Breaking News
Jamshedpur : जुगसलाई गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा में राजवंत कौर रज्जी को संगत ने चुना प्रधान Press Club : जमशेदपुर में कोल्हान की पत्रकारिता का महाकुंभ – एकजुटता के संकल्प के साथ पत्रकारों का सम्मान, साख बचाने का आह्वान, फतेह लाइव न्यूज पोर्टल सम्मानित Jamshedpur Cgpc : गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 26 नवंबर को साकची गुरुद्वारा में होगा सेंट्रल दीवान, एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारीब होंगे शामिल Jamshedpur : बिरसानगर में भाजपा का भव्य अभिनंदन समारोह, छात्र नेता रवि सिंह चंदेल एवं तुरी समाज के जिला अध्यक्ष मनीष प्रसाद सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल Jamshedpur : विजया होम्स ग्रुप की ‘ड्रीम होम प्रदर्शनी’ 21 नवंबर से, छह आवासीय परियोजनाएं होंगी प्रदर्शित Jamshedpur : 26 नवंबर को रांची में संविधान रक्षार्थ मार्च, पूर्वी सिंहभूम से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता होंगे शामिल
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने कदमा क्षेत्र में किया तीन घंटे का निरीक्षण, समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

SHARE:

  • सफाई व्यवस्था, सामुदायिक भवन और पार्क की अव्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, जल्द समाधान के दिए निर्देश

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने बुधवार को कदमा क्षेत्र के शास्त्रीनगर, मरीन ड्राइव, ब्लॉक नंबर एक, चार और पांच सहित कई इलाकों का दौरा किया. इस दौरान उन्हें क्षेत्रवासियों से स्थानीय समस्याओं के बारे में जानकारी मिली. विधायक ने शास्त्रीनगर में पुराने शौचालय की खस्ता हालत देखी, जो अब नशा करने और अड्डेबाजी का केंद्र बन चुका है. उन्होंने इसे तुड़वाकर नए निर्माण की योजना बनाई. इसके साथ ही सामुदायिक भवन के आसपास की बिजली व्यवस्था में अव्यवस्था को देख वे नाराज हुए और सुधार के लिए कदम उठाने का आश्वासन दिया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की अभिनव पहल से युवाओं को मिली तकनीकी एवं औद्योगिक शिक्षा की अनुभूति

Gambhir Car Associate Motion Ads

सामुदायिक भवन और शास्त्रीनगर पार्क की अव्यवस्था पर विधायक ने जताया दुःख

इसके बाद विधायक ने शास्त्रीनगर स्थित पार्क का निरीक्षण किया, जो नगर विकास मद से 75 लाख रुपये खर्च कर बनवाया गया था, लेकिन इसकी हालत बहुत खराब है. पार्क के झूले टूटे पड़े थे, गेट टूटा हुआ था और वृक्ष भी सूख चुके थे. विधायक ने पार्क के सौंदर्यीकरण और मेंटिनेंस की योजना बनाई और ओपन जिम बनाने का प्रस्ताव भी दिया. साथ ही, उन्होंने खाली स्थान पर सांस्कृतिक केंद्र खोलने के लिए नगर विकास विभाग से बात करने का आश्वासन दिया.

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur : विश्व रेड क्रॉस दिवस पर रक्तदान महायज्ञ का आयोजन, 741 रक्तदाताओं ने दिया जीवनदान

सफाई डिपो की अव्यवस्था पर विधायक सरयू राय का फुटा गुस्सा

विधायक ने कदमा-सोनारी के सफाई डिपो का भी निरीक्षण किया, जहां दर्जनों गाड़ियां खराब पड़ी थीं, जिससे कचरा उठाव की प्रक्रिया प्रभावित हो रही थी. विधायक ने सफाईकर्मियों के रजिस्टर की भी जांच की और कम उपस्थिति पर नाराजगी जताई. इसके बाद उन्होंने कदमा के ब्लॉक नंबर पांच (खुश्बूनगर) स्थित सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया, जहां महिलाओं ने सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र खोलने की मांग की थी. विधायक ने इस पर कार्रवाई का आश्वासन दिया. अंत में उन्होंने मरीन ड्राइव स्थित प्रभु जगन्नाथ मंदिर के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और वहां रह रहे परिवारों को आश्वस्त किया कि उनकी जगह बदली नहीं जाएगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर