Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
डीवीसी और कोल इंडिया का संयुक्त प्रयास, 16,500 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक प्लांट डीवीसी की हरित ऊर्जा और संरचनात्मक योजनाएं, चंद्रपुरा को बनाएंगी मॉडल पावर हब फतेह लाइव, रिपोर्टर दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) का चंद्रपुरा ताप विद्युत केन्द्र देश में बिजली उत्पादन के क्षेत्र में एक अहम स्थान रखता है. वर्तमान में इसकी इकाई संख्या सात और आठ से कुल 500 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है. यह प्लांट देशभर में उच्च पीएलएफ और कई अन्य मानकों पर खरा उतरते हुए कई ऐतिहासिक कीर्तिमान बना चुका है. आने वाले वर्षों में डीवीसी चंद्रपुरा में 1600 मेगावाट (800×2)…
टाईब्रेकर तक पहुंचा मुकाबला, गोलकीपर एन.जी. सरकार बने मैच के हीरो सीआईएसएफ की जीत में गोलकीपर एन.जी. सरकार की निर्णायक भूमिका फतेह लाइव, रिपोर्टर डीवीसी के स्थापना दिवस के अवसर पर चंद्रपुरा थर्मल पावर स्टेशन (सीटीपीएस) के फुटबॉल मैदान में एक रोमांचक फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. यह मुकाबला डीवीसी सीटीपीएस और सीआईएसएफ की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें सीआईएसएफ की टीम ने 6-5 से जीत दर्ज की. पहले हाफ में सीआईएसएफ ने बढ़त बनाई, लेकिन दूसरे हाफ में डीवीसी की टीम ने वापसी करते हुए स्कोर बराबर कर लिया. निर्धारित समय तक स्कोर 1-1 से बराबर रहने…
आजीवन सदस्यों की सर्वसम्मति से दिनेश कुमार बने अध्यक्ष, नई कमिटी निर्माण पर जोर फतेह लाइव, रिपोर्टर छत्तीसगढ़ी समाज की शैक्षणिक संस्था सी पी समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती के अध्यक्ष और प्रबंधन समिति के चुनाव 3 वर्ष की अवधि के बाद आयोजित किए गए. इस बार भी सभी आजीवन सदस्यों ने सर्वसम्मति से दिनेश कुमार को पुनः अध्यक्ष पद के लिए चुना. आम सभा में एक स्वर से समर्थन मिलने पर दिनेश कुमार ने कहा कि उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसे वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभा रहे हैं. उन्होंने पिछले तीन वर्षों के विकास…
पूजन-अर्चना और भोग-प्रसाद वितरण के साथ मंदिर में विशेष आयोजन फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर में श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर) का प्रथम जीर्णोद्धार वार्षिकोत्सव 7 जुलाई सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा. सुबह 9 बजे से पूजा कार्य प्रारंभ होगा, जिसमें विनोद पाण्डेय एवं दस अन्य पंडित शामिल होंगे. मंदिर जीर्णोद्धार ट्रस्ट के संयोजक सरयू राय ने बताया कि मंदिर के सभी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना विधिवत रूप से की जाएगी. मां काली की प्रतिमा के समक्ष दुर्गा सप्तशती पाठ होगा, शिवलिंग पर रुद्राभिषेक होगा, श्री लक्ष्मीनारायण जी की प्रतिमा के समक्ष विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ होगा. हनुमान जी की प्रतिमा के…
पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज में जागरूकता फैलाने का सराहनीय प्रयास जारी फतेह लाइव, रिपोर्टर इनर व्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह सनशाइन द्वारा एक विशेष पर्यावरण जागरूकता अभियान “प्लास्टिक हटाओ, कपड़े का बैग अपनाओ” लगातार जारी है. इस अभियान के तहत क्लब की सदस्याएं आम जनता के बीच पहुंचकर प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैला रही हैं. लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए, क्लब की टीम ने कपड़े के बैग वितरित किए और बताया कि प्लास्टिक बैग के स्थान पर कपड़े के बैग अपनाकर हम कैसे अपने पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रख सकते हैं. यह पहल…
आपसी विवाद से जुड़ी वारदात में युवक ने अपने साथियों पर लगाया गंभीर आरोप फतेह लाइव, रिपोर्टर उलीडीह थाना क्षेत्र के लाल बिल्डिंग तिर्की मैदान में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसमें कुछ युवकों ने एक युवक का कथित रूप से अपहरण कर उसे पीटा और उसके रुपये छीन लिए. पीड़ित अमन प्रसाद, जो डिमना बस्ती के निवासी हैं, ने बताया कि वह देर रात काम से घर लौट रहे थे, तभी कुछ युवकों ने उन्हें जबरन घेर लिया और एक अन्य स्थान पर ले जाकर मारपीट की. अमन ने आरोप लगाया कि इस वारदात में भोला…
इमाम हुसैन की शहादत की याद में ‘खिचड़ा-फातिया’ के रूप में वितरण, समाजसेवियों ने निभाई जिम्मेदारी फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह में मुहर्रम के 10वीं के पावन अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था “जुनून उड़ान पंख लीजेंड फाउंडेशन” और “रौनक टोतो, गिरिडीह” के संयुक्त प्रयास से वृद्धाश्रम में विशेष लंगर का आयोजन किया गया. यह लंगर इमाम हुसैन रज़ी अल्लाह तआला अन्हा की शहादत की याद में किया गया, जिन्हें इस्लाम में सत्य, सब्र और बलिदान का प्रतीक माना जाता है. संस्था की डायरेक्टर मिस सिमरन शाहीन, मिस्टर सद्दाम हुसैन, जेबा परवीन, शबाना परवीन, फर्जाना परवीन सहित अन्य सहयोगियों ने इस नेक…
संस्थान निदेशक डॉ. पंकज राय की देखरेख में चला नामांकन, शिक्षकों और कर्मचारियों ने निभाई अहम भूमिका फतेह लाइव, रिपोर्टर बीआईटी सिंदरी में बी.टेक पाठ्यक्रम के नामांकन का दूसरा दिन शांतिपूर्वक और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ. नामांकन प्रक्रिया का संचालन संस्थान के निदेशक डॉ. पंकज राय की देखरेख में किया गया. इस अवसर पर कई वरिष्ठ शिक्षकों की उपस्थिति रही, जिनमें डीन डॉ. डी.के. तांती, डॉ. धनेश्वर महतो, डॉ. जे.एन. महतो, डॉ. प्रशांत कुमार सिंह, डॉ. सग्राम हेम्ब्रम, डॉ. मनोज मिश्रा, डॉ. राहुल कुमार और अन्य प्रमुख प्रोफेसर शामिल थे. इसे भी पढ़ें : Giridih : पचम्बा में हर्षोल्लास के…
इज़राइल के खिलाफ डिजिटल प्रतिरोध अभियान का हिस्सा बनी सीपीएम, निगरानी पूंजीवाद पर साधा निशाना डिजिटल व्यवधान के जरिए वैश्विक एकजुटता का संदेश, गाजा के लिए समर्थन जारी फतेह लाइव, रिपोर्टर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी सीपीएम ने फिलिस्तीन के गाजा क्षेत्र पर इज़राइली हमलों के खिलाफ वैश्विक डिजिटल विरोध “गाज़ा के लिए मौन” अभियान का समर्थन किया है. सिंदरी-बलियापुर लोकल कमिटी के सचिव विकास कुमार ठाकुर ने बयान जारी कर बताया कि हर रात 9:00 बजे से 9:30 बजे तक आधे घंटे के लिए मोबाइल फोन बंद रखने का आग्रह किया गया है, जो एक प्रतीकात्मक प्रतिरोध का…
बंगाल के हिंदुओं की उपेक्षा न हो, इसके लिए डॉ मुखर्जी ने उठाया था बीड़ा – दिनेश सिंह भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प – डॉ. मुखर्जी के सिद्धांतों पर चलेंगे फतेह लाइव, रिपोर्टर सिंदरी स्थित भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जिला संयोजक कार्यालय में भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं देश के पहले उद्योग मंत्री डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 124वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक दिनेश सिंह ने की. उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी बहुआयामी व्यक्तित्व के…
