Sindri : टासरा प्रोजेक्ट के जबरन भूमि अधिग्रहण के खिलाफ सीपीआईएम का विरोध

SHARE:

  • सीपीआईएम सिंदरी बलियापुर लोकल कमिटी ने आसनबनी, सरसाकुडी व कालीपुर मोज़ा के किसानों के समर्थन में संघर्ष जारी रखने का लिया फैसला

फतेह लाइव, रिपोर्टर

सिंदरी के रंगामाटी में सीपीआईएम सिंदरी बलियापुर लोकल कमिटी की बैठक सूर्य कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में टासरा प्रोजेक्ट द्वारा आसनबनी, सरसाकुडी और कालीपुर मोज़ा की रैयत किसानों की जमीन का जबरन अधिग्रहण किए जाने के मुद्दे पर गंभीर चर्चा हुई. उपस्थित सदस्यों ने इस अधिग्रहण का कड़ा विरोध किया और निर्णय लिया कि किसी भी सूरत में किसानों की जमीन को जबरन अधिग्रहित नहीं होने दिया जाएगा. काली सेन गुप्ता ने कहा कि जब रैयत किसान अपनी जमीन टासरा प्रोजेक्ट को देना ही नहीं चाहते, तब भी जबरन अधिग्रहण किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि आसनबनी के किसानों को विस्थापित कर टासरा के विस्थापितों को बसाने की योजना है, जिसका ग्रामीण लोग विरोध कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में शशि भूषण प्रसाद बने नये अध्यक्ष

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

लोकल कमिटी के सचिव विकास कुमार ठाकुर ने बताया कि आसनबनी की जमीन में कोई खनिज संपदा नहीं है, फिर भी जबरन अधिग्रहण किया जा रहा है, जो न्याय के खिलाफ है. बैठक में वरिष्ठ नेता संतोष कुमार महतो, काली सेन गुप्ता, योगेंद्र महतो, समीरन विद, गौतम प्रसाद, राज नारायण तिवारी, अधिवक्ता निताई रवानी, उपासी महताइन, रानी मिश्रा सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. सभी ने किसानों के संघर्ष का समर्थन करते हुए इसे सफल बनाने का संकल्प लिया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर