Giridih : ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने डीसी का किया भव्य स्वागत, सौंपा अभिनंदन पत्र

SHARE:

  • संगठन ने कुशल प्रशासन से जनता को लाभ मिलने की जताई उम्मीद, पूर्ण सहयोग का दिया आश्वासन

फतेह लाइव, रिपोर्टर

ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम ने गिरिडीह के नव पदस्थापित उपायुक्त रामनिवास यादव से कार्यालय में भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. पूर्व जिप सदस्य और फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव के नेतृत्व में 5:30 बजे की इस मुलाकात में संगठन की ओर से उपायुक्त को अभिनंदन पत्र सौंपा गया. पत्र में संगठन ने उम्मीद जताई कि उनके कुशल नेतृत्व में जिले की जनता को बेहतर प्रशासनिक लाभ मिलेगा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एसडीओ का फैसला एक पक्षीय : कुलविंदर

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

फॉरवर्ड ब्लॉक ने जताया प्रशासनिक सुधारों में सहयोग का भरोसा

मुलाकात के दौरान राजेश यादव के साथ कॉमरेड मनोज यादव, शंभू तुरी, महेश निराला, चंदन कुमार, महेंद्र चौधरी एवं धनंजय तिवारी भी उपस्थित थे. संगठन ने जिला प्रशासन के साथ पूर्ण सहयोग का भरोसा देते हुए विकास कार्यों में साझेदारी की बात कही. इस बैठक से प्रशासन और जनता के बीच बेहतर संवाद की उम्मीद जगी है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर