Breaking News
Wave of grief in Jamshedpur : काशीडीह की सामाजिक पहचान से जुड़ा एक चेहरा खामोश, निर्भय सिंह का निधन Former Minister’s convoy meets with an accident : छह शिकायतें, सरकारी पत्र और फिर हादसा! चौका में अर्जुन मुंडा के सुरक्षा काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, अब व्यवस्था पर सवाल Jamshedpur : जुगसलाई पार्क में पटाखा बाजार पर प्रशासन की चुप्पी! SDO के आदेशों की अनदेखी, DC कार्यालय पहुंची स्थानीय लोगों की लिखित शिकायत Jamshedpur : न्यू सीरीज के 7,500 कर्मचारियों के एरियर पर यूनियन में उठे सवाल, भुगतान में देरी से ₹37.48 करोड़ के नुकसान का दावा Tata Steel Canteen New Rate : टाटा स्टील कैंटीन में 1.50 रुपये की कॉफी, 20 रुपये में डबल एग लंच; 16 नवंबर से नया मेनू लागू Jamshedpur : भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली पर कांग्रेस का पलटवार, परविंदर सिंह बोले—सत्ता में रहते हुए संविधान की रक्षा क्यों नहीं?
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : राज ठाकरे की पार्टी पर प्रतिबंध लगाने की मांग, एनसीपी नेता डॉ. पवन पांडेय ने पीएम व सीएम को लिखा पत्र

SHARE:

  • भाषा के नाम पर हिंसा और प्रांतवाद को लेकर जताई चिंता, महाराष्ट्र सरकार से की सख्त कार्रवाई की मांग
  • राजनीति में गुंडागर्दी की नहीं, जनसेवा की हो जरूरत: एनसीपी नेता की दो टूक

फतेह लाइव, रिपोर्टर

एनसीपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता डॉ. पवन पांडेय ने एक गंभीर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर अपनी चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि राज ठाकरे की पार्टी के कार्यकर्ता उत्तर भारतीयों (हिंदी भाषियों) को मराठी भाषा की आड़ में चुन-चुनकर मार रहे हैं, अपमानित कर रहे हैं और सस्ती राजनीतिक लोकप्रियता पाने की कोशिश कर रहे हैं. डॉ. पांडेय ने इस प्रकार की गतिविधियों को देश को बांटने की नीति करार देते हुए सरकार से तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है.

इसे भी पढ़ें : Giridih : डबरसैनी पहाड़ी क्षेत्र में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत विशेष पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

Gambhir Car Associate Motion Ads

प्रांतवाद के नाम पर हिंसा, क्या मुंबई अब किसी पार्टी की निजी संपत्ति बन गई है?

डॉ. पांडेय ने पत्र में सवाल उठाया है कि क्या अब भारतवासियों को भाषा के नाम पर अपमानित होना पड़ेगा? क्या अब कोई व्यक्ति किसी प्रदेश में सिर्फ इसलिए मारा जाएगा क्योंकि वह वहां की भाषा नहीं जानता? उन्होंने यह भी कहा कि भाषा संवाद का माध्यम है, न कि किसी को शर्मिंदा करने का औजार. उन्होंने राज ठाकरे पर आरोप लगाया कि उनका उद्देश्य कमजोर वर्गों को निशाना बनाकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को धमकाना और अवैध धन उगाही करना है, जो कि साफ तौर पर माफिया गतिविधियों जैसा है.

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur : तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता में 257 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

क्या राज ठाकरे की पार्टी अब मुंबई के माफिया गिरोह की भूमिका निभा रही है?

एनसीपी नेता ने पत्र के अंत में यह स्पष्ट किया कि राजनीतिक दल की आड़ में गुंडागर्दी को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने मांग की कि राज ठाकरे की पार्टी को तत्काल प्रतिबंधित किया जाए ताकि भविष्य में कोई और संगठन या नेता भाषाई या प्रांतीय आधार पर नफरत फैलाने की हिम्मत न कर सके. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि राजनीति को जनसेवा से जोड़ने के बजाय दहशतगर्दी और उगाही से जोड़ने वाले नेताओं पर कठोर कदम उठाया जाए.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर