Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
सर्किट हाउस में शहीद बाबा जीवन सिंह जी की तस्वीर और शॉल भेंट कर किया सम्मानित फतेह लाइव, रिपोर्टर रंगरेटा महासभा के अध्यक्ष एवं भाजपा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मनजीत सिंह गिल के नेतृत्व में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह लक्खा का सर्किट हाउस में शहीद बाबा जीवन सिंह जी की तस्वीर एवं शॉल भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इस दौरान सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : राज ठाकरे की पार्टी पर प्रतिबंध लगाने की मांग, एनसीपी नेता डॉ. पवन पांडेय ने पीएम व सीएम को लिखा…
भाषा के नाम पर हिंसा और प्रांतवाद को लेकर जताई चिंता, महाराष्ट्र सरकार से की सख्त कार्रवाई की मांग राजनीति में गुंडागर्दी की नहीं, जनसेवा की हो जरूरत: एनसीपी नेता की दो टूक फतेह लाइव, रिपोर्टर एनसीपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता डॉ. पवन पांडेय ने एक गंभीर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर अपनी चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि राज ठाकरे की पार्टी के कार्यकर्ता उत्तर भारतीयों (हिंदी भाषियों) को मराठी भाषा की आड़ में चुन-चुनकर मार रहे हैं, अपमानित कर रहे हैं और सस्ती राजनीतिक लोकप्रियता…
पतारी सोनबाद में खेत की ओर गई थीं महिलाएं, अचानक गिरी बिजली ने लिया चपेट में बिजली गिरने की घटनाएं बन रहीं जानलेवा, सतर्कता ही बचाव का उपाय फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत पतारी (सोनबाद) में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब खेत की ओर गई दो महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं. घटना के दौरान 41 वर्षीय फुलवा देवी पत्नी सुशील राय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 35 वर्षीय मनिता देवी गंभीर रूप से झुलस गईं, जिन्हें गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, बारिश…
मोबाइल कवर बेचने वाले रोहित की सफलता की कहानी बनी प्रेरणा, संस्था ने किया सम्मानित तीसरे प्रयास में मिली कामयाबी, अब डॉक्टर बनने का सपना होगा साकार फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के 19 वर्षीय रोहित कुमार, जिन्होंने NEET UG 2025 परीक्षा में 720 में से 549 अंक हासिल कर एक बड़ी सफलता पाई, को समाजसेवी संस्था समर्पण की टीम ने उनके साकची स्थित घर पर जाकर सम्मानित किया. टीम ने उन्हें मेमेंटो और अंगवस्त्र भेंट किया, साथ ही उनके माता-पिता को भी सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं. संस्था के सदस्यों ने इस अवसर पर कहा कि रोहित की मेहनत और संघर्ष…
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर चाईबासा में तत्काल कार्रवाई वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया प्रशासन नियम उल्लंघन पर सख्त हुआ प्रशासन, कार्रवाई के निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर चाईबासा में एक सरकारी कार्यालय के अंदर खुलेआम सिगरेट पीते सरकारी कर्मचारी जगमोहन सोरेन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने चाईबासा डीसी को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार डीसी ने जन सेवक जगमोहन सोरेन को झारखंड सरकारी सेवक नियमावली 2016 की कंडिका 9(क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. साथ ही उप विकास आयुक्त…
महाविद्यालय व विद्यालय स्तर पर आयोजित दो विषयों पर हुई लेखनी की प्रतियोगिता साहित्य और संस्कृति से जुड़े विद्यार्थियों को मिला मंच, सम्मानित हुए प्रतिभागी फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर में पश्चिमी सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन एवं तुलसी भवन संस्थान के तत्वावधान में 6 जुलाई 2025 को तुलसी जयंती समारोह के उपलक्ष्य में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का विषय महाविद्यालय स्तर पर ‘लोकनायक तुलसीदास’ और विद्यालय स्तर पर ‘रामचरितमानस के आलोक में हनुमान जी का राष्ट्रीय चरित्र’ था. प्रतियोगिता में नगर के 6 महाविद्यालयों और 28 विद्यालयों से कुल 257 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. प्रतियोगिता दो स्थानों…
300 पीपल के पौधे लगाए गए, पर्यावरण-संरक्षण व सांस्कृतिक मूल्यों को देने का संदेश पंचवटी अभियान बना हरियाली का प्रतीक, युवाओं ने निभाई अग्रणी भूमिका फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड स्थित डबरसैनी पहाड़ी क्षेत्र में शनिवार को “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. भारत सरकार के “मेरा युवा भारत (MY Bharat)” एवं “पंचवटी पहल अभियान” के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में 300 से अधिक पीपल के पौधों का रोपण किया गया. सभी पौधों को फेंसिंग से संरक्षित किया गया ताकि उनका सुरक्षित विकास सुनिश्चित किया…
जन्मदिन के अवसर पर अभिषेक कुमार ने किया रक्तदान, कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए राहत, फैक्ट्री से मिला रक्तदान का सहयोग फतेह लाइव, रिपोर्टर श्री लंगटा बाबा स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड, आयरन स्टील फैक्ट्री में रविवार को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर कंपनी के डायरेक्टर अभिषेक कुमार के जन्मदिन के शुभ अवसर पर आयोजित किया गया था. अभिषेक कुमार ने स्वयं रक्तदान कर शिविर का उद्घाटन किया और सभी को रक्तदान के लिए प्रेरित किया. इसके बाद फैक्ट्री के करीब 100 कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया और अपने मालिक को जन्मदिन की…
नशाखोरी, चोरी, छेड़खानी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता, पुलिस को सौंपा गया ज्ञापन फतेह लाइव, रिपोर्टर जनता दल (यूनाइटेड) बिरसानगर थाना अध्यक्ष शंकर कर्मकार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बिरसानगर थाना प्रभारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में क्षेत्र में दिन-ब-दिन बढ़ रही नशाखोरी, चोरी, लूट, छिनतई और महिलाओं से छेड़खानी जैसी घटनाओं पर कड़ी नाराजगी जाहिर की गई. प्रतिनिधिमंडल में जद (यू) के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल थे. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नशा कारोबार तेजी से बढ़ रहा है और युवाओं का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है. इसके साथ ही अपराध…
निचले व तटीय इलाकों में मूलभूत सुविधाओं के अभाव पर चिंता जताई, शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन स्थानीय नेतृत्व की सक्रियता से बंधी उम्मीदें, जद (यू) ने दिखाया समस्या समाधान का रास्ता फतेह लाइव, रिपोर्टर जनता दल (यूनाइटेड) मानगो थाना समिति के तत्वावधान में रविवार को संकोसाई नंबर 1, डिमना रोड, जमशेदपुर में “संपर्क–समस्या–समाधान अभियान” चलाया गया. इस अभियान का नेतृत्व जद (यू) मानगो थाना समिति के महासचिव नीरज साहू ने किया, जिसमें जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव समेत कई जिला पदाधिकारी भी शामिल हुए. जद (यू) नेताओं ने विभिन्न इलाकों में घूमकर लोगों की समस्याएं जानी और क्षेत्र की सफाई,…
