Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी में 9 मई को बाल संसद के नव निर्वाचित सदस्यों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी संजय कुमार, कोषाध्यक्ष महेंद्र यादव, प्राचार्य सुनील कुमार पाठक, निर्वाचन मंडली के अधिकारी नरेश राय, सुनीता रानी, संध्या मिश्रा और आभा सिंह उपस्थित थे दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत की गई और विद्यालय की बहनों द्वारा समूह गीत “वंदे मातरम” प्रस्तुत किया गया इस कार्यक्रम में कक्षा तृतीय से द्वादश के छात्रों ने गुप्त मतदान के द्वारा प्रधानमंत्री, मंत्री और सेनापति का चुनाव किया, जिसके परिणाम 5…
डीएसपी और थाना प्रभारी को निष्पादन में तेजी लाने के निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर धालभूम अनुमंडल के पदाधिकारी (एसडीओ) शताब्दी मजूमदार की अध्यक्षता में अनुमंडल कार्यालय में राजस्व संग्रहण से संबंधित नीलाम पत्र की बैठक आयोजित की गई इस बैठक में जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी, डीसीएलआर, कार्यपालक दंडाधिकारी, और धालभूम क्षेत्र के सभी डीएसपी एवं थाना प्रभारी मौजूद थे अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी डीएसपी और थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि वे नीलाम पत्र संबंधित वारंट के निष्पादन में तेजी लाएं और राजस्व संग्रहण प्रक्रिया में कोई भी ढिलाई न बरतें इसके साथ ही, बकायेदारों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई…
छात्र का गला दबाकर मारने की कोशिश, बेरहमी से पीटा स्कूल में हो गया था सन्न, छात्र के पिता ने थाना में मामला दर्ज कराया फतेह लाइव, रिपोर्टर सुंदरनगर में चल रहे निजी स्कूलों के प्रबंधन के खिलाफ आए दिन किसी-न-किसी तरह का मामला सामने आता ही रहता है. इस बीच सुंदरनगर के लिटिल हार्ट स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र मयंक कुमार की गला दबाकर जान लेने की कोशिश आज की गई. कारण सिर्फ इतना ही था कि उसके सिर के बाल बढ़े हुए थे. साथ में अभिभावकों ने फीस जमा नहीं किया था. गला दबाकर पटक-पटक कर जान…
विद्यार्थियों में मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का किया प्रयास फतेह लाइव, रिपोर्टर डीबीएमएस गर्ल्स हाई स्कूल में बृहस्पतिवार को प्रातः 9:00 बजे से दांतों की जांच शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर का आयोजन डीबीएमएस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन की NSS इकाई के सहयोग से किया गया डॉक्टर अनीश कुमार श्रीवास्तव ने कक्षा 6 से 10 तक के सभी विद्यार्थियों के दांतों की जांच की इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या कुसुम तिवारी, उप प्रधानाचार्या सी. कनकधारा, डीबीएमएस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन की उपप्राचार्या डॉक्टर मोनिका उप्पल और NSS की प्रोग्राम ऑफिसर पूनम कुमारी सहित अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित थे…
ग्रामीणों ने ठेकेदार और इंजीनियर पर कार्रवाई की मांग की फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका के धिरोल पंचायत के कुम्हार चौक क्षेत्र के 600 जनसंख्या वाले लगभग डेढ़ सौ परिवार इन दिनों जल जमाव की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं इंजीनियर और ठेकेदार की लापरवाही के कारण स्थानीय लोग इस समस्या से काफी परेशान हैं जल जमाव के कारण ग्रामीणों की दैनिक जीवनचर्या प्रभावित हो रही है खासकर 70 वर्षीय वृद्ध लख्खी प्रिया भगत की स्थिति चिंताजनक है, जो आंखों से देख नहीं सकतीं और घर से बाहर निकलने पर घुटने तक पानी में फंस जाती हैं स्थानीय लोगों ने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर में आयोजित जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे की अध्यक्षता में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए भारतीय सेना को धन्यवाद देने का प्रस्ताव रखा गया. इस बैठक में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भारतीय सेना के साहसिक कदम की सराहना की और पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश देने के लिए सेना की बहादुरी को सलाम किया. दुबे ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने आतंकवादियों के नौ ठिकानों को ध्वस्त कर दिया, जिससे पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ एक मजबूत संदेश दिया गया. इस पर सभी सदस्यों…
सफाई व्यवस्था, सामुदायिक भवन और पार्क की अव्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, जल्द समाधान के दिए निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने बुधवार को कदमा क्षेत्र के शास्त्रीनगर, मरीन ड्राइव, ब्लॉक नंबर एक, चार और पांच सहित कई इलाकों का दौरा किया. इस दौरान उन्हें क्षेत्रवासियों से स्थानीय समस्याओं के बारे में जानकारी मिली. विधायक ने शास्त्रीनगर में पुराने शौचालय की खस्ता हालत देखी, जो अब नशा करने और अड्डेबाजी का केंद्र बन चुका है. उन्होंने इसे तुड़वाकर नए निर्माण की योजना बनाई. इसके साथ ही सामुदायिक भवन के आसपास की बिजली व्यवस्था में अव्यवस्था को…
भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान के आतंकवादी अड्डों को ध्वस्त करने का किया स्वागत फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव और पर्यवेक्षक राकेश तिवारी ने विगत दिनों पहलगाम में हुए नरसंहार की घटना के बाद भारतीय वायु सेना के जवानों द्वारा पाकिस्तान के आतंकवादी अड्डों को ध्वस्त करने के कदम की सराहना की. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने केवल पहलगाम की घटना का बदला नहीं लिया, बल्कि भारत के सम्मान को बढ़ाने का भी काम किया है. राकेश तिवारी ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सार्वजनिक रूप से केंद्र…
Jamshedpur : भालूबासा में 11 मई को आयोजित होगा भव्य श्याम महोत्सव, बैठक में हुई तैयारियों की समीक्षा
महोत्सव के आयोजन के लिए बैठक में चर्चा, सामूहिक पाठ और संकीर्तन की तैयारियां पूरी फतेह लाइव, रिपोर्टर श्री श्याम भक्त मंडल, भालूबासा द्वारा आगामी 11 मई, रविवार को आयोजित होने वाले भव्य श्याम महोत्सव की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हरिजन स्कूल मैदान में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुरारी अग्रवाल ने की. उन्होंने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ सुबह 8 बजे श्याम अखंड ज्योति पाठ से होगा, जिसमें 501 महिलाएं सामूहिक रूप से भाग लेंगी. इसके बाद, रात्रि 8:30 बजे से भजनों की अमृतवर्षा (संकीर्तन) का आयोजन किया जाएगा. पवन अग्रवाल, मंडल के संयोजक ने…
शिविर में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया फतेह लाइव, रिपोर्टर विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रक्तदान महायज्ञ का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम रेड क्रॉस भवन में आयोजित हुआ, जहां 741 रक्तदाताओं ने भीषण गर्मी के बावजूद रक्तदान किया, और रक्त के जरूरतमंदों के लिए एक नया जीवनदान दिया. रक्तदान शिविर का उद्घाटन जेसीएपीसीपीएल के प्रबंध निदेशक अभिजीत अविनाश नानोती, जिला डीडीसी अनिकेत सचान, रेड क्रॉस की उपाध्यक्ष एवं एसडीएम शताब्दी मजूमदार, जमशेदपुर ब्लड बैंक की सचिव नलिनी राममूर्ति और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.…
