Breaking News
Jamshedpur : माता नरेंद्र कौर का अंतिम अरदास कार्यक्रम बर्मामाइंस गुरुद्वारा साहिब में संपन्न Wave of grief in Jamshedpur : काशीडीह की सामाजिक पहचान से जुड़ा एक चेहरा खामोश, निर्भय सिंह का निधन Former Minister’s convoy meets with an accident : छह शिकायतें, सरकारी पत्र और फिर हादसा! चौका में अर्जुन मुंडा के सुरक्षा काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, अब व्यवस्था पर सवाल Jamshedpur : जुगसलाई पार्क में पटाखा बाजार पर प्रशासन की चुप्पी! SDO के आदेशों की अनदेखी, DC कार्यालय पहुंची स्थानीय लोगों की लिखित शिकायत Jamshedpur : न्यू सीरीज के 7,500 कर्मचारियों के एरियर पर यूनियन में उठे सवाल, भुगतान में देरी से ₹37.48 करोड़ के नुकसान का दावा Tata Steel Canteen New Rate : टाटा स्टील कैंटीन में 1.50 रुपये की कॉफी, 20 रुपये में डबल एग लंच; 16 नवंबर से नया मेनू लागू
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bokaro : चंद्रपुरा में लगेगा 1600 मेगावाट का अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल पावर प्लांट, बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर

SHARE:

  • डीवीसी और कोल इंडिया का संयुक्त प्रयास, 16,500 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक प्लांट
  • डीवीसी की हरित ऊर्जा और संरचनात्मक योजनाएं, चंद्रपुरा को बनाएंगी मॉडल पावर हब

फतेह लाइव, रिपोर्टर

दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) का चंद्रपुरा ताप विद्युत केन्द्र देश में बिजली उत्पादन के क्षेत्र में एक अहम स्थान रखता है. वर्तमान में इसकी इकाई संख्या सात और आठ से कुल 500 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है. यह प्लांट देशभर में उच्च पीएलएफ और कई अन्य मानकों पर खरा उतरते हुए कई ऐतिहासिक कीर्तिमान बना चुका है. आने वाले वर्षों में डीवीसी चंद्रपुरा में 1600 मेगावाट (800×2) की अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट लगाने जा रहा है, जो क्षेत्र की सामाजिक-आर्थिक तस्वीर को पूरी तरह बदल देगा. इस प्लांट में करीब ₹16,500 करोड़ का निवेश किया जाएगा और इसका संचालन पूर्णतः डीवीसी के हाथों में रहेगा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर का प्रथम जीर्णोद्धार वार्षिकोत्सव 7 जुलाई को

Gambhir Car Associate Motion Ads

अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगा नया प्लांट, उत्पादन क्षमता और एफिशिएंसी होगी अधिक

इस नये प्लांट की तकनीक “स्टेट ऑफ द आर्ट” होगी, जो पुराने संयंत्रों की तुलना में अधिक ऊर्जा कुशल होगा. प्लांट के लिए डी-टाइप ऑफिसर्स कॉलोनी को चिन्हित किया गया है. वहीं, डीवीसी कर्मचारियों के लिए ई-टाइप क्षेत्र में बहुमंजिला इमारतें बनेंगी. इसके अलावा, चंद्रपुरा में 10 मेगावाट का फ्लोटिंग सोलर प्लांट वाटर रिजर्वायर पर लगाया जाएगा, जिसमें सौर प्लेटें जल सतह पर तैरती नजर आएंगी. यह सोलर प्लांट डीवीसी की ग्रीन एनर्जी की दिशा में बड़ी पहल है. अन्य यूनिटों में भी ऐसी योजना पर विचार हो रहा है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर का प्रथम जीर्णोद्धार वार्षिकोत्सव 7 जुलाई को

सोलर प्लांट के साथ-साथ कोयले और ऐश प्रबंधन में भी होगा बड़ा विस्तार

प्लांट की स्थापना से कोयले की खपत में वृद्धि होगी, इसके लिए एक नया ऐश पाउंड बनाने की योजना है. फिलहाल पुराने ऐश पाउंड की दीवार को मजबूत करने के लिए 100 करोड़ की लागत से कार्य शुरू हो चुका है, जो मानसून के बाद तेज़ी पकड़ेगा. यह निर्माण कार्य छाई के प्रबंधन को बेहतर बनाने के साथ-साथ पर्यावरणीय सुरक्षा की दृष्टि से भी बेहद अहम होगा. डीवीसी का यह नया पावर प्रोजेक्ट चंद्रपुरा क्षेत्र को औद्योगिक एवं अधोसंरचना विकास के नए युग में प्रवेश दिलाएगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर