Jharkhand Aismjwa : पत्रकारों दलाली छोड़ो और दलाल पत्रकारिता छोड़ो, प्रीतम भाटिया की गर्जना ने सरकार और जिम्मेदारों को चेताया, पत्रकारों को किया जागरूक

SHARE:

 बिष्टुपुर तुलसी भवन में जुटे राज्य भर से पत्रकार, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष बोले सीएम से मिलाएंगे, सरकार आपके साथ

सरायकेला एसपी ने दबी खबरों को उजागर करने के लिए फतेह लाइव के संपादक को किया सम्मानित 

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

पत्रकारिता का हनन और उसपर हमले इन दिनों जगत पर बड़ी समस्या बनी हुई है. इसी बीच जमशेदपुर के बिष्टुपुर तुलसी भवन में ऑल इंडिया स्मॉल मीडियम एंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (AISMJWA) ने एक बड़ा पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया. शुक्रवार का यह आयोजन पत्रकार जगत के लिए खास देखने को मिला. 

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

तीन चरणों में आयोजित इस कार्यक्रम के प्रथम चरण में पत्रकार सुरक्षा कानून पर परिचर्चा के दौरान प्रीतम भाटिया ने पत्रकारों की दुर्दशा के लिए बड़े मीडिया हाऊस और दलाल संस्कृति को जिम्मेदार ठहराया. उन्होनें कहा कि कड़ा सवाल पूछने पर एक मंत्री के जाते ही पत्रकार की पिटाई होती है और अन्य पत्रकार उसे बचाने की जगह वीडियो बनाते हैं, इससे दुर्भाग्यपूर्ण और क्या हो सकता है. उन्होने कहा कि आज जो दुर्दशा है उसके लिए पत्रकारों की गुटबाजी और बड़े मीडिया हाऊस पूरी तरह जिम्मेदार हैं. उन्होनें कहा कि झारखंड में पत्रकारों को तब तक सुरक्षित माहौल नहीं मिलेगा, जब तक आप पेन डाउन नहीं करेंगे. उन्होने नारा दिया पत्रकार दलाली छोड़ो और दलाल पत्रकारिता छोड़ो.

मौके पर उद्घाटनकर्ता के रूप में उपस्थित अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू ने कहा कि झारखंड में पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान के लिए सबसे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बीमा लेकर आए थे. वे बोले इस बार सरकार बनाने के बाद हेमंत सोरेन बीमा योजना लागू कर चुके थें लेकिन कुछ तकनीकी खामियां हुई जिससे यह योजना लागू नहीं हो पाई. वे बोले मैं प्रयास करूंगा कि प्रीतम सिंह भाटिया जैसे जुझारू पत्रकार नेता को लेकर मुख्यमंत्री से मिलूं. उन्होने कहा कि अल्पसंख्यक आयोग झारखंड में अल्पसंख्यक पत्रकारों की समस्याओं पर तुरंत संज्ञान लेगा और मैं निवेदन करूंगा कि अल्पसंख्यक पत्रकारों की कोई समस्या हो तो उसे आयोग तक जरुर लाएं.

मौके पर सम्मानित अतिथि ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय सलाहकार हरमिंदर सिंह मिंदी ने कहा कि मैंने ऐसोसिएशन का संघर्ष पिछले 10 सालों से देखा है और आप लोग भाग्यशाली हैं कि प्रीतम सिंह भाटिया जैसा जुझारू और ईमानदार व्यक्ति आपका नेतृत्व कर रहे हैं. वे बोले मैंने अपने कॉम्प्लेक्स में AISMJWA पत्रकार संगठन को नि: शुल्क कार्यालय इसीलिए भी दिया है ताकि पत्रकारों को सम्मान और सुरक्षा दिलाने की यात्रा का मैं भी हिस्सा बनूं.

मौके पर विशिष्ट अतिथि सोना देवी युनिवर्सिटी के कुलाधिपति समाजसेवी प्रभाकर सिंह ने कहा कि झारखंड में पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान के लिए हम आपके कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार हैं. उन्होने कहा कि पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान करना हर सरकार की पहली जिम्मेदारी है. मीडिया एक सुरक्षित और स्वस्थ समाज का निर्माता है.

कार्यक्रम में ऐसोसिएशन के झारखंड प्रभारी शंकर गुप्ता ने कहा कि ऐसोसिएशन ने झारखंड में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए 365 दिन 24 घंटे अपने मोबाइल नंबर चालू रखें. विशेषकर प्रीतम सिंह भाटिया रात-दिन पत्रकारों की सम्मान व सुरक्षा के लिए चिंतित व कार्यरत हैं.उन्होनें कहा कि काम करने पर मुझे एक साधारण सदस्य से झारखंड का प्रभारी बनने का मौका मिला है. वे बोले दूसरे संगठनों में लाईन लगने से बेहतर है हमारे संगठन का पदाधिकारी बनकर स्वतंत्र रूप से अपनी क्रांतिकारी पहचान बनाएं.

नरेश श्रीवास्तव बने नए प्रदेश अध्यक्ष

मौके पर ऐसोसिएशन के नये प्रदेश अध्यक्ष के रूप में राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने नरेश श्रीवास्तव का चयन करते हुए उनके नाम की घोषणा की जिसके बाद तुलसी भवन तालियों से गूंज उठा. नरेश श्रीवास्तव एक मृदुभाषी और अनुभवी पत्रकार हैं जिनके अध्यक्ष बनने से झारखंड में AISMJWA मजबूत होगा.

कहा -पत्रकारों के साथ हूं

प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद नरेश श्रीवास्तव ने कहा कि झारखंड के पत्रकारों को जब और जहां भी मेरी जरूरत पड़ेगी मैं वहां जरूर साथ रहूंगा. वे बोले बहुत जल्द नयी प्रदेश कमिटी की घोषणा बोकारो में एक बड़े आयोजन के साथ होगी.

चाटुकार दिखेंगे चारों ओर

कार्यक्रम के दौरान ऐसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय पल्लिवार ने कहा कि देश में ऐसे भी प्रधानमंत्री हुए जिन्होंने अपनी सरकार की कमजोरियां गिनाने पर पत्रकारों को सम्मानित किया लेकिन अब माहौल बीते कुछ वर्षों से बदल चुका है.वे बोले अब पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने का सही समय आ गया है नहीं तो पत्रकारों की जगह चारों ओर चाटूकार नजर आएंगे.

इस अवसर पर पत्रकार और अधिवक्ता सुभाष कतरियार, वीरेंद्र कुमार, अन्नी अमृता, विनोद सिंह, राजेश सिंह सहित अन्य पत्रकारों ने भी पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान पर अपने विचार रखे.

     इन पत्रकारों को किया गया सम्मानित

द्वितीय सत्र में भोजनावकाश के बाद विभिन्न जिलों से आए ऐसोसिएशन के पदाधिकारी अभय पल्लिवार, सुभाष कतरियार, प्रशांत सिन्हा,राजेश सिंह,देवेंद्र सिंह, राहुल कुमार, चरणजीत सिंह, कुणाल सिंह राजपूत, अजय महतो को पत्रकार हित में कर्मठता हेतु प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. वहीं ऐसोसिएशन के कोल्हान प्रभारी रहे दिवंगत पत्रकार सुदेश कुमार के मरणोपरांत उनके योगदान के लिए उनकी पत्नी पत्रकार मोहिनी सिंह को सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में बोकारो, लातेहार, सरायकेला-खरसावां, जमशेदपुर, चाईबासा, रांची, गोड्डा, दुमका, धनबाद, जामताड़ा, गिरीडीह, रामगढ़ सहित अन्य कई जिलों से पत्रकार शामिल हुए और अपनी बातों को मंच से रखा. एक दिवसीय इस सम्मेलन की शुरुआत साईं आरती से हुई जबकि समापन भजन संध्या व भोग प्रसाद के साथ हुआ.

चरणजीत सिंह को सम्मानित करती सरायकेला एसपी

एसपी ने दबी खबरों को उभारने वाले पत्रकार को किया सम्मानित

भजन संध्या में सरायकेला खरसावां एसपी निधी ‌द्विवेदी का बतौर सम्मानित अतिथि आगमन हुआ. जहां उनके द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में कर्मठता हेतु AISMJWA के राष्ट्रीय सलाहकार हरमिंदर सिंह मिंदी, साईं मानव सेवा ट्रस्ट की संरक्षक कमल राव, मीना प्रसाद, दबी खबरों को बेधड़क प्रकाशित करने के लिए फतेह लाइव के संपादक चरणजीत सिंह, भजन कलाकार शंकुतला देवी, साईं एकता परिवार के अध्यक्ष बापूजी राव, योग प्रशिक्षक रमेंद्र नाथ कोले, समाजसेवी चंचल भाटिया और सिमरन भाटिया को सम्मानित किया गया. मौके पर सीसीआर डीएसपी मनोज ठाकुर और सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा भी उपस्थित हुए एंव भोग प्रसाद व भजन कीर्तन का आनंद लिया.

कार्यक्रम में ट्रस्ट द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारियों को बाबा की धूनी, प्रतीक चिन्ह और सच्चरित्र देकर सम्मानित किया गया.अतिथियों ने साईं महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि सबका मालिक एक बताने वाले संत हैं साईं बाबा जिनके दरबार में अमीर, गरीब, जाति और धर्म का कोई बंधन नहीं है. पूरे विश्व से भक्त शिरडी आते हैं.

कार्यक्रम में भजन कीर्तन व आरती सुनील बहादुर, शकुंतला देवी, बापूजी राव व अन्य कलाकारों ने प्रस्तुत किए.साई एकता परिवार के भजन‌ गायकों ने एक से बढ़कर एक भजन गाकर भक्तों को झूमाया.कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी प्रभाकर सिंह, देवेंद्र सिंह, अरूणा भाटिया, चंचल भाटिया, कमल राव, सतीश प्रसाद, नीलम उपाध्याय, चरणजीत सिंह सहित अन्य कई सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

इससे पूर्व प्रथम सत्र में मंच संचालन बोकारो जिला अध्यक्ष प्रशांत सिन्हा ने जबकि द्वितीय सत्र में आशीष गुप्ता ने किया. वहीं धन्यवाद ज्ञापन जमशेदपुर जिला अध्यक्ष विनोद सिंह ने वर्तमान परिस्थितियों में पत्रकारों की गुटबाजी के नतीजों पर अपनी धारदार भाषा में किया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर