडो प्रतियोगिता में 10 साल के मेहरांश गिल ने जीता गोल्ड मेडल, कमलजीत कौर गिल का पोता है प्रतिभागी विजेता

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के सिदगोड़ा बारीडीह में रहने वाले 10 वर्षीय मेहरांश गिल ने धनबाद मे हुए ताईक्वांडो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया. इस संबंध में दूरभाष पर जानकारी देते हुए मेहरांश गिल की दादी जेएमएम पार्टी की नेत्री एवं समाजसेवी कमलजीत कौर गिल ने फतेह लाइव को बताया कि मेहरांश गिल शुरू से ही पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद में भी एक्टिव रहा है. मेहरांश गिल ने बारीडीह स्थित रिक्रियेशन क्लब में मात्र 6 महीनों की ताईक्वांडो की प्रैक्टिस करने के बाद उसने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया.

मेहरांश गिल द्वारा गोल्ड मेडल जीतने पर उनके पिता सरदार रविंदर सिंह एवं माता सरदारनी हरजीत कौर बहुत खुश हैं. माता पिता का कहना है कि बेटा मेहरांश को आगे जाकर जिस फिल्ड में रुचि होगी. उसमें वह उसका साथ देगें. ताकि मेहरांश अपने रुचि के अनुसार अपने जीवन में आगे बढ़ सके. मेहरांश गिल द्वारा गोल्ड मेडल जीतने पर पूरा परिवार खुश है और सिख समाज गर्व महसूस कर रहा है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें