Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
सोने की चेन छीनने और जान से मारने की धमकी के आरोप, इलाके में तनाव का माहौल पुलिस जुटी जांच में, गिरफ्तारी अभी शेष, क्षेत्र में बनी है तनातनी फतेह लाइव, रिपोर्टर बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह स्थित जगदीश चाय दुकान पर शनिवार रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. रात करीब 9:30 बजे हुई इस घटना में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ बिष्टुपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पहले पक्ष की ओर से धतकीडीह सुलेमान टाल निवासी जसीम अहमद उर्फ कल्लू ने शिकायत दी है. उन्होंने मेराज,…
प्रतिभागियों को मिला सम्मान, पुलिस बल की रही कड़ी निगरानी शांति और सुरक्षा के बीच सम्पन्न हुआ आयोजन, पुलिस ने संभाली कमान फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह की अप नगरी पचम्बा स्थित रजजाक में मुहर्रम की दसवीं को अहले सुबह परंपरागत रूप से मुहर्रम अखाड़ा का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. हर वर्ष की तरह इस बार भी पचम्बा और आस-पास के क्षेत्रों की अखाड़ा समिति के सदस्यों ने शानदार करतबों का प्रदर्शन किया. अखाड़ा समिति के पदाधिकारियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और बेहतर प्रदर्शन करने वालों को उपहार देकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें : Giridih : सालूजा गोल्ड…
राज्यपाल संतोष गंगवार ने स्वदेशी प्रयासों की सराहना की, कार्यक्रम में आने का दिया आश्वासन फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर में स्वदेशी जागरण मंच (एसजेएम) के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के राज्यपाल माननीय संतोष गंगवार से भेंट की. प्रतिनिधिमंडल में अखिल भारतीय सह पर्यावरण प्रमुख बन्दे शंकर सिंह, स्वावलम्बी झारखंड माइक्रोवेलफेयर डेवलपमेंट सेंटर के निदेशक अशोक गोयल, प्रान्त प्रचार प्रमुख अमित मिश्रा और युवा प्रमुख पंकज सिंह शामिल थे. उन्होंने राज्यपाल को आगामी 12वीं वार्षिक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया, जो जमशेदपुर में आयोजित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : Giridih : सालूजा गोल्ड स्कूल में हुआ पौधरोपण कार्यक्रम, 200 पौधे…
ग्रामीणों के साथ कांग्रेस नेताओं ने सड़क की बदहाली को लेकर उठाई आवाज, चेतावनी दी आंदोलन की सड़क मरम्मत नहीं होने पर कांग्रेस करेगी बड़ा जन आंदोलन फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर-पोटका के बीच टाटा-हाता मार्ग की खराब स्थिति को लेकर कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को ग्रामीणों के साथ मिलकर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन हाता के सामने उस जर्जर सड़क पर हुआ, जहां बड़े-बड़े गड्ढों से गुजरना जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है. प्रदर्शनकारियों ने बताया कि यह सड़क नेशनल हाईवे, जादूगोड़ा और चाईबासा जैसी प्रमुख सड़कों को जोड़ती है, जिससे सरकार को करोड़ों का राजस्व प्राप्त होता है,…
रोटरी गिरिडीह के सौजन्य से पर्यावरण संरक्षण की ओर एक प्रेरणादायक पहल फतेह लाइव, रिपोर्टर सालूजा गोल्ड स्कूल में रोटरी गिरिडीह के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर लगभग 200 पौधे लगाए गए, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम माना गया. इस कार्यक्रम में रोटरी के लेट्स, एनीज़ और मेम्बर्स के साथ-साथ प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी की भी उपस्थिति रही. इसे भी पढ़ें : Sikh Activity : जमशेदपुर में पंजाबी यूनिवर्सिटी की स्थापना की हो पहल, लड़ाई छोड़ करें पढ़ाई की बात : नलवा स्कूल और समाज के समन्वय से संभव हुआ कार्यक्रम का…
बैठक में पत्रिका को आकर्षक बनाने और संरक्षक नियुक्त करने पर हुआ विचार-विमर्श रचनाकारों और विज्ञापनदाताओं से समय पर सहयोग की अपील फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका के माताजी आश्रम, हाता में झारखंड साहित्य संस्कृति परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष भवतारण मंडल ने की, जबकि सचिव शंकर चंद्र गोप ने सभी साहित्यप्रेमियों और सदस्यों का स्वागत कर बैठक के उद्देश्य को स्पष्ट किया. परिषद के कोषाध्यक्ष राजकुमार साहू ने पिछले वर्षों की पत्रिका “झारखंड प्रभा” की आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया. बैठक में सर्वसम्मति…
फतेह लाइव, रिपोर्टर बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह के गोडाउन इलाके से शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. 37 वर्षीय इमाम हुसैन ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. आजाद बस्ती निवासी इमाम हुसैन पेशे से मजदूर थे और कुछ वर्षों से अपनी ससुराल धतकीडीह में ही रह रहे थे. आत्महत्या की यह घटना क्षेत्र में सनसनी फैला गई है और मृतक के परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है. जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात घर के बाकी सदस्य किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गए थे. जब…
🔴 मेष (Aries): आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। कार्यक्षेत्र में नई ज़िम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। आत्मविश्वास से हर कार्य सफल होगा। परिवार का साथ मिलेगा और दिन शुभ रहेगा। 🟢 वृषभ (Taurus): आज का दिन संयम से निर्णय लेने का है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। 🟡 मिथुन (Gemini): आपके विचारों को लोग गंभीरता से लेंगे। कोई नया काम शुरू करने के लिए अच्छा समय है। प्रेम जीवन में नयापन आएगा। छात्रों को सफलता मिलने के योग हैं। 🔵 कर्क (Cancer): घरेलू वातावरण खुशनुमा रहेगा।…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. नालसा एवं झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सिविल कोर्ट,जमशेदपुर द्वारा जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं अन्य स्कूलों में संचालित लीगल लिट्रेसी क्लब में स्कूली बच्चों के बीच 05 जुलाई, शनिवार के दिन सघन जागरूकता अभियान चलाया गया । डालसा सचिव श्री धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि उक्त अभियान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर श्री अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में पूरे पूर्वीसिंहभूम जिले में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । उन्होंने कहा कि नशीली दवाओं के दुरुपयोग और बाल विवाह तथा नालसा की…
विधायक संजीव सरदार ने डीआरएम के साथ की बैठक, मिला आश्वासन फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर स्थित टाटानगर रेलवे स्टेशन स्थित ऑटो स्टैंड पर पार्किंग शुल्क में अचानक हुई वृद्धि को लेकर ऑटो चालक और मालिक परेशान हैं. पहले ₹18 शुल्क लिया जाता था, लेकिन अब यह बढ़कर ₹36 कर दिया गया है, जो ऑटो चालकों के लिए अत्यधिक बोझ बन गया है. इस पर ऑटो चालकों ने पोटका विधायक संजीव सरदार से मुलाकात की और अपनी चिंता व्यक्त की थी. ऑटो मालिकों और चालकों ने विधायक से आग्रह किया कि यह शुल्क बहुत ज्यादा है और इसे तत्काल घटाया जाए.…
