Breaking News
Jamshedpur Police : गोलमुरी, सोनारी समेत कई थानों में नए थाना प्रभारियों का योगदान, राजन आजादनगर आये, परसुडीह से अविनाश गए साइबर थाना, देखें-List Jamshedpur : टिनप्लेट कंपनी प्रबंधन से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की वार्ता, मृत कर्मचारी के परिवार को ₹20 लाख एवं ₹25 हजार मासिक सहायता पर समझौता Jamshedpur : BJYM जमशेदपुर महानगर का रक्तदान शिविर रविवार को, रक्तदाताओं को मिलेगा हेल्मेट और टी-शर्ट Security Storm: राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम से पहले सुरक्षा का बड़ा प्लान, 31 शर्तों ने बढ़ाई सियासी हलचल; राजीव गांधी हत्याकांड का भी जिक्र High Court Setback : बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन ने बढ़ाई हेमंत सोरेन की मुश्किलें, हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत Jamshedpur : गुरदीप पप्पू, अजीत गंभीर सहित 14 बरी, संदर्भ – 2017 में जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : धतकीडीह में एक व्यक्ति ने ससुराल में फांसी लगाकर की आत्महत्या

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह के गोडाउन इलाके से शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. 37 वर्षीय इमाम हुसैन ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. आजाद बस्ती निवासी इमाम हुसैन पेशे से मजदूर थे और कुछ वर्षों से अपनी ससुराल धतकीडीह में ही रह रहे थे. आत्महत्या की यह घटना क्षेत्र में सनसनी फैला गई है और मृतक के परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है. जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात घर के बाकी सदस्य किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गए थे. जब रात वे लोग लौटे तो उन्होंने देखा कि इमाम हुसैन का कमरा अंदर से बंद है.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : गोलपहाड़ी गुरुद्वारा सिख स्त्री सत्संग सभा की दोबारा प्रधान बनीं परमजीत कौर

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

खटखटाने और आवाज देने के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो परिजनों को शक हुआ. मजबूरी में दरवाज़ा तोड़ा गया, जिसके बाद इमाम को कमरे में पंखे से लटका पाया गया. उन्होंने एक गमछे की सहायता से फांसी लगाई थी.  घटना के तुरंत बाद परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने मिलकर इमाम हुसैन को नीचे उतारा और उन्हें आनन-फानन में टाटा मेन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. अस्पताल परिसर में मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार, इमाम हुसैन एक शांत, मिलनसार और मेहनती इंसान थे.

इसे भी पढ़ें Sikh Activity : जमशेदपुर में पंजाबी यूनिवर्सिटी की स्थापना की हो पहल, लड़ाई छोड़ करें पढ़ाई की बात : नलवा

उन्होंने कभी किसी से कोई रंजिश या दुश्मनी नहीं रखी थी. वे तीन बेटियों के पिता थे और उनकी पत्नी गुड़िया परवीन के साथ सामान्य वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे थे. धतकीडीह ओपी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की छानबीन कर रही है. प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या के पीछे कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है. पुलिस ने कमरे की तलाशी ली है और कुछ व्यक्तिगत दस्तावेज व मोबाइल फोन को जांच के लिए जब्त किया गया है. परिवार के बयानों और मृतक के स्वभाव को देखते हुए मामला रहस्यमय प्रतीत होता है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर