Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया, पाकिस्तान और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए फतेह लाइव, रिपोर्टर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों द्वारा निर्दोष लोगों की धर्म पूछकर हत्या करने से देश शोकित हो गया था. इसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकवादियों के 9 ठिकानों पर हमला किया, जिसमें 70 से अधिक आतंकवादी और उनके परिजन मारे गए. इस ऑपरेशन सिंदूर को लेकर देशभर में खुशी का माहौल है, खासकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं में. महिलाएं इस ऑपरेशन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारतीय महिलाओं के सम्मान में रखा गया एक महत्वपूर्ण कदम मान…
अरगाघाट में भक्तिमय माहौल, गिरिडीह और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालु फतेह लाइव, रिपोर्टर श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन भी भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. कथा की शुरुआत श्री भागवत जी की आरती के बाद हुई, जिसमें आचार्य जी ने राम जन्म और श्री कृष्ण जन्म की कथा सुनाई. गिरिडीह, बोकारो और देवघर जैसे आसपास के क्षेत्रों से भी भक्तों ने बड़ी संख्या में अरगाघाट पहुंचकर कथा का आनंद लिया. आचार्य जी के श्रीमुख से कथा सुनते हुए लोग मन्त्रमुग्ध हो गए और बीच-बीच में जब महाराज जी भजन गाते, तो भक्त उनके भजनों पर नाचने को…
पेयजल समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए अधिकारियों को दिए गए निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, गिरिडीह के निदेशानुसार अनुमण्डल पदाधिकारी डुमरी की अध्यक्षता में डुमरी अनुमण्डल क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति योजनाओं और संबंधित समस्याओं के निष्पादन हेतु एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में मुख्य रूप से डुमरी, पीरटांड़ के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सहायक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, गिरिडीह-2 डुमरी क्षेत्र, कनीय अभियंता, प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. बैठक में पंचायत स्तर पर जल जीवन मिशन, मल्टि विलेज स्कीम, और सिंगल विलेज स्कीम के कार्यान्वयन में तेजी लाने पर जोर दिया गया.…
उत्पाद विभाग और स्थानीय थाना ने मिलकर की छापामारी, शराब बनाने के उपकरण और अवैध शराब जब्त फतेह लाइव, रिपोर्टर उत्पाद विभाग ने स्थानीय थाना के सहयोग से तिसरी थाना क्षेत्र के गूंगी गाँव में नदी किनारे छापामारी की. इस छापामारी में अवैध चुलाई शराब बनाने के उपकरण, जावा महुआ और भट्टी को नष्ट किया गया. साथ ही 330 लीटर अवैध शराब और 3400 किलोग्राम जावा महुआ जब्त किया गया. इसे भी पढ़ें : Bokaro : जारंगडीह परियोजना में विद्युत पोल मुड़ने से क्षेत्र में 10 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हुए आरोपी इस कार्रवाई…
कोयला उद्योग के भविष्य और वैकल्पिक रोजगार पर गहरी चर्चा फतेह लाइव, रिपोर्टर बोकारो जिले के सीसीएल बीएंडके एरिया के करगली ऑफिसर क्लब में डिजिटल एंपावरमेंट फाउंडेशन और स्वनीति इनिशिएटिव के तत्वावधान में ‘जस्ट ट्रांजिशन और इकोनॉमिक डाइवर्सिफिकेशन’ पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बोकारो जिले में कोयला पर निर्भरता और कोयला आधारित उद्योगों में आर्थिक विविधीकरण के उपायों पर चर्चा करना था. कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों, ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों, और विभिन्न विशेषज्ञों ने भाग लिया और कोयला उद्योग से प्रभावित होने वाले समुदायों की आजीविका से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार…
बीएसएल कोक ओवेन में हुई दुखद घटना, ठेकाकर्मी रघुनाथ गोराई घायल फतेह लाइव, रिपोर्टर बोकारो इस्पात लिमिटेड (बीएसएल) के कोक ओवेन में कार्यरत ठेकाकर्मी रघुनाथ गोराई के दोनों पैर कार्य के दौरान कट गए. यह घटना 7 मई की दोपहर लगभग 1.30 बजे कंचिंग लोको में हुई. घायल ठेकाकर्मी को तुरंत प्लांट के ओएचसी में प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन उसकी स्थिति को देखते हुए उसे बोकारो जेनरल अस्पताल (बीजीएच) रेफर किया गया. अस्पताल में उसका ऑपरेशन किया गया और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. इस घटना के संबंध में बीएसएल के किसी भी अधिकारी ने घटना पर…
सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह परियोजना में कार्य के दौरान विद्युत पोल मुड़ने से हुआ भारी नुकसान फतेह लाइव, रिपोर्टर 7 मई को बोकारो जिले के सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह परियोजना में कार्य के दौरान विद्युत पोल मुड़ने से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से बाधित हो गई. घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की है, जब सीसीएल विभागीय स्तर पर डोजरिंग कार्य के दौरान 11 केवीए बिजली का पोल डोजर के धक्के से टेढ़ा हो गया. इसके कारण क्षेत्र की लाइन को काटा गया ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके. इस दौरान गायत्री कॉलोनी…
शारीरिक समस्याओं से ग्रसित मरीजों की सेवा कर रेड क्रॉस ने मनाया विश्व रेड क्रॉस दिवस फतेह लाइव, रिपोर्टर विश्व रेड क्रॉस दिवस के मौके पर गिरिडीह रेड क्रॉस सोसायटी परिवार द्वारा एक सेवा-सत्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के दौरान शारीरिक समस्याओं से ग्रस्त मरीजों को जूस, मिठाई, पानी, बिस्किट आदि वितरित किए गए. इसके साथ ही रेड क्रॉस के स्टाफ को वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया. इस सेवा अवसर पर चेयरमैन अरविंद कुमार ने रेड क्रॉस द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी और बताया कि यहां मात्र 100 रुपये में फिजियोथेरेपी और…
बेंगाबाद क्षेत्र में हुआ मत्स्य पालन पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह के श्री आरके महिला महाविद्यालय की जंतु विज्ञान पीजी की छात्राओं को मत्स्य विभाग द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन खंडोली डाक बंगला के समीप हुआ, जहां छात्रों को मत्स्य पालन, उनके आहार विहार संबंधी विषयों पर फील्ड विजिट के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण सत्र में जिला मत्स्य पदाधिकारी डॉ. मुजाहिद अंसारी ने अपने विभाग के कर्मियों के साथ छात्रों को इन महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन किया. इस मौके पर महाविद्यालय की छात्राओं ने अत्यधिक उत्साह से भाग लिया और उन्हें…
आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों की तैयारी और सुरक्षा का अभ्यास किया गया फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड स्थित आइईएल में सुरक्षा अभ्यास के तहत मॉक ड्रिल आयोजित की गई. इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को आपातकालीन स्थितियों, जैसे युद्ध, हमले, प्राकृतिक आपदाओं या दंगों के समय में तैयार करना था, ताकि वे इन परिस्थितियों में सुरक्षित रह सकें और किसी भी संकट का सामना करने के लिए तैयार हो सकें. मॉक ड्रिल के दौरान सायरन बजाकर हमले की स्थिति का अभ्यास कराया गया, और स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस और स्ट्रक्चर के साथ मौजूद…
